Patna High Court Ex-Cadre Assistant Recruitment 2026: पटना हाई कोर्ट में एक्स-कैडर असिस्टेंट के पदों पर बम्पर भर्ती जारी, आज से करें ऑनलाइन आवेदन @EkJob.in पूरी जानकारी यहाँ देखें।

👈 आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों को WhatsApp, Telegram या Facebook पर शेयर जरुर करें।
Patna High Court Ex-Cadre Assistant Vacancy 2026: पटना हाई कोर्ट में एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर बम्पर भर्ती जारी, आज से करें ऑनलाइन आवेदन @ EkJob.in
Patna High Court Ex-Cadre Assistant Vacancy 2026: पटना उच्च न्यायालय (High Court of Judicature at Patna) के तहत एक्स-कैडर असिस्टेंट (Ex-Cadre Assistant – Group ‘C’) पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन (विज्ञापन संख्या PHC/03/2026) जारी कर दिया है। ऐसे सभी उम्मीदवार जो अपना पटना उच्च न्यायालय में कैरियर बनाने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए बड़ी खुशखबरी निकल कर आ रही है। पटना उच्च न्यायालय (High Court of Judicature at Patna) द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2026 में एक्स-कैडर असिस्टेंट (Ex-Cadre Assistant) के रिक्त पदों को भरने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
यह पटना हाई कोर्ट एक्स-कैडर असिस्टेंट भर्ती उन सभी छात्रों के लिए एक स्वर्णिम अवसर है, जिन्होंने स्नातक डिग्री हासिल कर ली है। आज EkJob.in के इस आर्टिकल में हम आपको Patna High Court Ex-Cadre Assistant Vacancy 2026 की शैक्षणिक योग्यता (Eligibility), आयु सीमा (Age Limit), आवेदन शुल्क (Application Fee), चयन प्रक्रिया (Selection Process), आवेदन करने की प्रक्रिया (How to Apply) के साथ महत्वपूर्ण तिथियाँ की जानकारी विस्तार के साथ बताएंगे।
Patna High Court Ex-Cadre Assistant Recruitment 2026: Overview Table
इस पटना हाई कोर्ट एक्स-कैडर असिस्टेंट भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी मुख्य जानकारियों को नीचे दी गई तालिका में संक्षेप में प्रस्तुत किया गया है:
| विवरण | महत्वपूर्ण जानकारी |
| भर्ती संगठन का नाम | उच्च न्यायालय, पटना (High Court of Judicature at Patna) |
| पद का नाम | एक्स-कैडर असिस्टेंट (Ex-Cadre Assistant – Group C) |
| विज्ञापन संख्या | Advt No. PHC/03/2026 (Dated 23.07.2026) |
| कुल पदों की संख्या | 68 पद (23 पद महिलाओं के लिए आरक्षित) |
| शैक्षणिक योग्यता | ग्रेजुएशन (स्नातक) + डिप्लोमा (6 माह) |
| वेतनमान (Pay Level) | पे-मैट्रिक्स लेवल-4 (₹25,500 से ₹81,100) + भत्ते |
| आवेदन की विधा | ऑनलाइन (Online Mode) |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 28 जुलाई 2026 (आज से लाइव) |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 27 अगस्त 2026 (रात 11:55 बजे तक) |
| फीस भुगतान की अंतिम तिथि | 30 अगस्त 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | patnahighcourt.gov.in |
| सबसे तेज अपडेट्स के लिए | ekjob.in |
Patna High Court Ex-Cadre Assistant Vacancy 2026: महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
पटना हाईकोर्ट द्वारा जारी किया गया आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, Patna High Court Ex-Cadre Assistant 2026 का शेड्यूल इस प्रकार है:
- आधिकारिक विस्तृत विज्ञापन जारी तिथि: 28 जुलाई, 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 28 जुलाई, 2026 (सुबह 11:00 बजे से)
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 27 अगस्त, 2026 (रात 11:55 बजे तक)
- ऑनलाइन फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 30 अगस्त, 2026
- लिखित परीक्षा (Written Test) तिथि: आयोग द्वारा जल्द ही सूचित की जाएगी
Vacancy Details & Posts (पदों का विवरण?)
