बिहार फ्री शौचालय योजना में सरकार देगी 12,000 रूपये की धनराशि ऐसे करे आवेदन Bihar Sauchalay Nirman Yojana 2025 – Apply Online, Eligibility & Status @ Ekjob.in पूरी जानकारी देखें और पढ़ें।

👈 आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों को WhatsApp, Telegram या Facebook पर शेयर जरुर करें।
Bihar Sauchalay Nirman Yojana 2026: बिहार फ्री शौचालय योजना ऑनलाइन आवेदन शुरू, मिलेंगे ₹12,000; यहाँ से भरें फॉर्म @Ekjob.in
Bihar Free Sauchalay Yojana 2026: जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हमारे देश में स्वच्छ भारत मिशन चलाया जा रहा है, जिसके तहत की प्रदेश के हर राज्य में शौचालय का निर्माण करवाया जा रहा है केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही इस बिहार ग्रामीण विकास विभाग द्वारा लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान (LSBA) और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीणी/शहरी 2.0) के अंतर्गत बिहार फ्री शौचालय योजना के तहत बिहार राज्य के लोगों को भी घर में शौचालय बनवाने के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
इस बिहार फ्री शौचालय योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य एवं देश को स्वच्छ बनाना है राज्य के प्रत्येक ग्राम में शौचालय बनवाए जाएंगे जिसके लिए की शौचालय बनवाने वाले व्यक्ति के परिवार को ₹12,000 की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। आज EkJob.in के इस आर्टिकल में हम आपको Bihar Sauchalay Nirman Yojana 2026 का लाभ लेने के लिए पात्रता मानदंड क्या हैं, कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं और इसका पैसा कब और कैसे आपके खाते में आता है।
Bihar Sauchalay Nirman Yojana 2026: Overview Table
बिहार फ्री शौचालय निर्माण योजना से जुड़ी सभी मुख्य जानकारियों को नीचे दी गई तालिका में संक्षेप में व्यवस्थित किया गया है:
| विवरण | महत्वपूर्ण जानकारी |
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री फ्री शौचालय निर्माण योजना / लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान |
| मंत्रालय / विभाग | ग्रामीण विकास विभाग (बिहार सरकार) एवं जल शक्ति मंत्रालय (भारत सरकार) |
| लाभार्थी | बिहार के वैसे परिवार जिनके घर में शौचालय नहीं है |
| कैटेगरी | Scheme |
| वित्तीय सहायता राशि | ₹12,000/- (सीधे बैंक खाते में डीबीटी द्वारा) |
| आवेदन की विधा | ऑनलाइन (SBM पोर्टल) एवं ऑफलाइन (ग्राम पंचायत / ब्लॉक द्वारा) |
| योजना का प्रारूप | व्यक्तिगत घरेलू शौचालय (IHHL) निर्माण |
| आधिकारिक वेबसाइट | swachhbharatmission.ddws.gov.in / sbmurban.org |
| सबसे तेज सरकारी योजना अपडेट्स के लिए | ekjob.in |
योजना के मुख्य उद्देश्य (Objective)
बिहार शौचालय निर्माण योजना की शुरुआत भारत के प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी के द्वारा की गई इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के सभी घरों में शौचालय बनवाना है जिससे कि देश में होने वाली महामारी को कम किया जा सके Bihar Sauchalay Nirman Yojana का संचालन स्वच्छ भारत मिशन के तहत किया जा रहा है जिसका उद्देश्य देश एवं राज्य को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना है।
बिहार सरकार के द्वारा बिहार शौचालय योजना के तहत आवेदन कर को ₹12000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी जो कि सीधे लाभार्थी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किए जाएंगे बिहार शौचालय निर्माण योजना का उद्देश्य राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय बनवाना है, जिससे कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोग खुले में शौच ना करें एवं गांव में स्वच्छता बनाई जा सके यदि आप भी बिहार के निवासी हैं एवं बिहार शौचालय निर्माण योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं, तो आप ऑनलाइन माध्यम से घर बैठे इस Bihar Sauchalay Nirman Yojana के तहत आवेदन कर सकते हैं जिसके संबंध में संपूर्ण जानकारी हमारे द्वारा नीचे प्रदान की गई है।
