भारतीय वायुसेना में ग्रुप वाई मेडिकल असिस्टेंट पदों पर निकली नई भर्ती Indian Air Force Group Y Medical Assistant Recruitment 2026: वायु सेना में मेडिकल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती शुरू, यहाँ से करें ऑनलाइन आवेदन @ Ekjob.in पूरी जानकारी यहां पढ़े।

👈 आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों को WhatsApp, Telegram या Facebook पर शेयर जरुर करें।
Indian Air Force Group Y Medical Assistant Recruitment 2026: वायु सेना में मेडिकल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती शुरू, यहाँ से करें ऑनलाइन आवेदन @EkJob.in
IAF Airmen Medical Assistant Vacancy 2026: भारतीय वायुसेना (IAF) द्वारा मेडिकल ब्रांच में नॉन-टेक्निकल के अंतर्गत ग्रुप ‘वाई’ मेडिकल असिस्टेंट (Group Y Medical Assistant) इनटेक 02/2027 भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना और ऑनलाइन आवेदन लिंक जारी कर दिया है। यह भर्ती इंडियन एयरफोर्स ने केंद्रीय एयरमैन चयन बोर्ड (CASB) के माध्यम से नियमित एयरमैन कैडर के अंतर्गत निकाली जाती हैं। ऐसे उम्मीदवार जिनका सपना नीली वर्दी पहनकर देश की रक्षा करने का हैं यानि की वायु सेना में जाना चाहते हैं तो ऐसे सभी उम्मीदवारों के लिए ऐसा बेहतरीन सुनेहरा अवसर आ गया है।
यह तो सब जानते हो की केंद्रीय एयरमैन चयन बोर्ड (CASB) के तहत चयनित होंने वाले सभी अविवाहित भारतीय पुरुष और गोरखा (नेपाल) ही उम्मीदवार वायु सेना के आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भरकर सबमिट कर सकते हैं। आज EkJob.in के इस आर्टिकल में हम आपको बताएँगे की Indian Air Force Group Y Medical Assistant Vacancy 2026 की पात्रता, परीक्षा पैटर्न, आवेदन फीस, आयु सीमा, आवेदन करने की प्रक्रिया और फिजिकल टेस्ट की पूरी जानकारी यहां देंगे।
IAF Group Y Medical Assistant Recruitment 2026: Overview Table
इस वायु सेना ग्रुप वाई मेडिकल असिस्टेंट भर्ती से जुड़ी सभी मुख्य जानकारियों को नीचे दी गई तालिका में संक्षेप में प्रस्तुत किया गया है:
| विवरण | महत्वपूर्ण जानकारी |
| भर्ती संगठन का नाम | भारतीय वायु सेना (Indian Air Force – IAF) |
| कैडर / पद का नाम | एयरमैन ग्रुप ‘Y’ (नॉन-टेक्निकल) – मेडिकल असिस्टेंट ट्रेड |
| भर्ती चक्र / इनटेक | एयरमैन इनटेक 02/2027 (Airmen Intake 02/2027) |
| कुल पदों की संख्या | आवश्यकतानुसार (As per requirement) |
| शैक्षणिक योग्यता | 12वीं पास (PCB) / फार्मेसी डिप्लोमा या डिग्री |
| आवेदन की विधा | ऑनलाइन (Online) |
| ऑनलाइन आवेदन की अवधि | 06 जुलाई 2026 से 26 जुलाई 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | iafrecruitment.edcil.co.in / indianairforce.nic.in |
| सबसे तेज जॉब अपडेट्स के लिए | ekjob.in |
IAF Medical Assistant Apply Online 2026: महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
Air Force द्वारा जारी किया गया आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, IAF Medical Assistant Notification 2026 का शेड्यूल इस प्रकार है:
- आधिकारिक विज्ञापन जारी होने की तिथि: 17 जून 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 06 जुलाई 2026 (सुबह 11:00 बजे से लाइव)
- ONLINE आवेदन करने की अंतिम तिथि: 26 जुलाई 2026 (रात 11:00 बजे तक)
- परीक्षा शहर (Exam City) की सूचना: सितंबर 2026 के प्रथम सप्ताह में
- एडमिट कार्ड डाउनलोड शुरू होने की अवधि: परीक्षा से 24 से 48 घंटे पहले
- ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CBT) तिथि: 22 और 23 सितंबर 2026
- प्रोविजनल सिलेक्शन लिस्ट (PSL) जारी तिथि: मई 2027 का अंतिम सप्ताह
- अंतिम नामांकन सूची (Final Enrolment List): 01 जून 2027
Vacancy Details (पदों का विवरण?)
