WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
🔔 सभी सरकारी नौकरियों की अपडेट देखने के लिए गूगल में Ek Job. In सर्च करें। 🎯

Bihar CET B.Ed Admission 2026: 2-वर्षीय बी.एड प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू

Bihar CET B.Ed Admission 2026: बिहार राज्य में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी (BRABU), मुजफ्फरपुर द्वारा नियमित और दूरस्थ शिक्षा दोनों के लिए Bihar B.Ed Combined Entrance Test (CET) 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया हैं। ऐसे सभी उम्मीदवार जिनका सपना मिडिल (Middle) या हाई स्कूल (Secondary/Higher Secondary) में शिक्षक बनने का उनको यह आवेदन फॉर्म भरना होगा।

Bihar CET B.Ed Admission 2026
Bihar CET B.Ed Admission 2026

👈 आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों को WhatsApp, Telegram या Facebook पर शेयर जरुर करें।

Bihar B.Ed Admission 2026: बिहार में शिक्षक बनने की पहली सीढ़ी! B.Ed संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CET) का नोटिफिकेशन जारी, सरकारी कॉलेज के लिए तुरंत यहाँ से भरें फॉर्म @ EkJob.in

यही आप भी बिहार राज्य के किसी भी सरकारी या प्राइवेट कॉलेजों (विश्वविद्यालयों) से 2-वर्षीय बी.एड कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हो तो नोडल एजेंसी द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा (CET B.Ed) का आयोजन करवाया जा रहा है। इसमें आवेदन करने के बाद इस प्रवेश परीक्षा में प्राप्त हुए अंकों (Merit) के आधार पर ही छात्रों को कॉलेज आवंटित किए जाते हैं। आज EkJob.in के इस विशेष आर्टिकल में हम आपको Bihar B.Ed Admission 2026 की शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क, परीक्षा का नया सिलेबस और ऑनलाइन फॉर्म भरने का पूरा स्टेप-बाय-स्टेप तरीका विस्तार से बताएंगे।

Bihar CET B.Ed 2026: Highlights

बिहार सीईटी बीएड प्रवेश परीक्षा से जुड़ी मुख्य जानकारी नीचे दी गई टेबल में देखें:

विवरण (Details)जानकारी (Information)
परीक्षा का नामBihar B.Ed Combined Entrance Test (CET) 2026
नोडल विश्वविद्यालयबाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी (BRABU), मुजफ्फरपुर
कैटेगरीAdmission (प्रवेश)
कोर्स का नाम2-Year B.Ed & Shiksha Shastri Programme
शैक्षणिक सत्र2026 – 2028
प्रवेश का आधारप्रवेश परीक्षा (Entrance Exam) की मेरिट पर
आवेदन का मोडकेवल ऑनलाइन (Online)
आधिकारिक वेबसाइटbiharcetbed-brabu.in

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

कार्यक्रम (Event)तिथि (Date)
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू27 अप्रैल 2026
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि18 मई 2026 (11:59 PM)
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि19 मई से 21 मई 2026
आवेदन पत्र में सुधार (Correction Window)22 मई से 23 मई 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि01 जून 2026
प्रवेश परीक्षा (Entrance Test)07 जून 2026
आंसर की जारी होने की तारीख (Uploading of Answer Key)08 जून 2026
Invitation for Objection with proof09 जून से 10 जून 2026
रिजल्ट तारीख (Result Declaration Date)19 जून 2026

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

Bihar B.Ed प्रवेश परीक्षा का फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:

