WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
🔔 सभी सरकारी नौकरियों की अपडेट देखने के लिए गूगल में Ek Job. In सर्च करें। 🎯

BOI Credit Officer Recruitment 2026: बैंक ऑफ इंडिया में क्रेडिट ऑफिसर के 779 पदों पर भर्ती, यहाँ से करें ऑनलाइन आवेदन

बैंक ऑफ इंडिया में क्रेडिट ऑफिसर पदों पर निकली नई भर्ती BOI Credit Officer Recruitment 2026: बैंक ऑफ इंडिया में क्रेडिट ऑफिसर के 779 पदों पर भर्ती, यहाँ से करें ऑनलाइन आवेदन @ EkJob.in पूरी जानकारी यहां देखें.

BOI Credit Officer Recruitment 2026
BOI Credit Officer Recruitment 2026

👈 आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों को WhatsApp, Telegram या Facebook पर शेयर जरुर करें।

BOI Credit Officer Recruitment 2026: बैंक ऑफ इंडिया में क्रेडिट ऑफिसर के 779 पदों पर भर्ती, यहाँ से करें ऑनलाइन आवेदन @EkJob.in

1 BOI Credit Officer Recruitment 2026: बैंक ऑफ इंडिया में क्रेडिट ऑफिसर के 779 पदों पर भर्ती, यहाँ से करें ऑनलाइन आवेदन @EkJob.in

Bank of India Credit Officer Vacancy 2026: ऐसे छात्र जो बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी (Govt Bank Job) पाकर अपना कैरियर बनाना चाहते हैं तो ऐसे सभी युवाओं के लिए Bank of India (BOI) की तरफ से Credit Officer (क्रेडिट ऑफिसर) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

यह बीओआई क्रेडिट ऑफिसर भर्ती में SMGS-IV, MMGS-III और MMGS-II स्केल के तहत की जा रही है। अगर आपके पास ग्रेजुएशन के साथ MBA / Chartered Accountant/ Chartered Financial Analyst की डिग्री है, तो यह भर्ती आपके के लिए सुनहरा अवसर लाने वाली है। आज EkJob.in के इस आर्टिकल में हम आपको BOI Credit Officer Vacancy 2026 की पूरी डिटेल्स, चयन प्रक्रिया, पात्रता, परीक्षा पैटर्न, आवेदन फीस, आयु सीमा, आवेदन करने की प्रक्रिया, श्रेणीवार सीटें और आधिकारिक नोटिफिकेशन पीडीएफ और आवेदन लिंक संबधित की पूरी जानकारी यहां देंगे।

BOI Credit Officer Recruitment 2026: Overview Table

इस बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर भर्ती से जुड़ी सभी मुख्य जानकारियों को नीचे दी गई तालिका में संक्षेप में प्रस्तुत किया गया है:

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
भर्ती संगठन का नामबैंक ऑफ इंडिया (Bank of India – BOI)
पद का नामक्रेडिट ऑफिसर (General Banking Officer Stream)
प्रोजेक्ट संख्याProject No. 2026-27/01
कुल पदों की संख्या779 पद (MMGS-II, MMGS-III & SMGS-IV)
नौकरी का प्रकारनियमित बैंक सरकारी नौकरी (Regular Base)
शैक्षणिक योग्यतास्नातक डिग्री (Graduation in any discipline)
आवेदन की विधाऑनलाइन (Online)
आवेदन की अवधि30 जून 2026 से 20 जुलाई 2026
चयन प्रक्रियाऑनलाइन परीक्षा और/या व्यक्तिगत साक्षात्कार
आधिकारिक वेबसाइटbankofindia.bank.in
सबसे तेज जॉब अपडेट्स के लिएekjob.in

BOI Credit Officer Online Form 2026: महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

BOI द्वारा जारी किया गया आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, BOI Credit Officer Vacancy 2026 का शेड्यूल इस प्रकार है:

  • आधिकारिक विज्ञापन जारी तिथि: 29 जून 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 30 जून 2026
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 20 जुलाई 2026
  • आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 20 जुलाई 2026
  • ऑनलाइन परीक्षा (CBT Exam) तिथि: बैंक द्वारा जल्द ही घोषित की जाएगी

Vacancy Details (पदों का विवरण?)

