WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
🔔 सभी सरकारी नौकरियों की अपडेट देखने के लिए गूगल में Ek Job. In सर्च करें। 🎯

Bihar Forest Range Officer Recruitment 2026: बिहार वन क्षेत्रपाल के पदों पर नई भर्ती की तैयारी शुरू, यहाँ देखें पूरी जानकारी

बिहार वन विभाग में फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती Bihar Forest Range Officer Recruitment 2026: बिहार वन क्षेत्रपाल के पदों पर नई भर्ती की तैयारी शुरू, यहाँ देखें पूरी जानकारी @ Ekjob.in पूरी जानकारी यहां पढ़े।

Bihar Forest Range Officer Recruitment 2026
Bihar Forest Range Officer Recruitment 2026

👈 आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों को WhatsApp, Telegram या Facebook पर शेयर जरुर करें।

Bihar Forest Range Officer Recruitment 2026: बिहार वन क्षेत्रपाल के पदों पर नई भर्ती की तैयारी शुरू, यहाँ देखें पूरी जानकारी @EkJob.in

1 Bihar Forest Range Officer Recruitment 2026: बिहार वन क्षेत्रपाल के पदों पर नई भर्ती की तैयारी शुरू, यहाँ देखें पूरी जानकारी @EkJob.in

BPSSC Bihar Police Range Officer of Forest Vacancy 2026: ऐसे बिहार प्रदेश के युवा वर्ग जिनका सपना बिहार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वन क्षेत्रपाल बनने का उनके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आ चुकी हैं। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार सरकार द्वारा बिहार वन सेवा के अंतर्गत में खाली पड़े हुए फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर (Range Officer of Forest / वन क्षेत्रपाल) के रिक्त पदों को भरने के लिए आधिकारिक अधिसूचना (विज्ञापन संख्या 10/2026) जारी कर दी गई हैं ली है।

बिहार वन विभाग में वन क्षेत्रपाल की नौकरी पाना केवल सम्मानजनक है, बल्कि यह युवाओं को समाज की सेवा करने का सीधा अवसर भी प्रदान करती है। आज EkJob.in के इस आर्टिकल में हम आपको Bihar Forest Range Officer Vacancy 2026 की शैक्षणिक योग्यता (Eligibility), आयु सीमा (Age Limit), आवेदन शुल्क (Application Fee), चयन प्रक्रिया (Selection Process), आवेदन करने की प्रक्रिया (How to Apply) के साथ महत्वपूर्ण तिथियाँ की जानकारी विस्तार के साथ बताएंगे।

Bihar Forest Range Officer Recruitment 2026: Overview Table

इस बिहार फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती से जुड़ी सभी मुख्य जानकारियों को नीचे दी गई तालिका में संक्षेप में व्यवस्थित किया गया है:

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
भर्ती संगठन का नामबिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC)
विभाग का नामपर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, बिहार सरकार
पद का नामफॉरेस्ट रेंज ऑफिसर (FRO / वन क्षेत्रपाल)
विज्ञापन संख्याAdvt No. 10/2026
योग्यता (Education)स्नातक (Graduate)
कुल पदों की संख्या16 पद
नौकरी की श्रेणीबिहार सरकार (पे-मैट्रिक्स लेवल-6 अधिकारी पद)
वेतनमान (Salary)₹35,400/- से ₹1,12,400/- प्रति माह (प्लस अन्य केंद्रीय भत्ते)
आवेदन की विधाऑनलाइन (Online via BPSSC Portal)
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा, व्यक्तिगत साक्षात्कार और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
आधिकारिक वेबसाइटbpssc.bihar.gov.in
सबसे तेज बिहार अपडेट्स के लिएekjob.in

Bihar BPSSC Forest Range Officer 2026: Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग द्वारा जारी किया गया आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, BPSSC Forest Range Officer 2026 का शेड्यूल इस प्रकार है:

  • आधिकारिक संक्षिप्त विज्ञापन जारी तिथि: 10 जुलाई 2026
  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि: 16 जुलाई 2026
  • ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 16 अगस्त 2026
  • प्रथम चरण लिखित परीक्षा की तिथि: आयोग द्वारा जल्द ही शेड्यूल जारी किया जाएगा

Vacancy Details (पदों का विवरण?)

