WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
🔔 सभी सरकारी नौकरियों की अपडेट देखने के लिए गूगल में Ek Job. In सर्च करें। 🎯

Bihar Police Daroga Recruitment 2026: बिहार पुलिस में दरोगा (SI) के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, यहाँ से करें ऑनलाइन आवेदन

बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर पदों पर निकली भर्ती Bihar Police Daroga Recruitment 2026: बिहार पुलिस में दरोगा (SI) के पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी, यहाँ से करें ऑनलाइन आवेदन @ Ekjob.in पूरी जानकारी यहां पढ़े।

Bihar Police Daroga Vacancy 2026
Bihar Police Daroga Vacancy 2026

👈 आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों को WhatsApp, Telegram या Facebook पर शेयर जरुर करें।

Bihar Police Daroga Vacancy 2026: बिहार में दरोगा बनने का सपना होगा सच! स्नातक पास युवाओं के लिए निकली सीधी भर्ती, यहाँ से देखें पूरी प्रक्रिया @ EkJob.in

BPSSC Bihar Police SI Vacancy 2026: ऐसे बिहार प्रदेश के युवा वर्ग जिनका सपना बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर (एसआई) बनने का उनके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आ चुकी हैं। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने गृह विभाग (आरक्षी शाखा), बिहार सरकार के अंतर्गत विशेष शाखा (Special Branch) में खाली पड़े हुए सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) के रिक्त पदों को भरने के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई हैं ली है।

बिहार पुलिस में दरोगा की नौकरी पाना केवल सम्मानजनक है, बल्कि यह युवाओं को समाज की सेवा करने का सीधा अवसर भी प्रदान करती है। आज EkJob.in के इस आर्टिकल में हम आपको Bihar Police Daroga Vacancy 2026 की शैक्षणिक योग्यता (Eligibility), आयु सीमा (Age Limit), आवेदन शुल्क (Application Fee), चयन प्रक्रिया (Selection Process), आवेदन करने की प्रक्रिया (How to Apply) के साथ महत्वपूर्ण तिथियाँ की जानकारी विस्तार के साथ बताएंगे।

BPSSC Bihar Police Daroga Recruitment 2026: Overview Table

बिहार दरोगा भर्ती से जुड़ी सभी मुख्य जानकारियों को नीचे दी गई तालिका में संक्षेप में प्रस्तुत किया गया है:

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
भर्ती संगठन का नामबिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC)
विभाग का नामगृह विभाग (आरक्षी शाखा), बिहार सरकार
पद का नामपुलिस अवर निरीक्षक (Sub Inspector – Daroga)
कैडर का नामसामान्य बंद संवर्ग (विशेष शाखा / Special Branch)
विज्ञापन संख्याAdvt No. 09/2026
योग्यता (Education)स्नातक (Graduate)
कुल पदों की संख्या150 पद (35% महिलाओं के लिए आरक्षित)
नौकरी की श्रेणीबिहार सरकारी नौकरी (लेवल-6)
वेतनमान (Salary)पे मैट्रिक्स लेवल-6 (₹35,400/- से ₹1,12,400/- प्रति माह)
आवेदन की विधाऑनलाइन (Online)
आधिकारिक वेबसाइटbpssc.bihar.gov.in
सबसे तेज बिहार अपडेट्स के लिएekjob.in

Bihar Police Sub Inspector 2026: Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

Bihar Police द्वारा जारी किया गया आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, Bihar Police Sub Inspector 2026 का शेड्यूल इस प्रकार है:

  • आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 3 जुलाई 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 09 जुलाई 2026
  • ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 09 अगस्त 2026
  • आयु एवं शैक्षणिक योग्यता के निर्धारण की कट-ऑफ तिथि: 1 अगस्त 2025
  • प्रारंभिक लिखित परीक्षा (Prelims Exam) तिथि: जल्द ही घोषित की जाएगी

Vacancy Details (पदों का विवरण?)

