सभी महिलाएं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए सरकार देगी ₹2.10 लाख की आर्थिक सहायता, यहां से करें आवेदन Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2026 – Apply Online, Eligibility & Benefits पूरी जानकारी यहां देखें और पढ़ें.

👈 आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों को WhatsApp, Telegram या Facebook पर शेयर जरुर करें।
बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2026 – सभी महिलाएं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए सरकार देगी ₹2.10 लाख की आर्थिक सहायता
Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2026: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) के माध्यम से इस योजना में आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है। बिहार राज्य के शहरी क्षेत्रों में योजना के क्रियान्वयन हेतु नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार का सहयोग लिया जाएगा। इस योजना की मदद से बिहार सरकार द्वारा हर महिला को रोजगार देने हेतु ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का शुभारंभ किया गया है जिससे प्रत्येक महिला सशक्तिकरण की दिशा में बढ़ सके। इस मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लाभ, विशेषतायें और आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी जानकारी जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरुर पढ़ें।
Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2026: Highlights
| विवरण (Details) | जानकारी (Information) |
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2026 |
| किसने शुरू की? | ग्रामीण विकास विभाग, बिहार सरकार (नीतीश कुमार जी) |
| कैटेगरी | योजना (Scheme) |
| लाभार्थी | बिहार की सभी वर्ग की महिलाएँ (General, OBC, SC, ST) |
| कुल सहायता राशि | ₹10,000/- |
| सब्सिडी (छूट) | ₹2,00,000/- |
| आवेदन का मोड | केवल ऑनलाइन (Online) |
| आधिकारिक वेबसाइट | mmry.brlps.in |
Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2026: Apply Online for ₹2.10 Lakh, Check Eligibility
इस बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार सरकार द्वारा महिलाओं का सशक्तिकरण, स्थानीय रोजगार और पलायन में कमी लाने के लिए इस योजना की शुरुआत की गई हैं इस बिहार सीएम महिला रोजगार योजना के अंतगर्त बिहार सरकार द्वारा हर परिवार में एक महिला को अपना खुद का स्वरोजगार शुरू करने के लिए ₹2.10 लाख रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
शुरू में इस योजना में प्रारंभिक आर्थिक सहायता के रूप में ₹10,000 रूपये दिए जायेंगे जिसके बाद शुरू किये गये व्यवसाय का निरीक्षण यानि मूल्यांकन करने के बाद इस बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के द्वारा मिलने वाली बची ₹2 लाख रूपये की राशि प्रदान की जाएगी इस बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतगर्त मिलने वाली राशि सरकार द्वारा लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे भेज दी जाएगी।
Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2026: Eligibility
हम यहाँ आपको बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में आवेदन करने के लिए क्या योग्यता और पात्रता होनी चाहिए, इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जो निम्न प्रकार से नीचे दिए गये हैं:
👉 इस योजना का लाभार्थी केवल बिहार राज्य के निवासी बन सकते हैं।
👉 इसमें एक परिवार में केवल एक महिला ही आवेदन कर सकती हैं।
👉 परिवार में पति, पत्नी और अविवाहित बच्चे शामिल किये गये हैं।
👉 18 वर्ष से अधिक अविवाहित महिला जिनके माता-पिता की मृत्यु हो गई हैं, उसे एकल परिवार माना जायेगा।
👉 इस योजना में आवेदन करने वाली महिला की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 60 वर्ष तक होनी चाहिए।
👉 लाभार्थी महिला खुद या उसका पति आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
👉 आवेदन करने वाली महिला या उसका पति किसी सरकारी नौकरी या सेवा (नियमित या संविदा) से जुड़ा हुआ नहीं होना चाहिए।
👉 आवेदन करने वाली महिला जीविका स्वयं सहायता समूह (SHG) जुड़ी होनी चाहिए।