इस भारतीय वायुसेना में अग्निवीरवायु में कितने पद निकाले गये हैं, यहां देखें:
- Medical Assistant (10+2 Entry): जारी किये जायेंगे
- Medical Assistant (Diploma/B.Sc Pharmacy Entry): जारी किये जायेंगे
पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria)
Air Force Medical Assistant Notification 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए पात्रता मापदंडों को पूरा करना होगा:
1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
इस भर्ती में चयनित होने के लिए दो अलग-अलग शैक्षणिक स्तरों तय किया गया है:
- 12वीं (10+2) पास उम्मीदवारों के लिए (Medical Assistant (10+2 Entry):
- उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से न्यूनतम 50% कुल अंकों के साथ फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी (PCB) और अंग्रेजी विषयों के साथ कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना चाहिए।
- इसके साथ ही, अंग्रेजी विषय में कम से कम 50% अंक होना अनिवार्य है। अथवा
- फिजिक्स, chemistry, बायोलॉजी और अंग्रेजी विषयों के साथ 2 वर्षीय वोकेशनल कोर्स उत्तीर्ण किया हो।
- फार्मेसी डिग्री/डिप्लोमा धारकों के लिए (Medical Assistant (Diploma/B.Sc Pharmacy Entry):
- उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10+2 (PCB विषय से) (कक्षा 12वीं) परीक्षा पास की हो और न्यूनतम 50% अंकों से Diploma in Pharmacy / B.Pharma / B.Sc Pharmacy डिग्री उत्तीर्ण होनी चाहिए।
- साथ में, नामांकन के समय उम्मीदवार का स्टेट फार्मेसी काउंसिल या फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) में एक वैध फार्मासिस्ट के रूप में पंजीकरण होना अनिवार्य है।
2. आयु सीमा (Age Limit / DOB Bracket)
शैक्षणिक योग्यता के अनुसार जन्म तिथि का ब्रैकेट निम्नलिखित प्रकार से निर्धारित किया गया है:
- 10+2 पास कैंडिडेट्स के लिए: उम्मीदवार अविवाहित होना चाहिए और उसका जन्म 01 जुलाई 2006 से 01 जुलाई 2010 के बीच होना अनिवार्य है (ये दोनों तिथियां भी शामिल हैं)।
- फार्मेसी पास कैंडिडेट्स (अविवाहित) के लिए: उम्मीदवार का जन्म 01 जुलाई 2003 से 01 जुलाई 2008 के बीच होना चाहिए।
- फार्मेसी पास कैंडिडेट्स (विवाहित) के लिए: उम्मीदवार का जन्म 01 जुलाई 2003 से 01 जुलाई 2006 के बीच होना चाहिए।
- नोट: इनरोलमेंट (Enrolment) के समय 10+2 वालों की अधिकतम आयु 21 वर्ष और फार्मेसी वालों की अधिकतम आयु 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
3. अनिवार्य मेडिकल और शारीरिक मानक (Physical Standards)
- न्यूनतम ऊंचाई (Height): सभी राज्यों के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 152 सेमी होनी अनिवार्य है।
- सीना (Chest): सीने का न्यूनतम घेरा 77 सेमी होना चाहिए और सांस लेने पर कम से कम 5 सेमी का फुलाव अनिवार्य है।
- श्रवण शक्ति (Hearing) व दंत स्वास्थ्य: सामान्य रूप से 6 मीटर की दूरी से फुसफुसाहट सुनने की क्षमता होनी चाहिए और न्यूनतम 14 डेंटल पॉइंट्स होने चाहिए।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
- General / OBC / EWS: ₹ 550/- + 18% GST
- SC / ST / Female: ₹ 550/- + 18% GST
- Payment Mode: Online Mode (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई (UPI) के माध्यम से)।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
वायु सेना ग्रुप वाई मेडिकल असिस्टेंट के पद पर अंतिम रूप से चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित तीन कड़े चरणों को पास करना होगा:
- चरण-1: ऑनलाइन लिखित परीक्षा (Online Test): यह 45 मिनट की एक ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा होगी। इसमें कक्षा 12वीं के स्तर के आधार पर सीबीएसई (CBSE) पैटर्न के अनुसार प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी।
- चरण-2: शारीरिक दक्षता एवं अनुकूलनशीलता परीक्षण (PFT & Adaptability Test): लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट होगा। 21 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को 7 मिनट में और 21 वर्ष से अधिक (फार्मेसी) युवाओं को 7 मिनट 30 सेकंड में 1.6 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी। इसके बाद पुश-अप्स, सिट-अप्स और स्क्वाट्स करने होंगे। इसके तुरंत बाद अनुकूलनशीलता परीक्षण (Adaptability Test) का आयोजन किया जाएगा।
- चरण-3: चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination): अंतिम चरण में वायु सेना की मेडिकल टीम द्वारा रक्त परीक्षण, मूत्र परीक्षण, छाती का एक्स-रे, ईसीजी (ECG) और सामान्य शारीरिक जांच की जाएगी।
वायु सेना ग्रुप वाई मेडिकल असिस्टेंट भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
