WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
🔔 सभी सरकारी नौकरियों की अपडेट देखने के लिए गूगल में Ek Job. In सर्च करें। 🎯

Bank of Baroda LBO Recruitment 2026: लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर निकली बंपर भर्ती | Apply Online

Bank of Baroda LBO Recruitment 2026: लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर निकली बंपर भर्ती | Apply Online @ Ekjob.in पूरी जानकारी यहां पढ़े।

Bank of Baroda LBO Recruitment 2026 @Ekjob.in
Bank of Baroda LBO Recruitment 2026 @Ekjob.in

👈 आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों को WhatsApp, Telegram या Facebook पर शेयर जरुर करें।

BOB LBO Vacancy 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने निकाली 2,482 पदों पर शानदार भर्ती, तुरंत यहाँ से भरें फॉर्म @EkJob.in

Bank of Baroda LBO Recruitment 2026: भारत सरकार के उपक्रम ‘बैंक ऑफ बड़ौदा’ (BOB) द्वारा लोकल बैंक ऑफिसर (Local Bank Officer – LBO) के पदों पर भर्ती को लेकर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। ऐसे सभी उम्मीदवार जिनका मन सरकारी बैंक में ऑफिसर बनकर नौकरी करने का उनके लिए यह भर्ती के शानदार अवसर प्रदान करने वाली है।

इस भर्ती के द्वारा भारत के हर राज्य में लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) पदों पर भर्ती करके उम्मीदवारों का चयन किया जायेगा। इस भर्ती की सबसे बड़ी शर्त संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा (Local Language) का ज्ञान होना है। आज EkJob.in के इस विशेष आर्टिकल में हम आपको BOB LBO Vacancy 2026 की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका विस्तार से बताएंगे।

Bank of Baroda LBO Recruitment 2026: Highlights

बैंक ऑफ बड़ौदा लोकल बैंक ऑफिसर से जुड़ी मुख्य जानकारी नीचे दी गई टेबल में देखें:

विवरणजानकारी
बैंक का नामबैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda)
पद का नामलोकल बैंक ऑफिसर (Local Bank Officer – LBO)
स्केल (Scale)जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड / स्केल-I (JMG/S-I)
कुल पद (Total Posts)2,482 पद
शैक्षणिक योग्यताकिसी भी विषय में ग्रेजुएशन (Degree)
आवेदन का माध्यमकेवल ऑनलाइन (Online)
आधिकारिक वेबसाइटbankofbaroda.bank.in
सबसे तेज बैंक जॉब अपडेट्स के लिएekjob.in

Bank of Baroda LBO Officer Vacancy 2026: Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा जारी किया गया आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, Bank of Baroda LBO 2026 का शेड्यूल इस प्रकार है:

  • Notification Release Date: 18 August, 2026
  • Application Start Date: 18 August, 2026
  • Last Date to Apply: 07 September, 2026

श्रेणीवार पदों का विवरण (Category-Wise Vacancy Breakup)

इस Bank of Baroda LBO Recruitment 2026 में कुल पदों को निम्न प्रकार से श्रेणियों में बाँटा गया है:

  • अनारक्षित (General / UR): 981 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 600 पद
  • अनुसूचित जाति (SC): 358 पद
  • अनुसूचित जनजाति (ST): 240 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 303 पद
  • कुल योग: 2,482 पद

Vacancy Details & Posts (पदों का विवरण?)

बैंक ऑफ बड़ौदा में निम्नलिखित पदों पर भर्ती की जाएगी:

  • लोकल बैंक ऑफिसर (Local Bank Officer – LBO): 2,482 पद

शैक्षणिक योग्यता और भाषा ज्ञान (Eligibility Criteria)

इस बैंक ऑफ बड़ौदा लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:

  1. शैक्षणिक योग्यता (Education): भारत सरकार या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय अथवा संस्थान से किसी भी संकाय (Arts, Science, Commerce आदि) में ग्रेजुएशन (स्नातक) की डिग्री होनी चाहिए।
  2. स्थानीय भाषा का ज्ञान (Local Language Proficiency): इस भर्ती में उम्मीदवार जिस भी राज्य से आवेदन फॉर्म भर रहा हैं, उस राज्य की स्थानीय भाषा को पढ़ना, लिखना और बोलना (Read, Write & Speak) आना अनिवार्य है।

Age Limit (आयु सीमा): Age as on 01/08/2026

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष।
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष।
  • (भारत सरकार के नियमों के अनुसार ओबीसी (OBC) वर्ग को 3 वर्ष और एससी/एसटी (SC/ST) वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।)

Application Fee (आवेदन शुल्क)

  • General / OBC / EWS: ₹ 850/- (साथ में लागू GST)
  • SC / ST / PwBD: ₹ 175/- (Intimation Charges + GST)
  • Payment Mode: Online Mode (शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम- Debit Card, Credit Card, Net Banking या UPI के जरिए किया जा सकेगा।)

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

बैंक ऑफ बड़ौदा LBO भर्ती में चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है और इसे तीन मुख्य चरणों में बांटा गया है:

  1. Online Written Exam (ऑनलाइन लिखित परीक्षा): सबसे पहले उम्मीदवारों को एक ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। इसमें Reasoning, Computer Aptitude, General/Economy/Banking Awareness, English Language और Data Analysis & Interpretation से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
  2. Interview (साक्षात्कार): लिखित परीक्षा की कट-ऑफ क्लियर करने वाले उम्मीदवारों को पर्सनल इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  3. Local Language Test (स्थानीय भाषा परीक्षण): इंटरव्यू के समय या उससे पहले उम्मीदवारों की स्थानीय भाषा का टेस्ट लिया जाएगा। (यदि 10वीं/12वीं की मार्कशीट में स्थानीय भाषा दर्ज है, तो यह टेस्ट नहीं देना होगा)।

How to Apply for Bank of Baroda LBO 2026?