इस बैंक ऑफ इंडिया में क्रेडिट ऑफिसर में कितने पद निकाले गये हैं, यहां देखें:

  • क्रेडिट ऑफिसर (Credit Officer): 779 पद

पदवार रिक्तियों का विवरण (Scale-Wise Vacancies)

बैंक ऑफ इंडिया द्वारा घोषित कुल 779 रिक्तियों का अलग-अलग मैनेजमेंट स्केलों के अनुसार वर्गीकरण नीचे दिया गया है:

स्केल / ग्रेडअनारक्षित (Gen)OBCSCSTEWSकुल पद
MMGS-II (Middle Management Scale-II)2741801025269677
MMGS-III (Middle Management Scale-III)221610050861
SMGS-IV (Senior Management Scale-IV)210906020341
कुल पद3172051185980779

पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria)

इस BOI Credit Officer Recruitment 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को बैंक ऑफ इंडिया द्वारा निर्धारित निम्नलिखित कड़े योग्यता मानकों को पूरा करना होगा:

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी संकाय में स्नातक (Graduation Degree) होनी चाहिए। अथवा
  • उम्मीदवार के पास MBA / PGDBM / PGDBA (Finance/Banking) / CA / CMA-ICWA / CS / CFA की व्यावसायिक डिग्री होनी चाहिए।

2. आवश्यक कार्य अनुभव (Post-Qualification Experience)

  • MMGS-II के लिए: किसी भी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक/वित्तीय संस्थान में एक अधिकारी के रूप में न्यूनतम 3 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए, जिसमें से 2 वर्ष का अनुभव MSME क्रेडिट, कमर्शियल क्रेडिट या प्रोजेक्ट फाइनेंस प्रोसेसिंग में हो।
  • MMGS-III के लिए: संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 5 वर्ष का अधिकारी स्तर का अनुभव (जिसमें 3 वर्ष क्रेडिट प्रोसेसिंग में हों) आवश्यक है।
  • SMGS-IV के लिए: संबंधित क्षेत्रों में कॉर्पोरेट/लार्ज क्रेडिट या रिस्क मैनेजमेंट में उच्च स्तर का अनुभव (विस्तृत विवरण नोटिफिकेशन पीडीएफ में देखें)।

3. आयु सीमा (Age Limit)

स्केल के अनुसार निर्धारित न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा इस प्रकार है:

  • Credit Officer – GBO (MMGS-II): 25 से 35 वर्ष।
  • Credit Officer – GBO (MMGS-III): 28 से 38 वर्ष।
  • Credit Officer – GBO (SMGS-IV): 30 से 40 वर्ष।
  • आयु की गणना: 01 जून, 2026 के आधार पर होगी।
  • आयु सीमा में छूट: केंद्र सरकार के नियमानुसार अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) वर्ग को 5 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) वर्ग को 3 वर्ष और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों के लिए अधिकतम 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • General / OBC / EWS: ₹ 850/-
  • SC / ST / PwD: ₹ 175/-
  • भुगतान का तरीका: ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से)।

चयन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न (Selection Process)

बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर भर्ती में अंतिम चयन के लिए निम्नलिखित चरणों का आयोजन किया जाएगा:

  • आवेदनों की स्क्रीनिंग व शॉर्टलिस्टिंग: प्राप्त आवेदनों की पात्रता और अनुभव के आधार पर जांच की जाएगी।
  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा (Online Exam): इसमें कुल 125 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे जिसके लिए 120 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा में अंग्रेजी भाषा, रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और प्रोफेशनल नॉलेज (Professional Knowledge) से सवाल होंगे।
Sr. No.Name of the TestsNo. of QuestionsMaximum MarksDuration
1.English Language2525
2.Professional Knowledge
relevant to the post
100100Composite Time of 120 Minutes
Total125125
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की कटौती की जाएगी। ध्यान रखें कि अंग्रेजी भाषा का पेपर केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा, जबकि मेरिट लिस्ट मुख्य रूप से ‘प्रोफेशनल नॉलेज’ के प्राप्तांकों के आधार पर तैयार होगी।
  • व्यक्तिगत साक्षात्कार (Personal Interview): लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को 100 अंकों के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