इस बिहार वन विभाग में वन क्षेत्रपाल में कितने पद निकाले गये हैं, यहां देखें:

  • वन क्षेत्रपाल (Forest Range Officer): 16 पद

श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण (Category-Wise Vacancies)

कुल 16 पदों को अलग-अलग आरक्षण श्रेणियों में इस प्रकार विभाजित किया गया है, जिसमें महिलाओं के लिए 35% क्षैतिज आरक्षण के तहत पद आरक्षित हैं:

वर्ग / श्रेणीकुल पदमहिलाओं के लिए आरक्षित पद (35%)
अनारक्षित (General)0602
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)0301
अनुसूचित जाति (SC)0301
पिछड़ा वर्ग (BC)02
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)02
पिछड़े वर्गों की महिला (BC-W)
अनुसूचित जनजाति (ST)
कुल पद1604

पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria)

बिहार वन क्षेत्रपाल भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को आयोग द्वारा निर्धारित निम्नलिखित कड़े शैक्षणिक और शारीरिक मानकों को पूरा करना अनिवार्य होगा:

1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • उम्मीदवार के पास भारत सरकार या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय अथवा संस्थान से भौतिकी (Physics), रसायन शास्त्र (Chemistry), वनस्पति विज्ञान (Botany), प्राणी विज्ञान (Zoology), भूविज्ञान (Geology), गणित (Mathematics), सांख्यिकी (Statistics), कृषि विज्ञान (Agriculture), वानिकी (Forestry), बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (BCA) आदि में विज्ञान स्नातक (B.Sc) या बी.ई / बी.टेक (B.E. / B.Tech) या स्नातक (Bachelor’s Degree) की डिग्री होनी चाहिए।

2. आयु सीमा (Age Limit)

श्रेणीवार न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा के नियम इस प्रकार निर्धारित किए गए हैं:

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष।
  • अधिकतम आयु: 37 वर्ष (General Male), 40 वर्ष (BC/EBC/Female), 42 वर्ष (SC/ST)।
  • आरक्षित लाभ: पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 03 वर्ष एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए 05 वर्ष तक की अधिकतम आयु में छूट दी गई हैं।
  • आयु की गणना: 01 अगस्त, 2025 तिथि के अनुसार होगी।

3. Application Fee (आवेदन शुल्क)

  • All Candidates: ₹ 100/-
  • Payment Mode: Online Mode

3. शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षा (Physical Standards & PET)

चूंकि यह एक फील्ड ड्यूटी और वन सुरक्षा से जुड़ा पद है, इसलिए शारीरिक मापदंड बेहद कड़े रखे गए हैं:

  • न्यूनतम ऊंचाई (Height): सामान्य, ओबीसी और एससी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 163 सेमी तथा महिला उम्मीदवारों के लिए 150 सेमी होनी अनिवार्य है। वहीं एसटी (ST) पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 152.5 सेमी और एसटी महिला उम्मीदवारों के लिए 145 सेमी निर्धारित है।
  • सीने का घेरा (Chest – केवल पुरुषों के लिए): न्यूनतम 79 सेमी होना चाहिए और सांस लेने पर कम से कम 5 सेमी का फुलाव (79-84 सेमी) अनिवार्य है।
  • पैदल चाल परीक्षण (Walking Test): शारीरिक दक्षता के मुख्य चरण में पुरुष उम्मीदवारों को 4 घंटे में 25 किलोमीटर की दूरी पैदल चलकर तय करनी होगी। वहीं महिला उम्मीदवारों को 4 घंटे में 14 किलोमीटर की दूरी पैदल चलकर पूरी करनी होगी।

चयन प्रक्रिया का पूरा प्रारूप (Selection Process)

बिहार फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर के पद पर अंतिम रूप से चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चार चरणों को सफलतापूर्वक पार करना होगा:

  1. लिखित परीक्षा (Written Test): इसमें दो मुख्य पेपर शामिल होते हैं। पेपर-1 सामान्य हिंदी का होता है (100 अंक, क्वालिफाइंग प्रकृति), जिसमें पास होने के लिए न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है। पेपर-2 सामान्य अध्ययन, नागरिक शास्त्र, भारतीय इतिहास, भूगोल, गणित और मानसिक योग्यता परीक्षा पर आधारित होता है (300 अंक)। मैरिट का मुख्य आधार यही पेपर होता है। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.2 अंक की कटौती की जाएगी।
  2. व्यक्तिगत साक्षात्कार (Personal Interview): लिखित परीक्षा के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 50 अंकों के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा, जहां उनके व्यक्तित्व और प्रशासनिक क्षमताओं की जांच की जाएगी।
  3. शारीरिक दक्षता एवं मानक परीक्षण (PET/PST): इसमें उम्मीदवारों के शारीरिक माप की जांच की जाएगी और निर्धारित समय के भीतर पैदल चाल परीक्षा आयोजित होगी।
  4. चिकित्सा परीक्षण (Medical Exam): अंतिम चरण में मेडिकल बोर्ड द्वारा स्वास्थ्य फिटनेस की गहन जांच की जाएगी, जिसके बाद अंतिम मेधा सूची जारी होगी।