पटना हाईकोर्ट में निम्नलिखित पदों पर कुल भर्ती की जाएगी:
- एक्स-कैडर असिस्टेंट (Ex-Cadre Assistant – Group C): 68 पद
श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण (Category-Wise Vacancies)
कुल 68 पदों को अलग-अलग आरक्षण श्रेणियों में इस प्रकार विभाजित किया गया है, जिसमें महिलाओं के लिए 35% क्षैतिज आरक्षण के तहत पद आरक्षित हैं:
| वर्ग / श्रेणी | कुल पद | महिलाओं के लिए आरक्षित पद (35%) |
| अनारक्षित (General) | 29 | 10 |
| अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) | 12 | 04 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 11 | 04 |
| पिछड़ा वर्ग (BC) | 08 | 03 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 07 | 02 |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 01 | — |
| कुल पद | 68 | 23 |
पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria)
पटना हाई कोर्ट एक्स-कैडर असिस्टेंट पद के लिए आवेदन करने हेतु निम्नलिखित योग्यताएं आवश्यक हैं:
- शैक्षणिक योग्यता (Education):
- केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा संस्थान से किसी भी संकाय (Arts, Science, Commerce) में ग्रेजुएशन (स्नातक) की डिग्री होनी चाहिए।
- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा न्यूनतम 6 वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा (DCA या समकक्ष) सर्टिफिकेट होना अनिवार्य हैं।
Age Limit (आयु सीमा): Age as on 01/01/2026
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष।
- अधिकतम आयु:
- सामान्य (पुरुष): 37 वर्ष।
- सामान्य (महिला) / BC / EBC: 40 वर्ष।
- SC / ST (पुरुष और महिला): 42 वर्ष।
- (भारत सरकार के नियमानुसार OBC को 3 वर्ष और SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।)
Application Fee (आवेदन शुल्क)
- General / BC / EBC / EWS: ₹ 1,500/-
- SC / ST / OH: ₹ 750/-
- Payment Mode: Online Mode
- (शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI द्वारा किया जा सकता है।)
Selection Process (चयन प्रक्रिया)
पटना हाई कोर्ट एक्स-कैडर असिस्टेंट पद के लिए चयन प्रक्रिया को तीन मुख्य चरणों में बांटा गया है:
- प्रारंभिक स्क्रीनिंग टेस्ट (Preliminary Test): इस परीक्षा में सामान्य अंग्रेज़ी के 20, रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के 20 और सामान्य जागरूकता के 10 प्रश्न सहित 50 प्रश्न पूछे जायेंगे प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा कुल पेपर 50 अंक का होगा जिसे करने की समय अवधि 60 मिनट दी जाएगी।
- मुख्य लिखित परीक्षा (Written Examination): यह मुख्य चयन परीक्षा होगी जिसमें कुल 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे जिसे करने की समय अवधि- 90 मिनट। इसमें सामान्य अंग्रेज़ी के 30, रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के 30, सामान्य जागरूकता के 20, सामान्य हिंदी के 10 और कंप्यूटर जागरूकता के 10 प्रश्न सहित कुल 100 प्रश्नों को शामिल किया जायेगा। पास होने के लिए 40% अंक अनिवार्य हैं।
- कंप्यूटर दक्षता परीक्षा (Computer Proficiency Test): यह टेस्ट कुल 50 अंकों का लिया जायेगा जिसमें वर्ड प्रोसेसिंग में दक्षता की परीक्षा के 20, स्प्रेडशीट में दक्षता की परीक्षा के 20 और इंटरनेट दक्षता के 10 प्रश्न सहित पूछे जायेंगे।
- व्यक्तिगत साक्षात्कार (Interview): लिखित परीक्षा और कंप्यूटर टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों को 10 अंकों के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा (30% अंक लाना अनिवार्य)। इसके बाद अंतिम मेधा सूची जारी होगी।
पटना हाई कोर्ट एक्स-कैडर असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
इस Patna High Court Ex-Cadre Assistant Recruitment 2026 में ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए EkJob.in के बताये इन स्टेप्स का पालन करें:
- सबसे पहले आप पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in/ पर जाएं।
- होम पेज में जाकर “Link to apply for Ex-Cadre Assistant Recruitment Examination, 2026 (Advertisement No. PHC/03/2026).” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आयेगा, जहाँ आपको “Detailed Advertisement” के सामने दिए गये “Click here” पर क्लिक करके अधिसूचना को डाउनलोड करके ध्यान से आवेदन करने की प्रक्रिया पढ़ें।
- अब आपको “To Register” के सामने “CLICK HERE” पर क्लिक करें।