इस Indian Air Force Group Y Medical Assistant Recruitment 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए EkJob.in के इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले भारतीय वायु सेना की आधिकारिक केंद्रीयकृत भर्ती पोर्टल iafrecruitment.edcil.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर “Airmen वायुसैनिक” बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलकर आ जायेगा।
- यहाँ “News” सेक्शन में उपलब्ध “Advertisement For AIRMEN (MED ASST) Trade Including Pharmacist Intake 02/2027 [CLICK HERE]” लिंक पर क्लिक करके इस भर्ती की अधिसूचना को डाउनलोड करके आवेदन प्रक्रिया को जानें।
- भर्ती में आवेदन करने के लिए “Online Registration link for IAF Airmen Intake 02/2027 Application Form commencing at 1100 Hr on 06 July 2026 and will close at 2300 Hr on 26 July 2026 [CLICK HERE]” पर क्लिक करें।
- ऐसा करते ही एक नए पगा में “Candidate Login” विंडो खुलकर आ जाएगी।
- इसके बाद “New Registration” क्लिक करके रजिस्टर्ड प्रक्रिया पूरी करें।
- अब “Register” करने के बाद अपनी “USER ID” और “PASSWORD” डालकर लॉगिन करें।सामने आये हुए आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी सही से भरें।
- आपके मांगे गये जरूरी दस्तावेज (मार्कशीट, फोटो, सिग्नेचर आदि) अपलोड करें।
- सभी कैटेगरी के उम्मीदवार ₹550 (प्लस जीएसटी) ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में उम्मीदवारों द्वारा भरा गया आवेदन फॉर्म की समीक्षा करें।
- फिर Final Submit बटन पर क्लिक करके जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट ले लें।
IAF Airmen Intake 02/2027 Online Form 2026: महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)
भारतीय वायु सेना ग्रुप वाई मेडिकल असिस्टेंट भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन और अप्लाई लिंक नीचे देखें:
| लिंक का नाम (Link Name) | डायरेक्ट लिंक (Direct Link) |
👉 Apply Online Link (Registration Live) ![]() | Click Here || Click Here |
📥Download Official Notification PDF ![]() | Download PDF || Download PDF |
| 🌐IAF Official Website | iafrecruitment.edcil.co.in |
| Join WhatsApp / Telegram for Fast Air Force Updates (अपना व्हाट्सएप्प और टेलीग्राम चैनल लिंक यहाँ हैं) | Join Now || Join Now |
| 📊 Visit ekjob.in Homepage | ekjob.in |
Indian Air Force Group Y Medical Assistant Recruitment 2026: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Q1. भारतीय वायु सेना ग्रुप वाई मेडिकल असिस्टेंट भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब शुरू हुए हैं?
Ans: वायु सेना मेडिकल असिस्टेंट भर्ती (इनटेक 02/2027) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 06 जुलाई 2026 से आधिकारिक रूप से प्रारंभ हो चुकी है।
Q2. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख क्या निर्धारित है?
Ans: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2026 (रात 11:00 बजे तक) निर्धारित की गई है। इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।
Q3. क्या वायु सेना मेडिकल असिस्टेंट भर्ती के लिए महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं?
Ans: नहीं, आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, ग्रुप वाई मेडिकल असिस्टेंट (नॉन-टेक्निकल) ट्रेड के लिए केवल अविवाहित/विवाहित (फार्मेसी शर्तों के तहत) भारतीय और गोरखा पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन करने के पात्र हैं।
Q4. इस भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा कब आयोजित की जाएगी और क्या इसमें नेगेटिव मार्किंग है?
Ans: इस भर्ती की ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन 22 और 23 सितंबर 2026 को किया जाएगा। जी हाँ, परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान लागू रहेगा।
निष्कर्ष (Conclusion): भारतीय वायु सेना के मेडिकल कोर में शामिल होकर एयरमैन के रूप में एक सम्मानजनक, नियमित और सुरक्षित सरकारी नौकरी पाने का यह जीव विज्ञान (PCB) और फार्मेसी के छात्रों के लिए एक अभूतपूर्व अवसर है। Indian Air Force Group Y Medical Assistant Recruitment 2026 की आवेदन प्रक्रिया 6 जुलाई से शुरू हो चुकी है।
चूंकि वायु सेना द्वारा आवेदन के लिए केवल 20 दिनों का ही समय दिया गया है और इसमें किसी प्रकार की तिथि विस्तार (Extension) की उम्मीद नहीं है, इसलिए योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि (26 जुलाई 2026) का इंतजार किए बिना आज ही अपना फॉर्म पूरी सावधानी से भर लें और सितंबर में होने वाले ऑनलाइन एग्जाम की तैयारी में अभी से जुट जाएं।
भारतीय वायु सेना, थल सेना, नौसेना, अर्धसैनिक बलों और देश भर की तमाम रक्षा क्षेत्र की नौकरियों, एडमिट कार्ड तथा परीक्षा परिणामों की सबसे तेज व प्रामाणिक अपडेट रोजाना सबसे पहले हिंदी में पाने के लिए हमेशा हमारी वेबसाइट Ekjob.in पर आते रहें और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ साझा करना न भूलें।