इस BOI Credit Officer Recruitment 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए EkJob.in के इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले आप बैंक ऑफ़ इंडिया (बीओआई) की आधिकारिक वेबसाइट bankofindia.co.in/ पर जाएं।
  • होमपेज में “महत्वपूर्ण लिंक्स” सेक्शन में जाकर “कैरियर्स” में “Recruitment of Credit Officers in GBO Stream in various scales Project No. 2026-27/01 Notice dated 01.06.2026” अधिसूचना पर टैप करें।
  • इसके बाद अधिसूचना डाउनलोड करके सही से पढ़ें और “अप्लाई ऑनलाइन” पर क्लिक करें।
  • यहाँ आपको “नए पंजीकरण के लिए यहां क्लिक करें” ऑप्शन पर क्लिक करने पर आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुलकर आयेगा।
  • जहाँ आपसे पूछी गई सभी जानकारी जैसे की आवेदन का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, सिक्यूरिटी कोड दर्ज दर्ज करके “सेव एंड नेक्स्ट” पर क्लिक करें।
  • ऐसा करने के बाद अपना हालिया पासपोर्ट आकार का फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करके “सेव एंड नेक्स्ट” पर क्लिक करें।
  • अब पुन वापस से एक आवेदन फॉर्म खुलकर आयेगा जहाँ आपको अपना वर्तमान और स्थाई पता दर्ज करके आपसे माँगे गये आवश्यक दस्जावेज अपलोड करके “सेव एंड नेक्स्ट” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आवेदन शुल्क के लिए ऑनलाइन भुगतान करें।
  • अपने आवेदन की समीक्षा करें और इसे जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए जमा किए गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।

Bank of India Credit Officer Vacancy 2026: महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)

बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन और अप्लाई लिंक नीचे देखें:

लिंक का नाम (Link Name)डायरेक्ट लिंक (Direct Link)
👉 Apply Online Link (Registration Live) Click Here || Click Here
📥Download Official Notification PDF Download PDF || Download PDF
🌐Official Bank of India Portalbankofindia.bank.in
Join WhatsApp / Telegram for Fast Bank Jobs Updates
(अपना व्हाट्सएप्प और टेलीग्राम चैनल लिंक यहाँ हैं)
Join Now || Join Now
📊 Visit ekjob.in Homepageekjob.in

BOI Credit Officer Recruitment 2026: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. BOI क्रेडिट ऑफिसर भर्ती 2026 के तहत कुल कितने पदों पर नोटिफिकेशन जारी हुआ है?

Ans: बैंक ऑफ इंडिया द्वारा क्रेडिट ऑफिसर (GBO स्ट्रीम) के अंतर्गत विभिन्न स्केलों (MMGS-II, MMGS-III, SMGS-IV) में कुल 779 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।

Q2. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन शुल्क भुगतान की प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 20 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

Q3. क्या इस भर्ती में फ्रेशर्स स्नातक पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?

Ans: नहीं, यह एक लैटरल एंट्री/अनुभवी पेशेवर भर्ती है। स्नातक डिग्री (60% अंकों के साथ) अनिवार्य होने के साथ-साथ उम्मीदवारों के पास शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंकों में अधिकारी के रूप में न्यूनतम 3 वर्ष (MMGS-II पद के लिए) का प्रासंगिक कार्य अनुभव होना आवश्यक है।

Q4. बैंक ऑफ इंडिया क्रेडिट ऑफिसर परीक्षा में मेरिट किस आधार पर बनती है?

Ans: अंतिम मेधा सूची मुख्य रूप से ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के ‘प्रोफेशनल नॉलेज’ सेक्शन में प्राप्त अंकों और उसके बाद होने वाले व्यक्तिगत साक्षात्कार (Interview) के संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाती है।

निष्कर्ष (Conclusion): बैंकिंग क्षेत्र में पहले से कार्यरत पेशेवरों या वित्तीय संस्थानों में अधिकारी स्तर पर काम कर रहे युवाओं के लिए बैंक ऑफ इंडिया जैसी शीर्ष सार्वजनिक क्षेत्र की संस्था में उच्च ग्रेड (Scale II & Above) पर सीधे नियुक्त होने का यह BOI Credit Officer Recruitment 2026 एक शानदार अवसर है। आकर्षक वेतनमान, स्थायी नौकरी और बेहतर करियर ग्रोथ के कारण यह एक प्रतिष्ठित वैकेंसी है। चूंकि आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 जुलाई 2026 है, इसलिए अंतिम समय के सर्वर स्लोडाउन लोड से बचने के लिए योग्य उम्मीदवार समय रहते अपना फॉर्म पूरी सावधानी से भर लें।

बैंकिंग सेक्टर की सभी भर्ती प्रक्रियाओं, एडमिट कार्ड, परीक्षा पैटर्न और देश भर की नवीनतम सरकारी नौकरियों की 100% सटीक व सबसे तेज अपडेट हिंदी में पाने के लिए हमेशा हमारी वेबसाइट Ekjob.in पर नियमित रूप से आते रहें और इस पोस्ट को अपने बैंकिंग एस्पिरेंट्स दोस्तों के साथ साझा करना न भूलें।

Whatsapp Group ekjob.in

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now