👉 ऐसी महिला, जो जीविका स्वयं सहायता समूह (SHG) से जुड़ी नहीं हो वह स्व-घोषणा पत्र (Self Declaration) देकर सदस्यता ले सकती हैं।
👉 आवेदन करने वाली महिला का बचत बैंक खाता आधार कार्ड के साथ लिंक सहित सक्रीय होना चाहिए।
Bihar Mahila Rojgar Yojana 2026 – Benefits
हम यहाँ आपको बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लाभ को विस्तार से बताने जा रहे हैं, जिसके बारे में नीचे निम्न प्रकार से बताया गया हैं:
👉 इस योजना के माध्यम से सरकार द्वारा मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि हर परिवार एक महिला अपना व्यवसाय शुरू कर सकती हैं।
👉 योजना के द्वारा मिलने वाली पहली क़िस्त की ₹10,000 राशि सीधे महिला के बचत बैंक खाते में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाएगी।
👉 महिला द्वारा शुरू किये गये व्यवसाय का 6 महीने बाद मूल्यांकन करके बची हुई राशि ₹2 लाख रूपये की दूसर किश्त द्वारा बैंक खाते में भेज दी जाएगी।
👉 इस योजना से सभी महिलाओं को खुद का स्व-रोजगार जिससे उद्यमिता की दिशा में प्रोत्साहन मिलेगा।
👉 इस योजना में आवेदन ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिला कर सकती हैं।
👉 इसके हर परिवार के आय में वृद्धि होगी जिससे गरीबी से निकलने में मदद मिलेगी।
👉 व्यवसाय शुरू होने के बाद सभी महिलाओं को कौशल विकास और उद्यमिता प्रशिक्षण की सुविधा भी दी जाएगी।
Bihar Mahila Rojgar Scheme 2026 – आवेदन शुल्क
इस बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में आवेदन फॉर्म भरने पर कोई फीस नहीं देनी होगी।
Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2026: Documents Required
इस बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना में आवेदन करने के लिए नीचे बताये गये डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी जो निम्न प्रकार से हैं :
👉 आधार कार्ड,
👉 बचत बैंक खाता पासबुक का विवरण,
👉 नवीन पासपोर्ट साइज फोटो,
👉 मूल निवास प्रमाण पत्र,
👉 शैक्षणिक शिक्षा प्रमाण पत्र,
👉 पेशा प्रमाण पत्र या स्वरोजगार योजना (अपने व्यवसाय संबधित शुरू करने का प्लान का संक्षिप्त विवरण),
👉 आय प्रमाण पत्र (आय सीमा आधारित पात्रता के लिए),
👉 स्वरोजगार से संबंधित दस्तावेज (यदि पहले से कोई स्वरोजगार चल रहा हो),
👉 विहित प्रपत्र (अनुलग्नक-1),
👉 मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी (यदि हो तो) और
👉 स्व-घोषणा पत्र (अनुलग्नक-2) – समूह में सदस्यता लेने के लिए आदि होना चाहिए।
Bihar CM Mahila Rojgar Yojana 2026 – में संभावित रोजगार विकल्प के नाम
इस बिहार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2026 के अंतगर्त सरकार द्वारा महिलाओं कौन कौनसे रोजगार करने के विकल्प देते हैं, इसकी लिस्ट निम्न प्रकार से हैं –
- फल/जूस/डेयरी प्रॉडक्ट व्यवसाय,
- सब्जी एवं फल व्यवसाय,
- किराना व्यवसाय,
- बर्तन/प्लास्टिक सामग्री व्यवसाय,
- खिलौना एवं जनरल स्टोर व्यवसाय,
- ऑटोमोबाइल रिपेयर व्यवसाय,
- मोबाइल बिक्री/रिपेयर/रिचार्ज व्यवसाय,
- स्टेशनरी एवं फोटोकॉपी दुकान व्यवसाय,
- खाद्य सामग्री व्यवसाय,
- ब्यूटी पार्लर/कॉस्मेटिक/कृत्रिम ज्वेलरी व्यवसाय,
- कपड़ा, सिलाई, फुटवियर व्यवसाय,
- बिजली उपकरण का व्यवसाय,
- कृषि कार्य व्यवसाय,
- ई-रिक्शा/ऑटो व्यवसाय,
- बकरी पालन व्यवसाय,
- मुर्गी पालन व्यवसाय,
- गौ पालन व्यवसाय,
- अन्य व्यवसाय (लाभुक स्वयं चयन कर सकते हैं)।
Get ₹2,10,000: Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2026 Apply Online
👉 शहरी क्षेत्रों के महिलाओं हेतु आवेदन की प्रक्रिया:
बिहार आजीविका संवर्धन सोसायटी (जीविका) की आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर जाए।
होमपेज में महिला रोज़गार योजना सेक्शन पर क्लिक करें
वहां जाकर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से सम्बंधित प्रपत्र भरने के लिए क्लिक करें पर टैप करें।
इसके बाद क्लिक फॉर अप्लाई पर टैप करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
आये हुए आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी में अपना मोबाइल नंबर, आधार संख्या, बैंक खाता विवरण एवं व्यवसाय का प्रकार अनिवार्य रूप से दर्ज करें। साथ ही आवेदक को अपने आधार कार्ड, बैंक पासबुक (जिसमें नाम, खाता संख्या, IFSC कोड अंकित हो) फोटोग्राफ एवं सादे पृष्ठ पर हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी।