  1. नियमित शिक्षा मोड (Regular B.Ed) के लिए:
    • किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा संस्थान द्वार विज्ञान / सामाजिक विज्ञान / मानवता / वाणिज्य (Science/Arts/Commerce) में ग्रेजुएशन (स्नातक) (10+2+3) या पोस्ट ग्रेजुएशन (Master’s) की डिग्री होंनी चाहिए।
    • विज्ञान विषय में विशेषज्ञता के साथ इंजीनियरिंग (बी.ई./बी.टेक.) / प्रौद्योगिकी में स्नातक और 55% अंकों के साथ गणित या उसके समकक्ष कोई अन्य योग्यता वाले उम्मीदवार बी.एड. में प्रवेश परीक्षा के लिए पात्र होगें।
  2. शिक्षा शास्त्री (Shiksha Shastri) के लिए:
    • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ उम्मीदवार या तो स्नातक डिग्री (10 + 2 + 3) में संस्कृत के साथ (मुख्य विषय के रूप में) और संस्कृत / आचार्य में पारंपरिक संस्कृत शास्त्र में 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री या उसके समकक्ष कोई अन्य योग्यता वाले उम्मीदवार शिक्षा शास्त्री (बी.एड.) में प्रवेश परीक्षा के लिए पात्र होगा।
    • शास्त्री बी.एड. (संस्कृत सहित) किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या परीक्षा विभाग द्वारा न्यूनतम 50% अंकों के साथ दो साल के पाठ्यक्रम के साथ, आचार्य (प्रथम वर्ष) एमए (संस्कृत) को प्रथम वर्ष के लिए परीक्षा (ब्रिज कोर्स) उतीर्ण करना होगा। प्रतिशत निर्धारण में आचार्य प्रथम वर्ष या एमए प्रथम वर्ष के अंक सहायक नहीं होंगे।

Application Fee (आवेदन शुल्क)

  • General / Unreserved: ₹ 1000/-
  • EBC / BC / EWS / Women / PwD: ₹ 750/-
  • SC / ST Candidates: ₹ 500/-
  • भुगतान करने का माध्यम: शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (Debit Card, Credit Card, Net Banking या UPI) द्वारा से किया जा सकता है।

Bihar B.Ed Exam Pattern & Syllabus (परीक्षा का पैटर्न)

प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन (OMR शीट पर) ली जाती है। परीक्षा को क्रैक करने के लिए इसका सिलेबस समझना बहुत जरूरी है:

  • प्रश्नों का प्रकार: बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs).
  • कुल प्रश्न: 120 प्रश्न।
  • कुल अंक: 120 अंक (प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक)।
  • नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking): छात्रों के लिए बड़ी राहत की बात यह है कि इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।
  • समय अवधि: 2 घंटे (120 मिनट)।

विषयवार प्रश्नों की संख्या:

SubjectsNo. of QuestionsMarks
General English Comprehension (B.Ed के लिए) (Regular & Distance Mode)1515
General Sanskrit Comrehension Sanskrit (Shiksha Shastri)1515
General Hindi (सामान्य हिंदी)1515
Logical & Analytical Reasoning (रीजनिंग)2525
General Awareness (सामान्य ज्ञान)4040
Teaching-Learning Environment in Schools (शिक्षण अभिक्षमता)2525

Bihar CET B.Ed Admission Online Form 2026 Documents Required

बिहार सीईटी बीएड एडमिशन 2026 के दौरान उन सभी छात्र-छात्रोंओं को निम्न आवश्यक दस्तावेज़ होने जरुरी हैं, जिनकी सूची निम्न है –

  • आवासीय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट
  • स्नातक की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी
  • बैंक खाता पासबुक
  • फोटो
  • हस्ताक्षर
  • दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि हो तो)

How to Apply Online for Bihar B.Ed 2026?

अपना बिहार सीईटी बीएड प्रवेश ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए नीचे बताये गये इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. Online Registration Of The Candidate: इस प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को मूल विवरण की जानकारी देनी होगी जैसे की नाम, जन्म तिथि, श्रेणी भरें। इसके बाद अब, विशिष्ट प्रारूप में पासपोर्ट साइज़ फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करके और पंजीकरण करके जमा करें | बाद में, आपको एक पंजीकरण आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।
  2. Filling Personal Details: इस प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को अपने निवास का विवरण, परीक्षा शहर, पता, 10वीं, 12वीं और स्नातक की मार्कशीट की स्कैन करके उसकी छवियों छाया को अपलोड करके फिर अंत में जमा करें।
  3. Online Fee Payment: अंत में इस प्रक्रिया में अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन बिहार सीईटी बी.एड एडमिशन 2026 परीक्षा शुल्क का भुगतान करें | इसका भुगतान आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, यूपीआई और नेट बैंकिंग के जरिए आसानी से कर सकते हैं | भुगतान करने के बाद अंत में, विधिवत भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Bihar CET B.Ed Admission Form 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरने का डायरेक्ट लिंक हमने नीचे उपलब्ध कराया है। आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें –

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-brabu.in/ पर जाएंगे इसका डायरेक्ट लिंक हमने नीचे उपलब्ध कराया है।
  • इसके पश्चात होम पेज पर उपलब्ध Online Registration के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब पूछी गई जानकारी दर्ज करें तथा स्वयं को रजिस्टर करें।
  • इसके पश्चात प्राप्त लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड की सहायता से वेबसाइट पर लॉगिन करें।
  • इसके पश्चात Apply For Entrance Test के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके पश्चात आपके स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा जिसमें पूछी गई जानकारी सही-सही भरें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फाॅर्म में मांगे गई सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब अपना आवेदन पत्र ‘Final Submit’ करें तथा आवेदन सफल होने पर आवेदन की रसीद प्रिंट कर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

Bihar B.Ed Online Form 2026: Important Links (Direct Access)

बिहार सीईटी बीएड प्रवेश आवेदन फॉर्म लिंक जारी होते ही सर्वर डाउन होने पर रिफ्रेश करें या नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करें:

एक्शन (Action)डायरेक्ट लिंक (Link)
Apply Online Link (Registration) Click HereClick Here
Apply Online Link (Login) Click HereClick Here
Download Information Brochure/Notification Download PDF || Download PDF
Check B.Ed 2026 Syllabus & Exam Pattern Check Here || Check Here
Official Websitebiharcetbed-brabu.in
Join Telegram/WhatsApp for Admission UpdatesJoin Now || Join Now
होम पेज (Home Page)EkJob.in

Bihar CET B.Ed Admission 2026: List of Universities

Aryabhatta Knowledge University, Patna
Bhupendra Narayan Mandal University, Madhepura
Babasaheb Bhimrao Ambedkar Bihar University, Muzaffarpur
Jai Prakash University, Chapra
Kameshwar Singh Darbhanga Sanskrit University, Darbhanga
Lalit Narayan Mithila University, Darbhanga
Magadh University, Bodhgaya
Maulana Mazharul Haque Arabic and Persian University, Patna
Munger University, Munger
Patna University, Patna
Patliputra University, Patna
Purnea University, Purnea
Tilka Manjhi Bhagalpur University, Bhagalpur
Veer Kunwar Singh University, Ara

Bihar CET B.Ed Admission 2026: Frequently Asked Questions (FAQ)

Q1. बिहार B.Ed में एडमिशन के लिए पासिंग मार्क्स कितने हैं?

Ans: परीक्षा पास (Qualify) करने के लिए सामान्य (General) वर्ग को 35% अंक (42 अंक) और आरक्षित वर्ग (SC/ST/BC/EBC/WBC) को 30% अंक (36 अंक) लाना अनिवार्य है। हालांकि, अच्छे सरकारी कॉलेज (Constituent College) के लिए आपको 85+ का टारगेट रखना चाहिए।

Q2. क्या ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष (Final Year / Appearing) के छात्र आवेदन कर सकते हैं?

Ans: आमतौर पर नहीं। आवेदन की अंतिम तिथि तक आपके पास ग्रेजुएशन की फाइनल मार्कशीट होनी चाहिए। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक ब्रोशर को ध्यान से पढ़ें।

Q3. परीक्षा के बाद कॉलेज का आवंटन (College Allotment) कैसे होता है?

Ans: रिजल्ट और मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद, छात्रों को काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होता है। इसमें आप अपने पसंदीदा कॉलेजों का चयन (Choice Filling) करते हैं। आपके रैंक और आरक्षण रोस्टर के आधार पर यूनिवर्सिटी आपको कॉलेज अलॉट करती है।

निष्कर्ष: Bihar CET B.Ed Admission 2026 उन युवाओं के लिए सबसे बेहतरीन मौका है जो शिक्षण (Teaching) के क्षेत्र में अपना भविष्य संवारना चाहते हैं। सरकारी कॉलेज की फीस प्राइवेट कॉलेजों की तुलना में काफी कम (लगभग 25,000/-) होती है, इसलिए ‘General Awareness’ और ‘Teaching Aptitude’ पर विशेष ध्यान देकर 120 में से अधिक से अधिक स्कोर करने का प्रयास करें। बिहार B.Ed के एडमिट कार्ड, आंसर-की और काउंसलिंग की सबसे तेज़ जानकारी के लिए EkJob.in को रोज़ाना विज़िट करते रहें।

Whatsapp Group ekjob.in

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now