WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
🔔 सभी सरकारी नौकरियों की अपडेट देखने के लिए गूगल में Ek Job. In सर्च करें। 🎯

Bihar Police ASI Operation Rejection List 2026: फॉर्म रिजेक्ट लिस्ट PDF जारी | Check Status

Bihar Police ASI Operation Rejection List 2026: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) या बिहार पुलिस (Bihar Police) विभाग द्वारा असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI – Operation) के पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना है। बिहार पुलिस विभाग ने उन उम्मीदवारों की Rejection List (अस्वीकृत सूची) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है, जिनके आवेदन फॉर्म किसी गलती के कारण रद्द कर दिए गए हैं।

Bihar Police ASI Operation Rejection List 2026
Bihar Police ASI Operation Rejection List 2026

👈 आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों को WhatsApp, Telegram या Facebook पर शेयर जरुर करें।

Bihar Police ASI Rejection List 2026: कहीं आपका फॉर्म भी तो रिजेक्ट नहीं हो गया? BPSSC ने जारी की ASI (ऑपरेशन) की रिजेक्शन लिस्ट, परीक्षा से पहले तुरंत यहाँ करें चेक @ EkJob.in

परीक्षा की तिथि घोषित होने से पहले यह लिस्ट जारी की जाती है ताकि उम्मीदवार अपना ‘Form Status’ चेक कर सकें। आज EkJob.in के इस आर्टिकल में हम आपको Bihar Police ASI Operation Rejection List 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक, फॉर्म रद्द होने के मुख्य कारण और आगे क्या करना है, इसकी पूरी जानकारी विस्तार से देंगे।

BPSSC ASI (Operation) 2026: Highlights

आवेदन करने से पहले इस बिहार पुलिस सहायक अवर निरीक्षक (प्रचालक) भर्ती का विवरण (Short Details) जरूर देखें:

विवरण (Details)जानकारी (Information)
आयोग का नामबिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC)
पद का नामअसिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर – ऑपरेशन (ASI Operation)
आर्टिकल का विषयApplication Rejection List 2026
रिजेक्शन लिस्ट की स्थितिजारी कर दी गई है (Released)
चेक करने का माध्यमPDF फॉर्मेट (ऑनलाइन)
आधिकारिक वेबसाइटbpssc.bihar.gov.in

Bihar Police ASI Operation Rejection List 2026 Latest Update

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) द्वारा बिहार पुलिस (Bihar Police) के तहत असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर – ऑपरेशन (ASI Operation) पदों पर भर्ती के लिए 04 फरवरी 2026 से लेकर 04 मार्च 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन मांगे गए थे। इस भर्ती के द्वारा 462 रिक्त पदों को भरा जाना हैं। BPSSC द्वारा इस भर्ती में आवेदन किये गये आवेदन फॉर्म को किसी कारणवश अस्वीकृत किया गया हैं, जिसकी सूची को जारी कर दी गई हैं।

फॉर्म रिजेक्ट होने के मुख्य कारण (Reasons for Rejection)

BPSSC द्वारा जारी की गई सूची में फॉर्म रद्द होने के स्पष्ट कारण भी बताए जाते हैं। आमतौर पर फॉर्म इन वजहों से रिजेक्ट होते हैं:

  1. फोटो और हस्ताक्षर (Invalid Photo/Signature): अपलोड की गई फोटो का ब्लर (Blur) होना, बैकग्राउंड सही न होना, या हिंदी/अंग्रेजी हस्ताक्षर (Signature) का स्पष्ट न होना।
  2. अधूरा आवेदन (Incomplete Application): फॉर्म का पहला चरण (Registration) पूरा कर लेना लेकिन अंतिम सबमिशन (Final Submit) न करना।
  3. फीस जमा न होना (Payment Failure): आवेदन शुल्क का भुगतान न करना या पेमेंट फेल हो जाना।
  4. एक से अधिक आवेदन (Multiple Applications): एक ही उम्मीदवार द्वारा अलग-अलग मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी से एक ही पद के लिए कई फॉर्म भर देना।

How to Check Bihar Police ASI Operation Rejection List 2026?

