रेलवे में तकनीशियन पदों पर निकली भर्ती RRB Technician Recruitment 2026 Notification: रेलवे तकनीशियन के पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन @ Ekjob.in पूरी जानकारी यहां पढ़े।

👈 आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों को WhatsApp, Telegram या Facebook पर शेयर जरुर करें।
RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे तकनीशियन के हजारों पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, यहाँ से करें ऑनलाइन अप्लाई
RRB Technician Recruitment 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के तहत तकनीशियन (Grade I Signal & Grade III) पदों पर भर्ती को लेकर शोर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऐसे सभी उम्मीदवार जो अपना भारतीय रेलवे में कैरियर बनाने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए बड़ी खुशखबरी निकल कर आ रही है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2026 में तकनीशियन (Grade I Signal & Grade III) के रिक्त पदों को भरने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
यह तकनीशियन भर्ती उन तकनीकी छात्रों के लिए एक स्वर्णिम अवसर है जिन्होंने 10वीं पास करने के बाद में ITI, डिप्लोमा या इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर ली है। आज EkJob.in के इस आर्टिकल में हम आपको Railway Technician Vacancy 2026 की शैक्षणिक योग्यता (Eligibility), आयु सीमा (Age Limit), आवेदन शुल्क (Application Fee), चयन प्रक्रिया (Selection Process), आवेदन करने की प्रक्रिया (How to Apply) के साथ महत्वपूर्ण तिथियाँ की जानकारी विस्तार के साथ बताएंगे।
RRB Technician Vacancy 2026: संक्षिप्त विवरण (Overview)
रेलवे तकनीशियन भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी नीचे दी गई टेबल में देखें:
| विभाग का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board – RRB) |
| पद का नाम | तकनीशियन ग्रेड-I (Signal) और ग्रेड-III (Technician) |
| कुल पदों की संख्या | 6,565 पद |
| भर्ती वर्ष | 2026 |
| शैक्षणिक योग्यता | ITI / Diploma / BE / B.Tech |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन (Online) |
| नौकरी की श्रेणी | सेंट्रल गवर्नमेंट जॉब (Railway Job) |
| आधिकारिक वेबसाइट | indianrailways.gov.in |
| सबसे तेज अपडेट्स के लिए | ekjob.in |
RRB Technician Recruitment 2026: Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)
रेलवे द्वारा जारी किया गया आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, RRB Technician Notification PDF 2026 का शेड्यूल इस प्रकार है:
- Notification Release Date: 30 June, 2026
- Application Start Date: 30 June, 2026
- Last Date to Apply: 29 July, 2026
Vacancy Details (कौन-कौन से पद हैं?)
इस में विभिन्न कैटेगरी में अलग-अलग योग्यता वाले कई पद शामिल किये गये हैं:
- तकनीशियन ग्रेड 1 सिग्नल (Technician Grade 1 Signal): 323 पद
- तकनीशियन ग्रेड 3 (Technician Grade 3): 6242 पद
रेलवे तकनीशियन भर्ती 2026 के लिए पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
इस Railway Technician Vacancy 2026 में आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को बोर्ड द्वारा निर्धारित निम्नलिखित योग्यताओं को पूरा करना आवश्यक है:
1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- Technician Grade III (तकनीशियन ग्रेड 3): उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से 10वीं (Matriculation) उत्तीर्ण एवं NCVT/SCVT द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई (ITI) डिप्लोमा होना चाहिए।
- Technician Grade I Signal (तकनीशियन ग्रेड 1 सिग्नल): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से फिजिक्स / इलेक्ट्रॉनिक्स / सूचना विज्ञान / सूचना प्रौद्योगिकी / कंप्यूटर विज्ञान संबधित विषय में डिप्लोमा या बी.टेक (B.Tech) या बी.ई (B.E) या बी.एस.सी इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।
2. आयु सीमा (Age Limit): Age as on 01/07/2026
- Technician Grade III: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष।
- Technician Grade I Signal: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष।
- आयु की गणना: 01 जुलाई, 2026 के आधार पर होगी।
- आरक्षित लाभ: अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग को 3 वर्ष, अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग को 5 वर्ष तक की अधिकतम आयु में छूट दी गई हैं।
3. Application Fee (आवेदन शुल्क)
- General / OBC / EWS: ₹ 500/- (₹400 रिफंडेबल परीक्षा देने के बाद)।
- SC / ST / Ex-SM / Female: ₹ 250/- (₹250 रिफंडेबल परीक्षा देने के बाद)।
- Payment Mode: Online Mode
RRB Technician 2026: चयन प्रक्रिया (Selection Process)
रेलवे तकनीशियन के पदों पर अंतिम चयन पूरी तरह से योग्यता के आधार पर किया जाएगा, जिसमें निम्नलिखित चरण शामिल होंगे:
- कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT): यह एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी जिसमें बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification – DV): लिखित परीक्षा में मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए छात्रों के दस्तावेजों की जांच होगी।
- चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination): रेलवे के कड़े मापदंडों के अनुसार उम्मीदवारों का मेडिकल टेस्ट किया जाएगा।
⚠️ ध्यान दें: परीक्षा में 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking) होगी, इसलिए प्रश्नों के उत्तर सावधानीपूर्वक दें।
How to Apply Online for RRB Technician Recruitment 2026?