- वित्तीय सहायता: नए पक्के शौचालय के निर्माण के लिए लाभार्थी को कुल ₹12,000 की नगद सहायता दो किश्तों में या जियो-टैगिंग (Geotagging) के बाद एकमुश्त दी जाती है।
- स्वास्थ्य एवं सुरक्षा: खुले में शौच की प्रथा को पूरी तरह समाप्त कर ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण और बीमारियों को फैलने से रोकना।
- महिलाओं को सम्मान: घर में शौचालय होने से ग्रामीण परिवेश की महिलाओं और बेटियों को सुरक्षा और सम्मानपूर्ण जीवन मिलता है।
- कचरा प्रबंधन: इस अभियान के तहत गांवों में ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन (SLWM) और प्रति परिवार मासिक स्वच्छता शुल्क के नियमों को भी सुदृढ़ किया जा रहा है।
योजना के मुख्य लाभ (Benefits)
बिहार शौचालय निर्माण योजना से राज्य के स्वच्छता स्तर में सुधार किया जा सकेगा भारत के सभी राज्य को स्वच्छ भारत मिशन से जोड़ा जा सकेगा इस बिहार फ्री शौचालय योजना के तहत राज्य के लोगों को खुले में शौच करने से छुटकारा मिलेगा जिससे राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों का विकास एवं स्वच्छता बढ़ेगी सरकार द्वारा बिहार शौचालय निर्माण योजना में राज्य के आवेदकों को ₹12000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria)
इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदकों को निम्नलिखित बुनियादी शर्तों को पूरा करना होगा:
- मूल निवासी: आवेदक करने वाला बिहार राज्य का स्थायी (मूल) निवासी होना चाहिए।
- पूर्व लाभ से वंचित: इस योजना का लाभ केवल उन्हें दिया जायेगा, जिनके घर में पहले से कोई पक्का शौचालय नहीं है और न ही उसने पहले इस योजना लाभ लिया हो।
- लक्षित श्रेणियां: यह योजना मुख्य रूप से गरीबी रेखा से नीचे (BPL) परिवारों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), छोटे और सीमांत किसानों, भूमिहीन खेहर मजदूरों, शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों और महिला प्रधान परिवारों के लिए विशेष रूप से चलाई जा रही है।
- सरकारी नौकरी पर रोक: लाभार्थी परिवार में से कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी या फिर आयकर दाता (Income Tax Payee) नहीं होना चाहिए।
- बैंक अकाउंट: इस योजना में आवेदन करने वाले आवेदक के पास बैंक अकाउंट होना आवश्यक है।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents Required)
शौचालय योजना का ऑनलाइन फॉर्म भरते समय आपके पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना अनिवार्य है:
- आवेदक का आधार कार्ड (बैंक खाते और मोबाइल नंबर से लिंक होना चाहिए)
- एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
- बैंक खाता पासबुक की साफ फोटोकॉपी (जिसमें IFSC कोड स्पष्ट दिखे)
- आवासीय प्रमाण पत्र (निवास प्रमाण पत्र)
- राशन कार्ड (BPL / AY / योग्य गृहस्थी कार्ड)
- आवेदक की पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
- जिस स्थान पर शौचालय का निर्माण होना है, उस जमीन या कच्चे घर के पास खड़े होकर ली गई एक स्पष्ट तस्वीर।
बिहार फ्री शौचालय योजना 2026 के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें
बिहार शौचालय निर्माण योजना के तहत ऑफलाइन आयोजन करने के लिए आपको अपनी ग्राम पंचायत में जाना होगा तथा आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा इसके पश्चात आपको आवेदन फॉर्म में पूछे गए संपूर्ण जानकारी दर्ज करनी है तथा फॉर्म संबंधित अधिकारी को जमा करवा देना है इसके पश्चात कुछ अधिकारियों के द्वारा आपके शौचालय में जल की उपलब्धता की जांच की जाएगी एवं पंचायत द्वारा निर्मित शौचालय के सत्यापन के बाद लाभार्थी के खाते में सहायता राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।
बिहार फ्री शौचालय योजना-ग्रामीण 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
इस Bihar Sauchalay Nirman Yojana 2026 में बिहार के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के उम्मीदवार EkJob.in द्वारा नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके अपना फॉर्म आसानी से भर सकते हैं:
