SSC JHT Recruitment 2026: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) के तहत विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/संगठनों के लिए Junior Hindi Translator (JHT), Junior Translator (JT), और Senior Hindi Translator (SHT) परीक्षा 2026 भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के द्वारा जूनियर हिंदी अनुवादक, जूनियर अनुवाद अधिकारी, जूनियर अनुवादक, वरिष्ठ हिंदी अनुवादक, वरिष्ठ अनुवादक और उप-निरीक्षक (हिंदी अनुवादक) आदि रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी है।

👈 आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों को WhatsApp, Telegram या Facebook पर शेयर जरुर करें।
SSC Translator Vacancy 2026: MA (Hindi/English) पास युवाओं के लिए केंद्र सरकार में ऑफिसर बनने का शानदार मौका! SSC ने निकाली हिंदी ट्रांसलेटर की बंपर भर्ती, यहाँ से भरें फॉर्म @ EkJob.in
ऐसे सभी उम्मीदवार जिनका सपना भाषा और अनुवाद (Translation) के क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाकर अपना करियर निर्धारित करने का हैं, उनके लिए यह एक सुनेहरा अवसर प्रदान करता हैं। आवेदन करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन द्वारा आवेदन कर सकते हैं। आज EkJob.in के इस विशेष लेख में हम आपको SSC JHT Vacancy 2026 की जटिल शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न (Paper 1 & 2) और नई वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका विस्तार से बताएंगे।
SSC JHT Recruitment 2026: Highlights
एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी नीचे दी गई टेबल में देखें:
| विवरण (Details) | जानकारी (Information) |
| आयोग का नाम | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
| परीक्षा का नाम | JHT, JT & SHT Examination 2026 |
| कुल पद (Total Posts) | 84 पद |
| शैक्षणिक योग्यता | Master’s Degree (MA) + Translation Diploma |
| वेतनमान (Salary) | Level-6 (₹35,400) से Level-8 (₹47,600) तक |
| आवेदन का माध्यम | केवल ऑनलाइन (Online) |
| आधिकारिक वेबसाइट | ssc.gov.in |
SSC JHT Vacancy 2026: Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)
एसएससी द्वारा जारी किया गया आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, SSC Combined Hindi Translators JHT Notification 2026 का शेड्यूल इस प्रकार है:
- Notification Release Date: 23 April, 2026
- Application Start Date: 23 April, 2026
- Last Date to Apply: 14 May, 2026
Vacancy Details & Posts (पदों का विवरण?)
एसएससी में निम्नलिखित इतने पदों पर भर्ती की जाएगी:
- संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा (Combined Hindi Translators Examination): 84 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
SSC JHT भर्ती में शैक्षणिक योग्यता सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। आवेदन करने के लिए आपके पास निम्नलिखित में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए:
- जूनियर हिंदी अनुवादक/जूनियर अनुवाद अधिकारी/जूनियर अनुवादक (Junior Hindi Translator/Junior Translation Officer/Junior Translator):
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर डिग्री, जिसमें डिग्री स्तर पर अंग्रेजी अनिवार्य या वैकल्पिक विषय या परीक्षा का माध्यम हो। या
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में मास्टर डिग्री, जिसमें हिंदी अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में या डिग्री स्तर पर परीक्षा का माध्यम हो; या
- हिंदी या अंग्रेजी के अलावा किसी भी विषय में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री, हिंदी माध्यम और अंग्रेजी अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में या डिग्री स्तर पर किसी परीक्षा के माध्यम के रूप में।
- वरिष्ठ हिंदी अनुवादक/वरिष्ठ अनुवादक (Senior Hindi Translator/Senior Translator):