अगर आपने भी बिहार पुलिस ASI (Operation) का फॉर्म भरा था, तो अपनी उम्मीदवारी सुरक्षित है या नहीं, यह जानने के लिए ekjob.in के इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले BPSSC की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज में Bihar Police सेक्शन में जाकर वहां “Important Notice-Ref.:Advt. No.-04/2026: List of Invalid Applications with Reason of Rejection related to the Post of Assistant Sub-Inspector (Operation) in Bihar Police Radio (Wireless), Govt. of Bihar” लिंक पर क्लिक करें।
  3. ऐसा करते ही आपकी नई स्क्रीन पर एक PDF File खुल जाएगी।
  4. जिसमें आपको सबसे ऊपर दिए गए Search Icon (🔍) पर क्लिक करें।
  5. अपना Registration Number या अपना नाम (Name) टाइप करें।
  6. यदि आपका नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर ‘Highlight’ होकर सामने आता है, तो इसका मतलब है कि आपका फॉर्म रद्द हो गया है। (यदि ‘No Match Found’ आता है, तो आपका फॉर्म सुरक्षित है!)

BPSSC ASI Rejection List 2026: Important Links (Direct Access)

बिहार पुलिस में सहायक अवर निरीक्षक (प्रचालक) भर्ती का विज्ञापन और अप्लाई लिंक यहाँ देखें:

ActionLink
Rejection List Download PDF Click Here || Click Here
Download Notification Download PDF || Download PDF
Check Syllabus Download PDF || Download PDF
Official Websitebpssc.bihar.gov.in
Join WhatsApp / Telegram (For Updates)Join Now || Join Now
Home Websiteekjob.in

Bihar Police ASI Operation Rejection List 2026: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q1. क्या रिजेक्ट हुए फॉर्म को दोबारा सुधारा (Correct) जा सकता है?

Ans: नहीं। BPSSC के नियमों के अनुसार, एक बार रिजेक्शन लिस्ट (Final Rejection List) जारी होने के बाद फॉर्म में किसी भी प्रकार के सुधार का मौका नहीं दिया जाता है। ऐसे उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो जाते हैं।

Q2. मेरा नाम रिजेक्शन लिस्ट में नहीं है, तो मेरा एडमिट कार्ड कब आएगा?

Ans: जिनका नाम इस लिस्ट में नहीं है, उनके फॉर्म ‘Accepted’ माने गए हैं। आपके एडमिट कार्ड परीक्षा की निर्धारित तिथि से लगभग 10-15 दिन पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे।

Q3. फॉर्म का पेमेंट मेरे बैंक से कट गया था, फिर भी ‘Payment Failure’ के कारण फॉर्म रिजेक्ट हो गया। क्यों?

Ans: कई बार सर्वर इश्यू के कारण पेमेंट बैंक से कट जाता है लेकिन BPSSC के पोर्टल पर अपडेट नहीं हो पाता। अंतिम तिथि तक इसे वेरिफाई न करने पर फॉर्म अधूरा मानकर रद्द कर दिया जाता है। (कटा हुआ पैसा आमतौर पर उसी बैंक खाते में रिफंड हो जाता है)।

निष्कर्ष: Bihar Police ASI Operation Rejection List 2026 जारी होने का मतलब है कि अब परीक्षा की उलटी गिनती शुरू हो गई है। जिन उम्मीदवारों का फॉर्म सुरक्षित (Accept) है, वे बिना समय बर्बाद किए अपने रिवीजन और प्रैक्टिस सेट पर फोकस करें। BPSSC ASI भर्ती के एडमिट कार्ड, एग्जाम डेट और कट-ऑफ की पल-पल की सटीक जानकारी के लिए EkJob.in को रोज़ाना विज़िट करते रहें। ऑल द बेस्ट!

Whatsapp Group ekjob.in

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now