- पंजीकरण पृष्ठ पर, आये हुए आवेदन फॉर्म में उम्मीदवार को अपना पूरा नाम, तारीख भरनी होगी जन्म, लिंग, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज करके “GENERATE OTP” पर क्लिक करके पंजीकरण फॉर्म में दिए गये मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर आये हुए ओटीपी को दर्ज करके “REVERIFY” बटन पर क्लिक करे दें, इस तरह आपका पंजीकरण पूरा हो जायेगा।
- अब आपके पास एसएमएस/ई-मेल द्वारा पंजीकरण संख्या/उपयोगकर्ता आईडी और पासवर्ड जनरेट कर दिया जायेगा।
- इसके बाद “Already Registered? To Login” पेज पर जाकर “CLICK HERE” पर क्लिक करें।
- आपको अपना “पंजीकरण संख्या/उपयोगकर्ता आईडी” और “पासवर्ड” दर्ज करके “LOGIN” बटन पर क्लिक करें।
- सबसे पहले, आये हुए आवेदन फॉर्म में उम्मीदवार को “PERSONAL DETAILS” भरना होगा और फिर “Save and Next” पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद, आये हुए आवेदन फॉर्म में उम्मीदवार को “ADDITIONAL DETAILS” भरना होगा और फिर “Save and Next” पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद, आये हुए आवेदन फॉर्म में उम्मीदवार को “COMMUNICATION DETAILS” भरना होगा और फिर “Save and Next” पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद, आये हुए आवेदन फॉर्म में उम्मीदवार को “QUALIFICATION & EXPERIENCE” भरना होगा और फिर “Save and Next” पर क्लिक करना होगा।
- जहाँ उम्मीदवार को “वतर्मान में लिया हुआ पासपोर्ट साइज़ फोटो” और हस्ताक्षर” के साथ स्कैन करके अपलोड करना हैं।
- ऐसा करने के बाद अपने वर्ग के अनुसार शुल्क का भुगतान करें।
- और अब “सबमिट” बटन पर क्लिक कर दें।
- इस प्रकार से आप ऑनलाइन आवेदन करने की प्रकिया पूरी हो जाएगी।
- भविष्य के लिए अपने पास आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर उसे सुरक्षित रख लें।
PHC Ex-Cadre Assistant Vacancy 2026: Important Links (Direct Access)
पटना हाई कोर्ट एक्स-कैडर असिस्टेंट ऑनलाइन आवेदन फॉर्म शुरू होते ही सर्वर डाउन होने पर रिफ्रेश करें या नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करें:
| लिंक का नाम (Link Name) | डायरेक्ट लिंक (Direct Link) |
👉 Apply Online (Registration) ![]() | Click Here || Click Here |
👉 Candidate Login ![]() | Click Here || Click Here |
📥Download Official Detailed Notification PDF ![]() | Download PDF || Download PDF |
| 🌐Official Patna High Court Portal | patnahighcourt.gov.in |
| Join WhatsApp / Telegram for Fast Bihar Jobs Updates (अपना व्हाट्सएप्प और टेलीग्राम चैनल लिंक यहाँ हैं) | Join Now || Join Now |
| 📊 Visit ekjob.in Homepage | ekjob.in |
Patna High Court Ex-Cadre Assistant Recruitment 2026: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Q1. Patna High Court Ex-Cadre Assistant Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
Ans: इस भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 28 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2026 (रात 11:55 बजे तक) निर्धारित है। ऑनलाइन शुल्क का भुगतान 30 अगस्त 2026 तक किया जा सकता है।
Q2. इस भर्ती के लिए क्या न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है?
Ans: अभ्यर्थी के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Bachelor’s Degree) की डिग्री होने के साथ-साथ किसी भी संस्थान से कम से कम 6 महीने की अवधि का कंप्यूटर एप्लीकेशन सर्टिफिकेट या डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
Q3. एक्स-कैडर असिस्टेंट पद के लिए चयनित उम्मीदवार को कितना वेतन (Salary) मिलेगा?
Ans: चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे-लेवल 4 के तहत ₹25,500/- से ₹81,100/- का पे-स्केल मिलेगा, जिसमें डीए, एचआरए और हाई कोर्ट के अन्य स्वीकार्य भत्ते भी शामिल होंगे।
Q4. क्या इस भर्ती परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग लागू है?
Ans: परीक्षा की अंकन योजना एवं निगेटिव मार्किंग का विस्तृत विवरण अभ्यर्थी डाउनलोड किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के पाठ्यक्रम निर्देश में देख सकते हैं।
निष्कर्ष (Conclusion): बिहार न्यायिक प्रशासन में एक्स-कैडर असिस्टेंट (Group-C) के रूप में एक प्रतिष्ठित, सम्मानजनक और आकर्षक सैलरी वाली सरकारी नौकरी पाने का यह Patna High Court Ex-Cadre Assistant Recruitment 2026 स्नातक पास युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। बिहार की सभी कोर्ट भर्तियों, यूनिवर्सिटी एडमिशन, एडमिट कार्ड, परीक्षा परिणाम और देश भर की नवीनतम सरकारी नौकरियों की 100% प्रामाणिक व सबसे तेज अपडेट हिंदी में पाने के लिए हमेशा हमारी वेबसाइट Ekjob.in पर नियमित रूप से आते रहें और इस खबर को अपने सभी दोस्तों के साथ साझा करना न भूलें!