फॉर्म की समीक्षा करके जमा कर दें।
प्राप्त रसीद को डाउनलोड करके प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
👉 ग्रामीण क्षेत्रों के महिलाओं हेतु आवेदन की प्रक्रिया:
जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़े सभी सदस्य इस महिला रोज़गार योजना के पात्र होंगें।
वे इस योजना का लाभ लेने के लिए अपने ग्राम संगठन में जाकर आवेदन करेंगी।
समूह के सभी सदस्यों की एक विशेष बैठक ग्राम संगठन स्तर पर आयोजित की जाएगी।
जिसमें एक समूह के सभी सदस्यों का एक समेकित प्रपत्र में आवेदन लिया जाएगा।
जो महिलाएं जीविका स्वयं सहायता समूह से नहीं जुड़ी है।
उन्हें योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु सर्वप्रथम स्वयं सहायता समूह में जुड़ने के लिए अपना आवेदन संबंधित ग्राम संगठन में निर्धारित प्रपत्र में जमा करेंगे।

Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2026: Apply Online, Last Date
| Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Application Last Date | 2026 |
| Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2026: (शहरी क्षेत्र) | Apply Online || Apply Now |
| Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2026: (ग्रामीण क्षेत्र) | Download PDF || Download PDF |
| Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2026: (ग्रामीण क्षेत्र) | Download Now || Download Now |
| आधिकारिक वेबसाइट: | mmry.brlps.in |
| Join Telegram/WhatsApp Group for Updates | Join Now || Join Now |
| होम पेज (Home Page) | Ekjob.in |
नोट: बिहार सरकारी योजना संबधित सभी जानकारी के अपडेट पाने के लिए नीचे दिए गये व्हात्सप्प एवं टेलीग्राम लिंक पर क्लिक करके हमारे चैनल से जुड़ें।
Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 20265 – FAQs, Apply Online, Eligibility & Benefits
प्रश्न 1: Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2026 क्या है?
👉 यह बिहार सरकार की एक योजना है जिसके तहत महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं के रोजगार को बढ़ावा देने हेतु ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का शुभारंभ किया गया है।
प्रश्न 2: इस Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2026 का लाभ कौन ले सकता है?
👉 इस योजना का लाभार्थी केवल बिहार राज्य की प्रत्येक परिवार की एक महिला आवेदन कर सकती हैं।
प्रश्न 3: Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2026 के तहत कितनी राशि मिलती है?
👉 इस योजना के तहत महिला को पहली किश्त में ₹10,000/- रूपये और दुसरे किश्त में ₹2,00,000/- रूपये की राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी।
प्रश्न 4: Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2026 में आवेदन कैसे करें?
👉 इस योजना में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से बिहार आजीविका संवर्धन सोसायटी (जीविका) की ऑफिशियल वेबसाइट (brlps.in) में जाकर आवेदन प्रक्रिया कर सकते है।
प्रश्न 5: Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2026 में आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज कौन-कौन से हैं?
👉 इस बिहार महिला रोज़गार योजना के लिए आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, स्वरोजगार से संबंधित दस्तावेज, विहित प्रपत्र (अनुलग्नक-1), शैक्षणिक शिक्षा प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, जन्म प्रमाण पत्र एवं पासपोर्ट साइज फोटो आदि दस्तावेजों की जरुरत पड़ती हैं।
प्रश्न 6: Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2026 की राशि कब और कैसे मिलेगी?
👉 इस बिहार महिला रोज़गार योजना द्वारा प्राप्त राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी (DBT) के माध्यम से ट्रांसफर की जाती हैं।
प्रश्न 7: Bihar Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2026 में आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
👉 इस बिहार महिला रोज़गार योजना के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि निर्धारित नहीं की गई है



silai masin