इस बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर में कितने पद निकाले गये हैं, यहां देखें:

  • सब इंस्पेक्टर (एसआई) (Sub Inspector) SI): 150 पद

श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण (Category-Wise Vacancies)

कुल 150 पदों को अलग-अलग आरक्षण श्रेणियों में इस प्रकार विभाजित किया गया है, जिसमें महिलाओं के लिए 35% क्षैतिज आरक्षण के तहत पद आरक्षित हैं:

वर्ग / श्रेणीकुल पदमहिलाओं के लिए आरक्षित पद (35%)
अनारक्षित (General)6021
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)2709
अनुसूचित जाति (SC)2408
पिछड़ा वर्ग (BC)1806
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)1505
पिछड़े वर्गों की महिला (BC-W)04
अनुसूचित जनजाति (ST)02
कुल पद15049

पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria)

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

इस भर्ती में आवेदन करने वाला उम्मीदवार का कट-ऑफ तिथि (01 अगस्त 2025) तक या उससे पहले उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए।

2. आयु सीमा (Age Limit)

आवेदक करने वाले की न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए। श्रेणीवार अधिकतम आयु सीमा निम्न प्रकार है (आयु की गणना 01 अगस्त 2025 तारीख के आधार पर होगी):

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष।
  • अधिकतम आयु: 37 वर्ष (General Male), 40 वर्ष (BC/EBC/Female), 42 वर्ष (SC/ST)।
  • आरक्षित लाभ: पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 03 वर्ष एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए 05 वर्ष तक की अधिकतम आयु में छूट दी गई हैं।
  • आयु की गणना: 01 अगस्त, 2025 तिथि के अनुसार होगी।

3. Application Fee (आवेदन शुल्क)

  • All Candidates: ₹ 100/-
  • Payment Mode: Online Mode

शारीरिक मापदंड एवं दक्षता परीक्षा (PST & PET Standards)

बिहार पुलिस दरोगा भर्ती के लिए शारीरिक फिटनेस सबसे महत्वपूर्ण चरणों में से एक है:

विवरणसामान्य/पिछड़ा वर्ग (Male)महिला (Female – सभी श्रेणी)
ऊंचाई (Height)165 सेमी (EBC/SC/ST – 160)155 सेमी
सीना (Chest)81-86 सेमी (बिना फुलाए-फुलाकर)NA
दौड़ (Running)1.6 KM (6 मिनट 30 सेकंड में)1 KM (6 मिनट में)
ऊंची कूद (High Jump)न्यूनतम 4 फीटन्यूनतम 3 फीट
लंबी कूद (Long Jump)न्यूनतम 12 फीटन्यूनतम 9 फीट
गोला फेंक (Shot Put)16 पाउंड (16 फीट तक)12 पाउंड (10 फीट तक)
वजन (Weight – केवल महिलाओं के लिए)48 किलोग्राम

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

बिहार पुलिस दरोगा स्पेशल ब्रांच भर्ती में अंतिम चयन के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित चरणों से गुजरना होगा:

  1. प्रारंभिक लिखित परीक्षा (Prelims Written Exam): यह परीक्षा 200 अंकों की होगी जिसमें कुल 100 प्रश्न (सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मुद्दों से) पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। इसमें न्यूनतम 30% अंक लाना अनिवार्य है, तथा रिक्तियों के 20 गुना अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  2. मुख्य लिखित परीक्षा (Mains Written Exam): प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा आयोजित होगी। इसमें दो पत्र होंगे – प्रथम पत्र 200 अंकों का सामान्य हिंदी (क्वालिफाइंग) और द्वितीय पत्र 200 अंकों का सामान्य अध्ययन (नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भूगोल, गणित एवं मानसिक योग्यता) का होगा। मुख्य परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर ही मेरिट लिस्ट तैयार होती है।
  3. शारीरिक दक्षता एवं मानक परीक्षा (PET / PST): मुख्य परीक्षा के आधार पर रिक्तियों के 6 गुना सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक जांच के लिए बुलाया जाएगा (यह केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होता है)।
  4. दस्तावेज़ सत्यापन (DV) एवं चिकित्सा परीक्षण: सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्रों की जांच और मेडिकल जांच के बाद अंतिम मेधा सूची जारी की जाएगी।
  5. नोट: लिखित परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.2 अंक की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है।

How to Apply for Bihar Police Daroga 2026?

