केनरा बैंक में अपरेंटिस पदों पर निकली नई भर्ती Canara Bank Apprentice Recruitment 2026: केनरा बैंक में बिना परीक्षा 3,500 पदों पर निकली सीधी भर्ती | Bank Govt Jobs Apply Online @ Ekjob.in पूरी जानकारी यहां पढ़े।
Canara Bank Apprentice Recruitment 2026: केनरा बैंक में बिना परीक्षा 3,500 पदों पर ग्रेजुएट अप्रेंटिस की सीधी भर्ती, यहाँ से तुरंत करें ऑनलाइन आवेदन @Ekjob.in

👈 आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों को WhatsApp, Telegram या Facebook पर शेयर जरुर करें।
Canara Bank Graduate Apprentice Vacancy 2026: केनरा बैंक (Canara Bank) के तहत एक्ट अप्रेंटिस (Apprentice) पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस केनरा बैंक अप्रेंटिस भर्ती में आवेदन करने वाले इच्छुक अभ्यर्थी केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन द्वारा आवेदन कर सकते हैं।
इस केनरा अपरेंटिस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को कोई भी लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी बल्कि उनका चयन कक्षा 12वीं (या डिप्लोमा) में प्राप्त अंकों के आधार पर बनाई गई की मेरिट (Merit List) के आधार पर किया जायेगा। आज EkJob.in के इस विशेष आर्टिकल में हम आपको Canara Bank Apprentice 2026 की शैक्षणिक योग्यता (Eligibility), आयु सीमा (Age Limit), आवेदन शुल्क (Application Fee), चयन प्रक्रिया (Selection Process), आवेदन करने की प्रक्रिया (How to Apply) के साथ महत्वपूर्ण तिथियाँ की जानकारी विस्तार के साथ बताएंगे।
Canara Bank Apprentice Recruitment 2026: Overview Table
केनरा बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 से जुड़ी सभी मुख्य जानकारियों को नीचे दी गई तालिका में संक्षेप में प्रस्तुत किया गया है:
| विवरण | महत्वपूर्ण जानकारी |
| भर्ती संगठन का नाम | केनरा बैंक (Canara Bank – Head Office, Bengaluru) |
| योजना / एक्ट | नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) / अप्रेंटिस एक्ट, 1961 |
| पद का नाम | ग्रेजुएट अप्रेंटिस (Graduate Apprentice) |
| कुल पदों की संख्या | 3,500 पद (अखिल भारतीय स्तर पर) |
| प्रशिक्षण की अवधि | 1 वर्ष (12 महीने) |
| मासिक स्टाइपेंड | ₹16,650/- प्रति माह (बैंक हिस्सा: ₹10,500 + डीबीटी: ₹6,150) |
| शैक्षणिक योग्यता | किसी भी विषय में स्नातक (Graduation Degree) |
| आयु सीमा | 20 से 28 वर्ष (कट-ऑफ तिथि: 01 सितंबर 2026) |
| चयन का आधार | 100% मेरिट आधारित (12वीं/डिप्लोमा के प्राप्तांकों पर, बिना परीक्षा) |
| आवेदन की विधा | ऑनलाइन (NATS पोर्टल + केनरा बैंक पोर्टल) |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 17 अक्टूबर 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | canarabank.bank.in |
| सबसे तेज जॉब अपडेट्स के लिए | ekjob.in |
Canara Bank Apprentice Vacancy 2026: Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)
केनरा बैंक द्वारा जारी किया गया आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, Canara Bank Apprentice Notification 2026 का शेड्यूल इस प्रकार है:
- आधिकारिक विज्ञापन जारी होने की तिथि: 28 सितंबर 2026
- ऑनलाइन आवेदन एवं फीस भुगतान शुरू तिथि: 01 अक्टूबर 2026
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर 2026
- आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालने की अंतिम तिथि: 01 नवंबर 2026
- दस्तावेज़ सत्यापन (DV) एवं मेरिट लिस्ट जारी तिथि: नवंबर 2026 में अधिसूचित होगी
Vacancy Details (पदों का विवरण?)