बिहार फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

इस Bihar Forest Range Officer Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए EkJob.in के बताये गये इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाए।
  • होम पेज में “Forest Dept.” सेक्शन में “Advt. No. 10/2026: For Selection of Range Officer of Forests in Environment, Forest and Climate Change Dept., Govt. of Bihar” लिंक पर टैप करें।
  • इसके बाद “Register” करें विकल्प पर क्लिक करना हैं।
  • अब आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुलकर आयेगा, जहाँ आपको आवेदन का नाम, राष्ट्रीयता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, लिंग एवं जन्म तिथि विवरण सबंधी जानकारी दर्ज करके उसके बाद भुगतान करने की प्रक्रिया पूरी करानी होगी।
  • आपका पंजीकरण पूरा होने के बाद आपके पंजीयन मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर अभ्यर्थी का पंजीकरण नंबर और पासवर्ड भेज दिया जायेगा।
  • इस प्रकार से आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जायेगा।
  • इसके बाद सिग्न इन ऑप्शन पर क्लिक करके अपनी ईमेल आई और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें।
  • आपके सामने एक नया पेज खुलकर आयेगा, जहाँ आपके सामने के रजिस्ट्रेशन फॉर्म आयेगा जहाँ आपसे पूछी गई सारी जानकारी दर्ज करें।
  • आवश्यक जानकारी के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।
  • अपना हालिया पासपोर्ट आकार का फोटो, आवश्यक दस्तावेज़ और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क के लिए ऑनलाइन भुगतान करके आवेदन फॉर्म समीक्षा करके जमा करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए जमा किए गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।

BPSSC Forest Range Officer Vacancy 2026: महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)

बिहार फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन और अप्लाई लिंक नीचे देखें:

महत्वपूर्ण लिंक्सडायरेक्ट लिंक विवरण
👉 Apply Online (Registration) Click Here || Click Here
👉 Candidate Login Login Here || Login Here
📥Download Official Notification PDF Download PDF || Download PDF
📥Check Exam SyllabusCheck Now || Check Now
🌐Official BPSSC Main Portal Websitebpssc.bihar.gov.in
🌐Join Telegram/WhatsApp Group for Bharti Updates
(अपना व्हाट्सएप्प और टेलीग्राम चैनल लिंक यहाँ हैं)
Join Now || Join Now
📊 Visit ekjob.in Homepageekjob.in

Bihar Forest Range Officer Recruitment 2026: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

Q1. बिहार फॉरेस्ट रेंज ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

Ans: इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से विज्ञान के मुख्य विषयों (भौतिकी, रसायन, गणित, वनस्पति विज्ञान, प्राणि विज्ञान आदि), कृषि विज्ञान, वानिकी, बीसीए या किसी भी इंजीनियरिंग स्ट्रीम में स्नातक (Graduation Degree) की उपाधि होनी चाहिए।

Q2. रेंज ऑफिसर ऑफ फॉरेस्ट पद के लिए चयन प्रक्रिया के कितने चरण होते हैं?

Ans: चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से चार चरणों में बंटी हुई है: दो चरणों वाली लिखित परीक्षा (ओएमआर आधारित), 50 अंकों का व्यक्तिगत साक्षात्कार (Interview), शारीरिक दक्षता एवं पैदल चाल परीक्षा, और अंत में मेडिकल टेस्ट।

Q3. क्या इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग (नकारात्मक अंकन) का प्रावधान है?

Ans: जी हाँ, परीक्षा के नियमों के अनुसार वस्तुनिष्ठ प्रश्न पत्र में प्रत्येक गलत उत्तर देने पर उम्मीदवारों के प्राप्तांकों में से 0.2 अंक काट लिए जाएंगे।

Q4. रेंज ऑफिसर पद के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में क्या करना होता है?

Ans: इस परीक्षा में कोई दौड़ या ऊंची कूद नहीं होती है। इसमें पैदल चाल परीक्षण होता है, जिसके तहत पुरुष उम्मीदवारों को 4 घंटे में 25 किलोमीटर और महिला उम्मीदवारों को 4 घंटे में 14 किलोमीटर की दूरी पैदल चलकर पूरी करनी होती है।

निष्कर्ष (Conclusion): बिहार सरकार के वन विभाग में सीधे राजपत्रित संवर्ग के समकक्ष पे-लेवल 6 के अधिकारी पद पर नियुक्त होने का यह Bihar Forest Range Officer Recruitment 2026 विज्ञान और इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि वाले युवाओं के लिए एक बेहद शानदार, आकर्षक और रूतबेदार अवसर है। चूंकि इस परीक्षा का पाठ्यक्रम काफी विस्तृत होता है और इसमें सामान्य ज्ञान के साथ-साथ तकनीकी पृष्ठभूमि के विषयों का भी कड़ा मुकाबला होता है, इसलिए गंभीर उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक नोटिफिकेशन के लाइव होने का इंतजार किए बिना अभी से अपने मुख्य विषयों के रिवीजन और सामान्य अध्ययन की तैयारी को तेज कर दें।

बिहार पुलिस, दरोगा भर्ती, वन विभाग की आगामी परीक्षाओं के सिलेबस, एडमिट कार्ड और देश भर की नवीनतम सरकारी नौकरियों की 100% सटीक व सबसे तेज अपडेट सबसे पहले हिंदी में पाने के लिए हमेशा हमारी वेबसाइट Ekjob.in पर नियमित रूप से आते रहें और इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने दोस्तों के साथ साझा करना न भूलें।

Whatsapp Group ekjob.in

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now