इस रेलवे तकनीशियन भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए EkJob.in के बताये गये इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- अपने रीजन की रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाये।
- वेबसाइट के होम पेज में जाकर संबधित बोर्ड की वेबसाइट पर क्लिक करें।
- उसके बाद संबधित रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की वेबसाइट में जाकर “नोटिफिकेशन” के सेक्शन पर जाकर क्लिक करें।
- ऐसा करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलकर आयेगा, जहां आपको “RECRUITMENT FOR Technician No. 02/2026” क्लिक करके अधिसूचना डाउनलोड करके उसे सही से पढ़ें।
- इसके बाद “आवेदन के लिए यहां क्लिक करें” बटन पर क्लिक करें।
- अब आपको “नए आवेदन के लिए यहां क्लिक करें” पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने एक आवेदन फॉर्म आयेगा जहाँ आपसे “व्यक्तिगत जानकारी” जैसे की आवेदन का नाम, जन्म तिथि विवरण, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जेंडर और ईमेल आईडी आदि जानकारी दर्ज करके “ओटीपी जनरेट करें” बटन पर क्लिक करें।
- इसके बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करके “पुनर्सत्यापन” बटन पर क्लिक कर दें।
- अब आपके पंजीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर प्राप्त एसएमएस पर प्राप्त “रजिस्ट्रेशन/यूजर आईडी” और “पासवर्ड” प्राप्त हो जायेगा।
- ऐसा करने के बाद “लॉग इन” पेज में जाकर “रजिस्ट्रेशन/यूजर आईडी” और “पासवर्ड” दर्ज करके “लॉग इन” बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने “कर्मचारी विवरण और पता विवरण” का फॉर्म प्राप्त होगा, जिसमें पूछी गई जानकरी दर्ज करें।
- इसके नीचे “शिक्षा विवरण दर्ज करें” में पूछी जानकारी दर्ज करके अपना हालिया पासपोर्ट आकार का फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करके “Submit” पर क्लिक करें।
- अपने आवेदन की समीक्षा करें और इसे जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए जमा किए गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।
Railway Technician Vacancy 2026: महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)
रेलवे तकनीशियन भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन और अप्लाई लिंक नीचे देखें:
| लिंक का नाम (Link Name) | डायरेक्ट लिंक (Direct Link) |
Apply Online (Registration) ![]() | Click Here || Click Here |
Candidate Login ![]() | Click Here || Click Here |
Download Notification (CEN Advt 02/2026) ![]() | Download PDF || Download PDF |
Check Syllabus & Exam Pattern ![]() | Download PDF || Download PDF |
| RRB Exam Calendar PDF | Download PDF || Download PDF |
| RRB Official Website | indianrailways.gov.in |
| Join WhatsApp / Telegram for Fast Railway Updates (अपना व्हाट्सएप्प और टेलीग्राम चैनल लिंक यहाँ हैं) | Join Now || Join Now |
| Visit ekjob.in Homepage | ekjob.in |
RRB Technician Recruitment 2026: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Q1: RRB Technician Recruitment 2026 के लिए कौन आवेदन कर सकता है?
Ans: जिन उम्मीदवारों ने 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में ITI किया है या जिनके पास डिप्लोमा/डिग्री है, वे इसके लिए पात्र हैं। पूरी जानकारी ekjob.in पर ऊपर दी गई है।
Q2: क्या रेलवे तकनीशियन भर्ती में नेगेटिव मार्किंग होती है?
Ans: हाँ, CBT परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 (0.33) अंक काटे जाएंगे।
Q3: रेलवे तकनीशियन का वेतन (Salary) कितना होता है?
Ans: ग्रेड-III के लिए शुरुआती मूल वेतन ₹19,900 (पे लेवल 2) और ग्रेड-I सिग्नल के लिए ₹29,200 (पे लेवल 5) होता है, जिसमें अन्य भत्ते भी शामिल होते हैं।
निष्कर्ष: RRB Technician Recruitment 2026 उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है जो भारतीय रेल में नौकरी करने का सपना देखते हैं। चूंकि प्रतियोगिता कठिन होती है, इसलिए अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दें। रेलवे भर्ती की हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए EkJob.in को फॉलो करें।