इस केनरा बैंक में अपरेंटिस में कितने पद निकाले गये हैं, यहां देखें:
- अप्रेंटिस (Apprentice): 3500 पद
राज्यवार रिक्तियों का विवरण (State-Wise Vacancies)
देश भर में कुल 3,500 पदों को विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की शाखाओं के अनुसार विभाजित किया गया है। मुख्य राज्यों की रिक्तियां इस प्रकार हैं:
| राज्य का नाम (State) | कुल पद (Seats) | राज्य का नाम (State) | कुल पद (Seats) |
| कर्नाटक (Karnataka) | 581 पद | पश्चिम बंगाल (West Bengal) | 150 पद |
| उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) | 409 पद | तेलंगाना (Telangana) | 134 पद |
| तमिलनाडु (Tamil Nadu) | 391 पद | बिहार (Bihar) | 122 पद |
| आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) | 247 पद | हरियाणा (Haryana) | 114 पद |
| केरल (Kerala) | 240 पद | मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) | 110 पद |
| महाराष्ट्र (Maharashtra) | 205 पद | ओडिशा (Odisha) | 104 पद |
| अन्य राज्य व केंद्र शासित प्रदेश | 693 पद | कुल योग (All India) | 3,500 पद |
(श्रेणीवार आरक्षण: अनारक्षित – 1,541, अन्य पिछड़ा वर्ग – 845, अनुसूचित जाति – 553, ईडब्ल्यूएस – 335, अनुसूचित जनजाति – 226 पद)।
पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria)
इस Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित योग्यता पूरी होनी चाहिए:
1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- उम्मीदवार के पास भारत या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से किसी भी संकाय (Arts, Science, Commerce, Agriculture or Engineering) में स्नातक की डिग्री (Graduation Degree) होनी चाहिए।
- परन्तु उम्मीदवार की स्नातक डिग्री 01 जनवरी 2023 से लेकर 01 सितंबर 2026 के बीच पूरी होनी चाहिए (दोनों तिथियां शामिल की जाती हैं)।
2. आयु सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम आयु: 20 वर्ष से
- अधिकतम आयु: 28 वर्ष तक
- आयु की गणना की कट-ऑफ तिथि: 01 सितंबर 2026 के आधार पर होगी (अर्थात उम्मीदवार का जन्म 02 सितंबर 1998 से पहले और 01 सितंबर 2006 के बीच होना चाहिए, जिसमें दोनों तिथियां शामिल हैं)।
- आयु सीमा में छूट: पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 03 वर्ष, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए 05 वर्ष एवं दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को अधिकतम 10 वर्ष तक की अधिकतम आयु में छूट दी गई हैं।
मासिक स्टाइपेंड संरचना (Monthly Stipend Structure)
अपरेंटिस अधिनियम के तहत 1 वर्ष के प्रशिक्षण के दौरान चयनित उम्मीदवारों को उनके आवंटित शाखा क्षेत्र के आधार पर मासिक स्टाइपेंड का भुगतान किया जाएगा, जिसमें सरकार का डीबीटी (DBT) हिस्सा भी शामिल है:
- प्रशिक्षुओं को 1 वर्ष के प्रशिक्षण के दौरान प्रति माह ₹16,650/- का कुल स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा।
- केनरा बैंक द्वारा अंशदान: ₹10,500/- प्रति माह (सीधे प्रशिक्षु के खाते में)।
- भारत सरकार (DBT) द्वारा अंशदान: ₹6,150/- प्रति माह (सब्सिडी के रूप में सीधे बैंक खाते में)।
- प्रशिक्षण के सफल समापन के बाद अभ्यर्थियों को NATS जॉइंट सर्टिफिकेशन (Joint Certificate) प्रदान किया जाएगा, जो भविष्य में बैंकिंग व वित्तीय क्षेत्र की नौकरियों में अत्यधिक मूल्यवान साबित होता है।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
- सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी उम्मीदवार के लिए: ₹ 500/- (जीएसटी सहित)
- SC / ST / PwBD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए: ₹ 0/-
- भुगतान का प्रकार: ऑनलाइन माध्यम (शुल्क का भुगतान वीज़ा, मास्टरकार्ड, मेस्ट्रो, रुपे क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग करके भीम यूपीआई, नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन किया जा सकता है।)
चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न (Selection Process)
केनरा बैंक में अप्रेंटिस का चयन पूरी तरह से पारदर्शी मेरिट व्यवस्था पर आधारित है:
- राज्यवार मेरिट सूची: कक्षा 12वीं (या डिप्लोमा) में प्राप्त प्रतिशत अंकों के आधार पर राज्यवार मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसमें किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा या व्यक्तिगत इंटरव्यू नहीं होगा।
- टाई-ब्रेकर नियम: यदि दो या अधिक उम्मीदवारों के अंक समान होते हैं, तो अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी।
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification – DV): मेरिट में चयनित अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों (10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन डिग्री, जाति प्रमाण पत्र और NATS एनरोलमेंट आईडी) के सत्यापन हेतु उपस्थित होना होगा।