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर डिग्री, जिसमें अंग्रेजी अनिवार्य या वैकल्पिक विषय या डिग्री स्तर पर परीक्षा का माध्यम हो; या
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में मास्टर डिग्री, जिसमें हिंदी अनिवार्य या वैकल्पिक विषय या डिग्री स्तर पर परीक्षा का माध्यम हो; या
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी या अंग्रेजी के अलावा किसी अन्य विषय में मास्टर डिग्री, जिसमें हिंदी माध्यम और अंग्रेजी अनिवार्य या वैकल्पिक विषय या डिग्री स्तर पर परीक्षा का माध्यम हो; या
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी या अंग्रेजी के अलावा किसी अन्य विषय में मास्टर डिग्री, जिसमें अंग्रेजी माध्यम और हिंदी अनिवार्य या वैकल्पिक विषय या डिग्री स्तर पर परीक्षा का माध्यम हो; या
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी या अंग्रेजी के अलावा किसी अन्य विषय में मास्टर डिग्री, जिसमें हिंदी और अंग्रेजी अनिवार्य या वैकल्पिक विषय हो या दोनों में से कोई एक परीक्षा का माध्यम हो और दूसरा अनिवार्य या वैकल्पिक विषय हो।
Age Limit (आयु सीमा): Age as on 01/08/2026
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष।
- अधिकतम आयु: 30 वर्ष।
- उम्मीदवारों का जन्म 02-08-1996 से पहले और 01-08-2008 के बाद न हुआ हो, वे आवेदन करने के पात्र हैं।
- आरक्षित लाभ: एससी/एसटी वर्ग को 5 वर्ष ओबीसी के लिए 3 वर्ष पीडब्ल्यूडी (यूआर) के लिए 10 वर्ष पीडब्ल्यूडी (एससी/एसटी) के लिए 15 वर्ष और पीडब्ल्यूडी (ओबीसी) के लिए 13 वर्ष तक की अधिकतम आयु में छूट दी गई हैं।
- आयु की गणना: 01 अगस्त, 2026 तिथि के अनुसार होगी।
Application Fee (आवेदन शुल्क)
- General / OBC / EWS (पुरुष): ₹ 100/-
- SC / ST / PwBD / Ex-Servicemen / सभी महिलाएं: पूर्णतः निःशुल्क (₹ 0/-)
- आवेदनशुल्क का भुगतान ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या BHIM UPI के माध्यम से किया जा सकता है।
Selection Process (चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न)
SSC JHT का चयन दो प्रमुख चरणों (Paper-I और Paper-II) के माध्यम से होता है। इसमें कोई इंटरव्यू नहीं होता है।
Paper-I (Computer Based Test – Objective):
यह 200 अंकों की ऑनलाइन परीक्षा होती है (समय: 2 घंटे)। इसमें नेगेटिव मार्किंग (0.25 अंक) होती है।
- General Hindi (सामान्य हिंदी): 100 प्रश्न (100 अंक)
- General English (सामान्य अंग्रेजी): 100 प्रश्न (100 अंक)
Paper-II (Descriptive – वर्णनात्मक):
Paper-I की कट-ऑफ क्लियर करने वाले उम्मीदवारों को यह पेन-पेपर मोड वाली परीक्षा देनी होती है। यह 200 अंकों की होती है (समय: 2 घंटे)।
- इसमें अनुवाद कौशल (Translation Skills) और लिखने की क्षमता (Writing Ability) जांची जाती है।
- आपको एक पैसेज हिंदी से अंग्रेजी में और एक पैसेज अंग्रेजी से हिंदी में अनुवाद करना होता है।
- साथ ही, हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में एक-एक निबंध (Essay) लिखना होता है।
लिखित परीक्षा में सामान्य हिंदी के 100 प्रश्न, सामान्य अंग्रेजी के 100 प्रश्न सहित कुल 200 प्रश्न पूछे जायेंगे परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी।
पेपर- I में कुल 200 प्रश्न पूछे जायेंगे प्रत्येक 1 अंक का प्रश्न होगा यानी 200 अंकों का पेपर के लिए आपको 2 घंटे का समय दिया जायेगा पेपर- II भी 200 अंकों का लिया जायेगा जिसे करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जायेगा ऑनलाइन परीक्षा में गलत उत्तर देने पर 1/2वाँ अंक काटा जायेगा परीक्षा पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों में द्विभाषी रूप से सेट किए जाएंगे प्रश्न पत्र 2 भागों में विभाजित होगा सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार/बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे।
How to Apply Online for SSC JHT 2026?
एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए EkJob.in के बताये इन स्टेप्स का पालन करें:
- इसके लिए सबसे पहले कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in/ पर जाए।
- वेबसाइट के होम पेज पर जाकर “लॉग इन” सेक्शन में जाकर “नए उपयोगकर्ता? अभी पंजीकरण करें” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- ऐसा करते ही आपके सामने एक नये पेज में खुलकर आयेगा, जहाँ आपके सामने पंजीकरण फॉर्म आयेगा।
- आये हुए रजिस्टर फॉर्म में आपको अपनी “बेसिक डिटेल्स” जैसे की आपका नाम, माता-पिता का नाम, आधार कार्ड नंबर, जन्म तिथि विवरण, जेंडर और ईमेल आईडी दर्ज करके “सेव” बटन पर क्लिक करें।
- ऐसा करते ही आपके सामने “अतिरिक्त और संपर्क विवरण” के बारे में आये हुए फॉर्म में दर्ज करके “सेव” बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने “घोषणा” का पेज आयेगा जिसे पढ़कर “सेव” बटन पर क्लिक करते ही आपका रजिस्टर पूरा हो जायेगा।
- इसके बाद वापस से वेबसाइट के होम पेज में जाए और “लॉग इन” सेक्शन में जाकर प्राप्त हुए “उपयोगकर्ता नाम (पंजीकरण संख्या)” और “पासवर्ड (एसएससी पंजीकरण पासवर्ड)” दर्ज करके “लॉग इन” कर लें।
- ऐसा करने के बाद ‘नवीनतम सूचनाएं’ सेक्शन में जाकर ‘SSC Junior Hindi Translator, Junior Translator and Senior Hindi Translator Examination-2026’ के सामने क्लिक करके अधिसूचना डाउनलोड करके उसे विज्ञापन में दिए गए निर्देशों को अच्छी तरह से सही से पढ़ें।
- उसके बाद “ऑनलाइन आवेदन” बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद अब आपके सामने एक नए पेज में आवेदन फॉर्म खुलकर आ जायेगा, जहाँ उम्मीदवारों को अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, प्राप्त अंक सीनियर सेकेंडरी या समकक्ष प्रमाण पत्र आदि में दर्ज किए गए अंकों को दर्ज करें।
- फिर अपना हालिया पासपोर्ट आकार का फोटो और हस्ताक्षर को अपलोड करें।
- उसके बाद मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क के लिए ऑनलाइन भुगतान करें।
- अपने आवेदन की समीक्षा करें और इसे जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए जमा किए गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।
SSC JHT Vacancy 2026: Important Links (Direct Access)
एसएससी जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म शुरू होते ही सर्वर डाउन होने पर रिफ्रेश करें या नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करें:
| एक्शन (Action) | डायरेक्ट लिंक (Link) |
Apply Online (Registration) ![]() | Click Here || Click Here |
Candidate Login ![]() | Click Here || Click Here |
Download Official Notification PDF ![]() | Download PDF || Download PDF |
| Official Website | ssc.gov.in |
| Join WhatsApp/Telegram for SSC Updates | Join Now || Join Now |
| Home Website | ekjob.in |
SSC JHT Recruitment 2026: Frequently Asked Questions (FAQ)
Q1. क्या बिना ट्रांसलेशन डिप्लोमा के SSC JHT का फॉर्म भर सकते हैं?
Ans: यदि आपके पास ट्रांसलेशन का डिप्लोमा (PGDT) नहीं है, तो आपके पास केंद्र या राज्य सरकार के विभाग में कम से कम 2 साल का अनुवाद (Translation) कार्य का अनुभव (Experience Certificate) होना अनिवार्य है, अन्यथा आप अयोग्य माने जाएंगे।
Q2. मैं MA (अंतिम वर्ष) का छात्र हूँ, क्या मैं आवेदन कर सकता हूँ?
Ans: आमतौर पर SSC की भर्तियों में फॉर्म भरने की अंतिम तिथि (Closing Date) तक आपके पास फाइनल डिग्री और डिप्लोमा का रिजल्ट होना अनिवार्य होता है। अगर रिजल्ट आ चुका है, तभी आप पात्र होंगे।
Q3. SSC JHT में चयनित होने के बाद सैलरी कितनी मिलती है?
Ans: जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (JHT) लेवल-6 की जॉब है। सातवें वेतन आयोग के अनुसार सभी भत्तों (DA, HRA) को मिलाकर शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग ₹55,000 से ₹62,000 प्रतिमाह (शहर के आधार पर) होती है।
निष्कर्ष: SSC JHT Recruitment 2026 उन छात्रों के लिए एक ड्रीम जॉब है जो भाषा पर अपनी मजबूत पकड़ को एक शानदार करियर में बदलना चाहते हैं। Paper-I की तैयारी के साथ-साथ अभी से निबंध लिखने और अनुवाद करने (Paper-II) का अभ्यास शुरू कर दें। SSC की इस प्रतिष्ठित भर्ती की कट-ऑफ, आंसर-की और रिजल्ट की सबसे तेज़ जानकारी के लिए EkJob.in को रोज़ाना विज़िट करते रहें।