बैंक ऑफ बड़ौदा लोकल बैंक ऑफिसर ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए EkJob.in के बताये इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट @bankofbaroda.in/ पर जाएं।
  2. होमपेज में जाने के बाद नीचे की तरफ “Careers” पर क्लिक करें।
  3. अब आपके सामने के नया खुलकर आयेगा, जहाँ आपको “Current Opportunities” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद वापस से अब नया पेज खुलेगा, जहाँ आपको “Recruitment of Local Bank Officers on regular basis – BOB/HRM/REC/ADVT/2026/16” के सामने दिए गये “Apply Now” के बटन पर क्लिक करें।
  5. अब आपके सामने “https://ibpsreg.ibps.in/bobjul26/” की आधिकारिक वेबसाइट खुल जाएगी।
  6. यहाँ आपको “क्लिक हियर फॉर न्यू रजिस्ट्रेशन (Click here for New Registration)” ऑप्शन पर क्लिक करने पर आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुलकर आयेगा।
  7. जहाँ आपसे पूछी गई सभी जानकारी जैसे की आवेदन का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, सिक्यूरिटी कोड दर्ज दर्ज करके “सेव एंड नेक्स्ट” पर क्लिक करें।
  8. ऐसा करने के बाद अपना हालिया पासपोर्ट आकार का फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करके “सेव एंड नेक्स्ट” पर क्लिक करें।
  9. अब पुन वापस से एक आवेदन फॉर्म खुलकर आयेगा जहाँ आपको अपना वर्तमान और स्थाई पता दर्ज करके आपसे माँगे गये आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके “सेव एंड नेक्स्ट” पर क्लिक करें।
  10. इसके बाद आवेदन शुल्क के लिए ऑनलाइन भुगतान करें।
  11. अपने आवेदन की समीक्षा करें और इसे जमा करें।
  12. भविष्य के संदर्भ के लिए जमा किए गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।

BOB Local Bank Officer Vacancy 2026: Important Links (Direct Access)

बैंक ऑफ बड़ौदा लोकल बैंक ऑफिसर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म शुरू होते ही सर्वर डाउन होने पर रिफ्रेश करें या नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करें:

ActionLink
👉Apply Online (Registration) Click Here || Click Here
👉Candidate Login Click Here || Click Here
📥Download Official Notification PDF Download PDF || Download PDF
👉Check Current Career Openings Click Here || Click Here
🌐Official BOB Careers Main Websitebankofbaroda.bank.in
Join WhatsApp / Telegram for Fast Bank Updates
(अपना व्हाट्सएप्प और टेलीग्राम चैनल लिंक यहाँ हैं)
Join Now || Join Now
📊 Visit ekjob.in Homepageekjob.in

Bank of Baroda LBO Recruitment 2026: Frequently Asked Questions (FAQ)

Q1. क्या मैं एक से अधिक राज्यों के लिए आवेदन कर सकता हूँ?

Ans: नहीं, बैंक के नियमानुसार एक उम्मीदवार केवल एक ही राज्य (State) की रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकता है। आपको उसी राज्य की परीक्षा में शामिल होना होगा और वहीं की भाषा आनी चाहिए।

Q2. बैंक ऑफ बड़ौदा LBO की सैलरी (Salary) कितनी होती है?

Ans: यह पद जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I (JMG/S-I) के तहत आता है। इसमें बेसिक पे ₹48,480/- से शुरू होता है। महंगाई भत्ता (DA), HRA और अन्य भत्तों को मिलाकर शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग ₹48,480 से ₹85,920 प्रतिमाह तक हो जाती है।

Q3. क्या ग्रेजुएशन के अंतिम वर्ष (Final Year) के छात्र आवेदन कर सकते हैं?

Ans: आमतौर पर बैंकिंग भर्तियों में आवेदन की अंतिम तिथि (Cut-off Date) तक ग्रेजुएशन का फाइनल रिजल्ट या मार्कशीट आ जानी चाहिए। यदि आपके पास कट-ऑफ डेट तक डिग्री/मार्कशीट है, तभी आप आवेदन कर पाएंगे।

Q4. Bank of Baroda LBO Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म जमा करने और फीस भुगतान करने की अंतिम तिथि 07 सितंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक) निर्धारित की गई है।

निष्कर्ष: Bank of Baroda LBO Recruitment 2026 उन युवाओं के लिए एक शानदार विकल्प है जो बैंकिंग सेक्टर में एक बेहतरीन करियर बनाना चाहते हैं और अपने गृह राज्य (Home State) में ही पोस्टिंग चाहते हैं। जनरल अवेयरनेस और अपनी स्थानीय भाषा पर पकड़ अभी से मजबूत करना शुरू कर दें। बैंक भर्ती से जुड़ी हर ताज़ा और सटीक खबर के लिए EkJob.in को रोज़ाना विज़िट करते रहें।

Whatsapp Group ekjob.in

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now