- स्थानीय भाषा परीक्षा (Local Language Test – LPT): यदि अभ्यर्थी ने 10वीं या 12वीं में उस राज्य की स्थानीय भाषा नहीं पढ़ी है, तो भाषा समझ की जांच की जाएगी (केवल क्वालिफाइंग प्रकृति)।
- चिकित्सा परीक्षण: बैंक के नियमों के अनुसार मेडिकल फिटनेस जांच के बाद प्रशिक्षण अनुबंध जारी होगा।
केनरा बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
इस Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए EkJob.in के इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले आप केनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट canarabank.bank.in पर जाएं।
- होमपेज में “QUICK ACCESS” सेक्शन में जाकर “कैरियर्स” में “Engagement of graduate apprentices under Apprentices Act, 1961 list of candidates provisionally selected for apprenticeship training – first opportunity (from waitlist-I & waitlist-II)” अधिसूचना पर टैप करें।
- इसके बाद अधिसूचना डाउनलोड करके सही से पढ़ें और “अप्लाई ऑनलाइन” पर क्लिक करें।
- यहाँ आपको “New Registration” ऑप्शन पर क्लिक करने पर आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुलकर आयेगा।
- जहाँ आपसे पूछी गई सभी जानकारी जैसे की आवेदन का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, सिक्यूरिटी कोड दर्ज दर्ज करके “सेव एंड नेक्स्ट” पर क्लिक करें।
- ऐसा करने के बाद अपना हालिया पासपोर्ट आकार का फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करके “सेव एंड नेक्स्ट” पर क्लिक करें।
- अब पुन वापस से एक आवेदन फॉर्म खुलकर आयेगा जहाँ आपको अपना वर्तमान और स्थाई पता दर्ज करके आपसे माँगे गये आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके “सेव एंड नेक्स्ट” पर क्लिक करें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क के लिए ऑनलाइन भुगतान करें।
- अपने आवेदन की समीक्षा करें और इसे जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए जमा किए गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।
Canara Bank Apprentice Vacancy 2026: महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)
केनरा बैंक अप्रेंटिस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन और अप्लाई लिंक नीचे देखें:
| लिंक का नाम (Link Name) | डायरेक्ट लिंक (Direct Link) |
👉 Apply Online Link for Canara Bank Apprentice 2026 ![]() | Click Here || Click Here |
| 👉 NATS 2.0 Portal Registration Link | Click Here || Click Here |
📥Download Official Notification PDF ![]() | Download PDF || Download PDF |
| 🌐Official Canara Bank Portal | canarabank.bank.in |
| Join WhatsApp / Telegram for Fast Bank Jobs Updates (अपना व्हाट्सएप्प और टेलीग्राम चैनल लिंक यहाँ हैं) | Join Now || Join Now |
| 📊 Visit ekjob.in Homepage | ekjob.in |
Canara Bank Apprentice Recruitment 2026: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Q1. Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?
Ans: इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर 2026 है।
Q2. क्या केनरा बैंक अप्रेंटिस चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित होगी?
Ans: नहीं, इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होता है। चयन पूरी तरह से 12वीं कक्षा (या डिप्लोमा) में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई राज्यवार मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाता है।
Q3. अप्रेंटिसशिप के दौरान प्रतिमाह कितना स्टाइपेंड मिलेगा?
Ans: चयनित अप्रेंटिस को 1 वर्ष के प्रशिक्षण के दौरान कुल ₹16,650/- प्रति माह का मानदेय मिलेगा (जिसमें ₹10,500 बैंक द्वारा और ₹6,150 भारत सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से दिया जाएगा)।
Q4. क्या 2022 या उससे पहले ग्रेजुएशन पास करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं?
Ans: नहीं, विज्ञापन के अनुसार केवल वही अभ्यर्थी पात्र हैं जिन्होंने अपनी स्नातक की डिग्री 01 जनवरी 2023 से 01 सितंबर 2026 के बीच पूरी की है।
निष्कर्ष (Conclusion): हाल ही में स्नातक की पढ़ाई पूरी कर चुके उन सभी युवाओं के लिए जो बैंकिंग क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, Canara Bank Apprentice Recruitment 2026 एक अभूतपूर्व और व्यावहारिक अवसर है। बैंकिंग जगत की सभी परीक्षाओं, अपरेंटिसशिप मेरिट लिस्ट, एडमिट कार्ड और देश भर की नवीनतम सरकारी व निजी नौकरियों की 100% सटीक व सबसे तेज अपडेट सबसे पहले हिंदी में पाने के लिए हमेशा हमारी वेबसाइट Ekjob.in पर नियमित रूप से आते रहें और इस पोस्ट को अपने दोस्तों व व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करना न भूलें।



1 thought on “Canara Bank Apprentice Recruitment 2026: केनरा बैंक में बिना परीक्षा 3,500 पदों पर निकली सीधी भर्ती | Bank Govt Jobs Apply Online”