- सबसे पहले स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीणी) की आधिकारिक वेबसाइट swachhbharatmission.ddws.gov.in पर जाएं।
- होमपेज में जाकर “Citizen Corner” मेनू को स्क्रॉल करके “Application Form for IHHL” के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको ‘Citizen Registration‘ विकल्प पर क्लिक करके अपना मोबाइल नंबर, नाम, लिंग और राज्य (Bihar) का चयन करके “पंजीकरण” प्रक्रिया को पूरा करें।
- अब वापस से लॉगिन पेज में जाकर पंजीकरण किया हुआ “मोबाइल नंबर” डालकर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करके सुरक्षा कैप्चा कोड को भरकर ‘Sign In‘ बटन पर क्लिक करें।
- आपके सामने नए पेज में डैशबोर्ड खुलकर आ जायेगा, जहाँ आपको “New Application” पर क्लिक करते ही आवेदन फॉर्म खुलकर आ जायेगा।
- जिसमें आपसे पूछी गई जानकारी में अपने राज्य, जिले, ब्लॉक, और ग्राम पंचायत का चयन करके भरें। इसके बाद अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज कर उसे ‘Verify‘ कर लें।
- इसके अगला फॉर्म में आपको बैंक खाता विवरण (IFSC कोड, बैंक का नाम, खाता संख्या) दर्ज करने के बाद अपनी बैंक पासबुक की स्कैन कॉपी (PDF या JPEG फॉर्मेट में) अपलोड कर दें।
- अंत में आवेदन फॉर्म की समीक्षा करके ‘Submit‘ पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन फॉर्म सबमिट होते ही आपको एक एप्लीकेशन आईडी मिल जाएगी।
- जिसके बाद आप अपने आवेदन का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
बिहार फ्री शौचालय योजना-शहरी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- इसके लिए सर्वप्रथम आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट sbmurban.org पर जाना होगा।
- आपको “ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब आपको फोन में पूछी की संपूर्ण जानकारी दर्ज करनी है तथा फॉर्म की जांच करके सबमिट की ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
- इस प्रकार Bihar Sauchalay Nirman Yojana के तहत आपका ऑनलाइन आवेदन पूर्ण हो जाएगा।
- ऊपर बताई गई प्रक्रिया द्वारा आवेदन कर सकते हैं।
🚨 महत्वपूर्ण जानकारी (पैसा मिलने की प्रक्रिया): ऑनलाइन आवेदन सबमिट होने के बाद आपके ब्लॉक के स्वच्छता समन्वयक (Block Coordinator) या ग्राम पंचायत के स्वच्छता कर्मी आपके घर आकर भौतिक सत्यापन करेंगे। आपके द्वारा बनाए जा रहे या बनाए जा चुके शौचालय की जियो-टैगिंग (Geotagging) मोबाइल ऐप के माध्यम से की जाएगी। सत्यापन रिपोर्ट सफल होने के 15 से 30 दिनों के भीतर ₹12,000 की राशि सीधे आपके बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
Bihar Free Sauchalay Yojana 2026: महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)
बिहार फ्री शौचालय योजना का में आवेदन करने का अप्लाई लिंक नीचे देखें:
| लिंक का नाम (Link Name) | डायरेक्ट लिंक (Direct Link) |
| 👉 Apply Online Link for IHHL Sauchalay-Rural | Click Here || Click Here |
| 👉 Apply Online Link for IHHL Sauchalay-Urban | Click Here || Click Here |
| 👉 Citizen Login Link (SBM Portal) | Click Here || Click Here |
| 📥Download Official Notification PDF | Download PDF || Download PDF |
| 🌐Official LSBA Bihar Website | swachhbharatmission.ddws.gov.in / sbmurban.org |
| Join WhatsApp / Telegram for Fast Scheme Updates (अपना व्हाट्सएप्प और टेलीग्राम चैनल लिंक यहाँ हैं) | Join Now || Join Now |
| 📊 Visit ekjob.in Homepage | ekjob.in |
Bihar Sauchalay Nirman Yojana 2026: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Q1: Bihar Sauchalay Nirman Yojana 2026 का ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
👉 बिहार शौचालय निर्माण योजना 2026 में ऑफलाइन या ऑनलाइन आवेदन जिला जल एवं स्वच्छता समिति या पंचायत स्तर पर या अधिकारिक पोर्टल के माध्यम से कर सकते है।
Q2: Bihar Sauchalay Nirman Yojana 2026 के तहत कितनी राशि दी जाती है?
