WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
🔔 सभी सरकारी नौकरियों की अपडेट देखने के लिए गूगल में Ek Job. In सर्च करें। 🎯

Indian Coast Guard Recruitment 2026: 10वीं व 12वीं पास के लिए नाविक (GD/DB) और यांत्रिक पदों पर निकली भर्ती | 10th & 12th Pass Govt Jobs Apply Online

10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए भारतीय तटरक्षक बल में विभिन्न पदों पर निकली नई भर्ती Indian Coast Guard Recruitment 2026: 10वीं व 12वीं पास के लिए नाविक (GD/DB) और यांत्रिक पदों पर निकली भर्ती | 10th & 12th Pass Govt Jobs Apply Online @ Ekjob.in पूरी जानकारी यहां देखें और पढ़े।

Indian Coast Guard Recruitment 2026: तटरक्षक बल में नाविक (GD/DB) और यांत्रिक के 365 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं व 12वीं पास यहाँ से तुरंत करें ऑनलाइन आवेदन @Ekjob.in

Indian Coast Guard Recruitment 2026 @Ekjob.in

👈 आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों को WhatsApp, Telegram या Facebook पर शेयर जरुर करें।

1 Indian Coast Guard Recruitment 2026: तटरक्षक बल में नाविक (GD/DB) और यांत्रिक के 365 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं व 12वीं पास यहाँ से तुरंत करें ऑनलाइन आवेदन @Ekjob.in

Indian Coast Guard CGEPT Vacancy 2026: भारतीय रक्षा मंत्रालय के भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard – ICG) में 10वीं, 12वीं एवं इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक युवाओं के लिए कोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सोनेल टेस्ट (CGEPT – Intake 01/2027 एवं 02/2027 बैच) के तहत नाविक (जनरल ड्यूटी – GD), नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच – DB), यांत्रिक (मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स) तथा हाईजीनिस्ट-I पदों के लिए विस्तृत आधिकारिक अधिसूचना जारी किया गया हैं। भारतीय तटरक्षक बल द्वारा ग्रुप ‘सी’ गैर-तकनीकी संवर्ग के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली गई हैं।

यह भारतीय तटरक्षक बल भर्ती उन सभी छात्रों के लिए एक स्वर्णिम अवसर है, जिन्होंने 10वीं, 12वीं एवं इंजीनियरिंग डिप्लोमा पास कर लिया है। आज EkJob.in के इस आर्टिकल में हम आपको Indian Coast Guard Vacancy 2026 की शैक्षणिक योग्यता (Eligibility), आयु सीमा (Age Limit), आवेदन शुल्क (Application Fee), चयन प्रक्रिया (Selection Process), आवेदन करने की प्रक्रिया (How to Apply) के साथ महत्वपूर्ण तिथियाँ की जानकारी विस्तार के साथ बताएंगे।

Indian Coast Guard Recruitment 2026: Overview Table

तटरक्षक बल भर्ती से जुड़ी सभी मुख्य जानकारियों को नीचे दी गई तालिका में संक्षेप में प्रस्तुत किया गया है:

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
भर्ती संगठन का नामभारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard – Ministry of Defence)
भर्ती परीक्षा का नामकोस्ट गार्ड एनरोल्ड पर्सोनेल टेस्ट (CGEPT – 01/2027 & 02/2027)
परीक्षा संचालन एजेंसीकर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission – SSC)
शामिल पद (Posts)नाविक (GD), नाविक (DB), यांत्रिक (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स), हाईजीनिस्ट-I
कुल पदों की संख्या365 पद (All India Open Vacancy)
शैक्षणिक योग्यता10वीं पास / 12वीं पास / संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग डिप्लोमा
आयु सीमा18 से 22 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)
आवेदन की विधाकेवल ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटjoinindiancoastguard.cdac.in
सबसे तेज सरकारी जॉब अपडेट्स के लिएekjob.in

Indian Coast Guard Vacancy 2026: महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

भारतीय तटरक्षक बल द्वारा जारी किया गया आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, Indian Coast Guard Notification 2026 का शेड्यूल इस प्रकार है:

  • आधिकारिक विस्तृत नोटिफिकेशन जारी तिथि: 06 अक्टूबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 06 अक्टूबर 2026 (सुबह 11:00 बजे से)
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 21 अक्टूबर 2026 (शाम 05:30 बजे तक)
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 21 अक्टूबर 2026
  • स्टेज-I कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT): नवंबर 2026
  • स्टेज-II शारीरिक दक्षता परीक्षण (PFT): फरवरी 2027 (संभावित)
  • बेसिक ट्रेनिंग शुरुआत (INS चिल्का): मई / अक्टूबर 2027

पदवार रिक्तियों का विवरण (Vacancies Details)

इस भारतीय तटरक्षक बल में निम्नलिखित पद निकाले गये हैं, यहां देखें:

पद का नाम (Post Name)कुल पद
नाविक – जनरल ड्यूटी (Navik GD)260 पद (पुरुष: 234, महिला: 26)
नाविक – डोमेस्टिक ब्रांच (Navik DB)20 पद
यांत्रिक (मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स)60 पद
हाईजीनिस्ट-I (Hygienist-I)25 पद
कुल योग365 पद

पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria)

Indian Coast Guard Notification 2026 के तहत आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए बुनियादी मापदंडों को पूरा करना अनिवार्य है:

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • नाविक (जनरल ड्यूटी – GD):
    • स्कूल शिक्षा बोर्ड परिषद (COBSE) द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से गणित (Maths) और भौतिकी (Physics) विषय के साथ 10+2 वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच – DB):
    • स्कूल शिक्षा बोर्ड परिषद (COBSE) द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 10वीं (मैट्रिकुलेशन) उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • हाईजीनिस्ट-I:
    • स्कूल शिक्षा बोर्ड परिषद (COBSE) द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 10वीं (मैट्रिकुलेशन) उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • यांत्रिक (Yantrik):
    • स्कूल शिक्षा बोर्ड परिषद (COBSE) द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10वीं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। तथा साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स/टेलीकम्युनिकेशन (रेडियो/पावर) इंजीनियरिंग विषय में डिप्लोमा होना चाहिए।

2. आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष से
  • अधिकतम आयु: 22 वर्ष तक
  • जन्म तिथि सीमा:
    • नाविक (GD) एवं यांत्रिक (01/2027 बैच) के लिए:
      • उम्मीदवार का जन्म 01 मई 2005 से 01 मई 2009 के बीच हुआ हो।
    • नाविक (DB) (02/2027 बैच) के लिए:
      • उम्मीदवार का जन्म 01 नवंबर 2005 से 01 अक्टूबर 2009 के बीच हुआ हो।
  • ऊपरी आयु सीमा में छूट:
    • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL): 3 वर्ष की छूट (अधिकतम 25 वर्ष तक)
    • अनुसूचित जाति / जनजाति (SC / ST): 5 वर्ष की छूट (अधिकतम 27 वर्ष तक)

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • सामान्य (General), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए: मात्र ₹550/-
  • अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए: पूरी तरह से निःशुल्क (₹0/-)
  • भुगतान का माध्यम: ऑनलाइन माध्यम द्वारा डेबिट कार्ड (RuPay/Visa/MasterCard/Maestro), क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, या यूपीआई (UPI) के जरिए ऑनलाइन भुगतान करना होगा।

चयन प्रक्रिया (Selection Process – 4 Stages)

तटरक्षक बल में चयन चार पारदर्शी चरणों में पूरा किया जाता है:

  1. स्टेज-I (CBT ऑनलाइन परीक्षा): कंप्यूटर आधारित वस्तुनिष्ठ परीक्षा (MCQ)। इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।
    • नाविक DB: केवल सेक्शन-I (गणित, विज्ञान, इंग्लिश, रीजनिंग, जीके – 60 प्रश्न, 45 मिनट)।
    • नाविक GD: सेक्शन-I + सेक्शन-II (12वीं स्तर की गणित और भौतिकी – 50 प्रश्न, 30 मिनट)।
    • यांत्रिक: सेक्शन-I + संबंधित इंजीनियरिंग डिप्लोमा का टेक्निकल सेक्शन।
  2. स्टेज-II (PFT, असेसमेंट टेस्ट, DV और मेडिकल): बायोमेट्रिक जांच, शारीरिक दक्षता परीक्षा (1.6 किमी दौड़), अनुकूलन परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और प्रारंभिक चिकित्सा जांच।
  3. स्टेज-III (अंतिम दस्तावेज एवं मेडिकल जांच): आईएनएस चिल्का (INS Chilka, ओडिशा) में फाइनल मेडिकल परीक्षण।
  4. स्टेज-IV (प्रशिक्षण): मूल दस्तावेजों के अंतिम मिलान के बाद प्रशिक्षण शुरू।

शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा (Physical Fitness Test – PFT)

स्टेज-II में सभी योग्य अभ्यर्थियों को निम्नलिखित शारीरिक परीक्षण उत्तीर्ण करना होगा (क्वालिफाइंग प्रकृति):

  • दौड़ (Running): 1.6 किलोमीटर की दौड़ 7 मिनट में पूरी करनी होगी।
  • उठक-बैठक (Squat Ups): 20 उठक-बैठक।
  • पुश-अप्स (Push-ups): 10 पुश-अप्स।
  • (यह तीनों व्यायाम बिना किसी ब्रेक के लगातार क्रम में कराए जाएंगे)।
  • न्यूनतम ऊंचाई (Height): 157 सेमी (पहाड़ी व पूर्वोत्तर क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को 5 सेमी की छूट)।
  • सीना (Chest): अनुपातिक, न्यूनतम 5 सेमी का फुलाव अनिवार्य।

वेतनमान एवं परिलब्धियां (Salary & Allowances)

भारतीय तटरक्षक बल में विभिन्न पद पर नियुक्त कर्मचारियों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार केंद्रीय पे-मैट्रिक्स लेवल-3 और 5 प्रदान किया जाता है:

पद का नाम (Post Name)पे-लेवल (7th CPC)मूल वेतन (Basic Pay)सकल वेतन (Gross Salary)
नाविक – जनरल ड्यूटी (Navik GD)पे-लेवल 3₹21,700/- प्रति माहलगभग ₹36,900/- से ₹41,200/-
नाविक – डोमेस्टिक ब्रांच (Navik DB)पे-लेवल 3₹21,700/- प्रति माहलगभग ₹36,900/- से ₹41,200/-
यांत्रिक (मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स)पे-लेवल 5₹29,200/- + ₹6,200/- यांत्रिक पेलगभग ₹48,000/- से ₹54,000/-
हाईजीनिस्ट-I (Hygienist-I)पे-लेवल 3₹21,700/- प्रति माहलगभग ₹36,900/- से ₹41,200/-

इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

इस Indian Coast Guard Recruitment 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए EkJob.in के इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले नीचे दिए गए “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें। या फिर
  2. आपको भारतीय तटरक्षक सेना की आधिकारिक पंजीकरण पोर्टल joinindiancoastguard.cdac.in पर जाएं।
  3. होमपेज में “Join ICG as Enrolled Personnel (CGEPT)” सेक्शन पर जाकर “The registration process for CGEPT-01/27 & CGEPT-02/27 batches is scheduled to commence from 06 Oct 26. For Registration. [Click here]” पर जाकर क्लिक करें।
  4. अब “Click For New Registration” बटन पर क्लिक करके रजिस्टर प्रक्रिया करें।
  5. रजिस्टर्ड करने के बाद “Click to Sign In” लिंक क्लिक करें।
  6. इसके बाद “Date of Birth”, 10th class roll number और Passing Year दर्ज करके Password डालें।
  7. Visual Code डालकर “Sign In” बटन पर क्लिक करें।
  8. आवेदन फॉर्म भरें, अपनी वर्तमान पासपोर्ट फोटो, सिग्नेचर और अंगूठे का निशान अपलोड करें।
  9. केटेगरी अनुसार ₹550 की आवेदन फीस जमा करें (अगर लागू हो)।
  10. फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

Indian Coast Guard Vacancy 2026: महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)

भारतीय तटरक्षक बल भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन और अप्लाई लिंक नीचे देखें:

महत्वपूर्ण लिंक्स (Link Name)डायरेक्ट लिंक विवरण (Direct Link)
👉 Apply Online Link (Registration Live Now) Click Here || Click Here
📥Download Official Notification PDF (CGEPT 2026) Download PDF || Download PDF
🌐Official Indian Coast Guard Portal Websitejoinindiancoastguard.cdac.in
Join WhatsApp / Telegram for Fast Govt. Job Updates
(अपना व्हाट्सएप्प और टेलीग्राम चैनल लिंक यहाँ हैं)
Join Now || Join Now
📊 Visit ekjob.in Homepageekjob.in

Indian Coast Guard Recruitment 2026: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. Indian Coast Guard Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने और फीस भुगतान करने की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर 2026 (शाम 05:30 बजे तक) निर्धारित की गई है।

Q2. इस भर्ती के तहत कुल कितने पदों पर भर्ती निकाली गई है?

Ans: भारतीय तटरक्षक बल द्वारा नाविक (GD), नाविक (DB), यांत्रिक और हाईजीनिस्ट-I को मिलाकर कुल 365 रिक्त पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है।

Q3. क्या नाविक जनरल ड्यूटी (GD) पद के लिए महिला अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकती हैं?

Ans: जी हाँ, नाविक (GD) के कुल 260 पदों में से 26 पद महिला अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं, इसलिए योग्य युवतियां भी इसके लिए आवेदन कर सकती हैं।

Q4. क्या कोस्ट गार्ड की सीबीटी परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू होती है?

Ans: नहीं, तटरक्षक बल की स्टेज-I कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में कोई नकारात्मक अंकन (No Negative Marking) नहीं होता है।

निष्कर्ष (Conclusion): भारतीय तटरक्षक बल में 10वीं, 12वीं और डिप्लोमा पास युवाओं के लिए नियमित और सम्मानजनक सरकारी नौकरी पाने का Indian Coast Guard Recruitment 2026 साल का सबसे बड़ा और स्वर्णिम अवसर है। डिफेंस जॉब्स, कोस्ट गार्ड, एयर फोर्स, नेवी, आर्मी, रेलवे, एसएससी, बैंक, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथियों और देश भर की नवीनतम सरकारी नौकरियों की 100% प्रामाणिक व सबसे तेज अपडेट्स सबसे पहले हिंदी में पाने के लिए हमेशा हमारी वेबसाइट Ekjob.in पर नियमित रूप से आते रहें और इस महत्वपूर्ण खबर को अपने सभी दोस्तों के साथ साझा करना न भूलें!

Whatsapp Group ekjob.in

1 thought on “Indian Coast Guard Recruitment 2026: 10वीं व 12वीं पास के लिए नाविक (GD/DB) और यांत्रिक पदों पर निकली भर्ती | 10th & 12th Pass Govt Jobs Apply Online”

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now