इस बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए EkJob.in के बताये गये इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाए।
  • होम पेज में Bihar Police सेक्शन में Advt. No.-09/2026: For Selection of Police Sub-Inspector (General Closed Cadre) in Special Branch under Home (Police) Dept., Govt. of Bihar लिंक पर टैप करें।
  • इसके बाद “Register” करें विकल्प पर क्लिक करना हैं।
  • अब आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुलकर आयेगा, जहाँ आपको आवेदन का नाम, राष्ट्रीयता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, लिंग एवं जन्म तिथि विवरण सबंधी जानकारी दर्ज करके उसके बाद भुगतान करने की प्रक्रिया पूरी करानी होगी।
  • आपका पंजीकरण पूरा होने के बाद आपके पंजीयन मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर अभ्यर्थी का पंजीकरण नंबर और पासवर्ड भेज दिया जायेगा।
  • इस प्रकार से आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जायेगा।
  • इसके बाद सिग्न इन ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी ईमेल आई और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
  • आपके सामने एक नया पेज खुलकर आयेगा, जहाँ आपके सामने के रजिस्ट्रेशन फॉर्म आयेगा जहाँ आपसे पूछी गई सारी जानकारी दर्ज करें।
  • आवश्यक जानकारी के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।
  • अपना हालिया पासपोर्ट आकार का फोटो, आवश्यक दस्तावेज़ और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क के लिए ऑनलाइन भुगतान करके आवेदन फॉर्म समीक्षा करके जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए जमा किए गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।

BPSSC SI Vacancy 2026: महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)

बिहार पुलिस पुलिस अवर निरीक्षक भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन और अप्लाई लिंक नीचे देखें:

महत्वपूर्ण लिंक्सडायरेक्ट लिंक विवरण
👉 Apply Online (Registration) Click Here || Click Here
👉 Candidate Login Login Here || Login Here
📥Download Official Notification PDF Download PDF || Download PDF
📥Check Exam SyllabusCheck Now || Check Now
🌐Official Bihar Police Portalbpssc.bihar.gov.in
🌐Join Telegram/WhatsApp Group for Bharti Updates
(अपना व्हाट्सएप्प और टेलीग्राम चैनल लिंक यहाँ हैं)
Join Now || Join Now
📊 Visit ekjob.in Homepageekjob.in

Bihar Police Daroga Recruitment 2026: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. बिहार पुलिस दरोगा भर्ती 2026 के तहत कुल कितने पदों पर भर्ती निकाली गई है?

Ans: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा विज्ञापन संख्या 09/2026 के तहत गृह विभाग की विशेष शाखा (Special Branch) में सब इंस्पेक्टर (Daroga) के कुल 150 नियमित पदों पर बहाली निकाली गई है।

Q2. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म कब से कब तक भरे जाएंगे?

Ans: ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 9 जुलाई 2026 से प्रारंभ होगी और ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 9 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

Q3. बिहार दरोगा भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या मांगी गई है?

Ans: उम्मीदवार के पास भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी संकाय (Arts, Science, Commerce) में स्नातक (Graduation / Bachelor’s Degree) की डिग्री होनी अनिवार्य है।

Q4. क्या बिहार दरोगा परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है?

Ans: जी हाँ, प्रारंभिक और मुख्य दोनों चरणों की परीक्षाओं में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.2 अंक काटे जाएंगे।

निष्कर्ष (Conclusion): बिहार पुलिस विभाग में दरोगा (Sub Inspector) का पद एक बेहद सम्मानजनक, सुरक्षित और रौबदार नौकरी है। Bihar Police Daroga Recruitment 2026 के तहत निकाली गई यह वैकेंसी उन सभी युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो लंबे समय से नई दरोगा बहाली का इंतजार कर रहे थे। चूंकि आवेदन की प्रक्रिया 9 जुलाई से 9 अगस्त 2026 तक चलेगी, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना फॉर्म भर लें और लिखित परीक्षा के साथ-साथ फिजिकल की तैयारी में अभी से जुट जाएं।

बिहार पुलिस, दरोगा भर्ती के एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथियों, विस्तृत सिलेबस और नवीनतम सरकारी नौकरी की सबसे तेज व 100% सटीक अपडेट रोजाना सबसे पहले हिंदी में पाने के लिए हमेशा हमारी वेबसाइट Ekjob.in पर आते रहें और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ साझा करना न भूलें।

Whatsapp Group ekjob.in

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now