👉 इस योजना के तहत लाभार्थी परिवारों को ₹12,000 तक की राशि शौचालय निर्माण के लिए दी जाती है।
Q3: Bihar Sauchalay Nirman Yojana 2026 का लाभ किन्हें मिलेगा?
👉 इस योजना का लाभ उन्हें दिया जायेगा जिन परिवारों में शौचालय नहीं है।
Q4: Bihar Sauchalay Nirman Yojana 2026 के लिए जरूरी दस्तावेज कौन से हैं?
👉 इस योजना में आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, बैंक खाता विवरण, मूल निवास और पासपोर्ट साइज फोटो आदि की जरूरत पड़ती हैं।
Q5: Bihar Sauchalay Nirman Yojana 2026 में भुगतान की स्थिति कैसे चेक करें?
👉 इस योजना से प्राप्त होने वाली भुगतान राशि की स्थिति को आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित पंचायत/ब्लॉक कार्यालय में भी चेक किया जा सकता है।
Q6: Bihar Sauchalay Nirman Yojana 2026 की लिस्ट कैसे देखें?
👉 इस योजना के लाभार्थियों की लिस्ट पंचायत या ब्लॉक कार्यालय के नोटिस बोर्ड या अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी जाती है।
Q7. बिहार शौचालय निर्माण योजना 2026 के तहत कितनी राशि मिलती है?
Ans: इस योजना के अंतर्गत योग्य परिवारों को अपने घरों में व्यक्तिगत शौचालय निर्माण के लिए कुल ₹12,000 की वित्तीय सहायता प्रोत्साहन राशि के रूप में दी जाती है।
Q8. क्या शौचालय बनाने से पहले पैसा मिलता है या बाद में?
Ans: नियम के अनुसार, लाभार्थी को पहले अपने खर्च पर या स्थानीय स्तर पर व्यवस्था कर शौचालय का निर्माण (या गड्ढा खोदने का कार्य) शुरू करना होता है। इसके बाद जब अधिकारी आकर निर्माण कार्य की फोटो लेकर जियो-टैगिंग करते हैं, तब पैसा सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है।
Q9. अगर ऑनलाइन फॉर्म भरने में असमर्थ हैं, तो ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
Ans: ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अपने वार्ड सदस्य, मुखिया या ग्राम पंचायत के स्वच्छता ग्राही (Swachhagrahi) से संपर्क करके ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भरकर अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ ब्लॉक कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
Q10. क्या एक ही परिवार में दो बार इस योजना का लाभ लिया जा सकता है?
Ans: नहीं, यह योजना प्रति परिवार (राशन कार्ड के आधार पर) केवल एक ही शौचालय के निर्माण के लिए सीमित है। एक बार लाभ मिल जाने के बाद दोबारा आवेदन करने पर फॉर्म को रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
निष्कर्ष (Conclusion): बिहार सरकार और केंद्र सरकार के संयुक्त प्रयासों से चलाई जा रही Bihar Sauchalay Nirman Yojana 2026 ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के गरीब परिवारों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और सम्मान को बेहतर बनाने की दिशा में एक अत्यंत सराहनीय योजना है। ₹12,000 की यह आर्थिक सहायता उन परिवारों के लिए एक बड़ा संबल है जो पैसों की कमी के कारण पक्के शौचालय का निर्माण नहीं करा पा रहे थे। यदि आपके घर में भी अभी तक शौचालय नहीं बना है, तो बिना किसी देरी के स्वच्छ भारत मिशन के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आज ही अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करें और इस योजना का सीधा लाभ उठाएं।
बिहार सरकार की सभी सामाजिक कल्याण योजनाओं, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, ब्लॉक संविदा भर्ती, एडमिट कार्ड और देश भर की नवीनतम नौकरियों की सबसे तेज व 100% प्रामाणिक अपडेट रोजाना हिंदी में पाने के लिए हमेशा हमारी वेबसाइट Ekjob.in पर नियमित रूप से आते रहें और इस महत्वपूर्ण पोस्ट को अपने गांव और दोस्तों के व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करना न भूलें।

