AAI Assistant Vacancy 2025: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में असिस्टेंट (नॉन एग्जीक्यूटिव) के 224 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन हुआ जारी भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) द्वारा राजभाषा, लेखा, इलेक्ट्रॉनिक्स और अग्निशमन सेवा विभाग में नॉन एग्जीक्यूटिव पदों पर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है इस एएआई नॉन एग्जीक्यूटिव भर्ती में विभिन्न विभाग में वरिष्ठ सहायक के 224 रिक्त पदों को भरा आयेगा इस भर्ती में ऑनलाइन माध्यम से 04 फरवरी 2025 से 05 मार्च 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
एएआई सीनियर असिस्टेंट भर्ती में पदों की संख्या
पद का नाम | पद संख्या |
वरिष्ठ सहायक (राजभाषा) | 04 पद |
वरिष्ठ सहायक (लेखा) | 21 पद |
वरिष्ठ सहायक (इलेक्ट्रॉनिक्स) | 47 पद |
कनिष्ठ सहायक (अग्निशमन सेवा) | 152 पद |
कुल पद संख्या | 224 पद |
एएआई सीनियर असिस्टेंट भर्ती आवेदन शुल्क
श्रेणी | आवेदन शुल्क |
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी | ₹1000/- (एक हजार रूपये मात्र) |
महिला, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, भूतपूर्व सैनिक और प्रशिक्षु जिन्होंने एएआई में 01 वर्ष का प्रशिक्षुता प्रशिक्षण पूरा कर लिया है | कोई आवेदन शुल्क नहीं |
भुगतान का प्रकार | शुल्क ऑनलाइन नेट बैंकिंग/क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/यूपीआई/वॉलेट आदि के माध्यम से स्वीकार किया जाएगा। |
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया सीनियर असिस्टेंट भर्ती आयु सीमा
वरिष्ठ सहायक | अधिकतम आयु 30 वर्ष एवं विधवाओं, तलाकशुदा महिलाओं के लिए 35 वर्ष, ओबीसी के लिए 38 वर्ष और एससी और एसटी के लिए 40 वर्ष तक अधिकतम आयु सीमा रखी गई हैं। |
आयु सीमा की गणना तिथि | 05 मार्च, 2025 |
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया सीनियर असिस्टेंट भर्ती शैक्षणिक योग्यता
वरिष्ठ सहायक (राजभाषा) | स्नातक स्तर पर एक विषय के रूप में अंग्रेजी के साथ हिंदी में स्नातकोत्तर या स्नातक स्तर पर एक विषय के रूप में हिंदी के साथ अंग्रेजी में स्नातकोत्तर। |
वरिष्ठ सहायक (लेखा) | बी.कॉम. विषय में स्नातक डिग्री एवं कंप्यूटर और एमएस ऑफिस का ज्ञान। |
वरिष्ठ सहायक (इलेक्ट्रॉनिक्स) | इलेक्ट्रॉनिक्स/दूरसंचार/रेडियो इंजीनियरिंग में डिप्लोमा। |
कनिष्ठ सहायक (अग्निशमन सेवा) | 10वीं पास + मैकेनिकल/ऑटोमोबाइल/फायर में 3 साल डिप्लोमा या फिर 12वीं पास। |
एएआई जूनियर नॉन एग्जीक्यूटिव भर्ती चयन प्रक्रिया
इस भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण नॉन एग्जीक्यूटिव भर्ती में अभ्यर्थी का चयन लिखित परीक्षा (कंप्यूटर आधारित परीक्षण), कंप्यूटर साक्षरता परीक्षण, दस्तावेज़ सत्यापन और शारीरिक सहनशक्ति परीक्षण (पीईटी) (दौड़ना, हताहत वाहन परीक्षण, पोल पर चढ़ना, रस्सी पर चढ़ना, सीढ़ी चढ़ना और उतरना) के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को चयनित किया जायेगा।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया सीनियर असिस्टेंट भर्ती आवेदन प्रक्रिया
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
होमपेज पर कैरियर सेक्शन में सीनियर असिस्टेंट भर्ती का नोटिफिकेशन डाउनलोड करके पढ़े।
रजिस्टर बटन पर टैप करके रजिस्टर्ड पूरा करें।
इसके बाद लॉग इन करने के बाद आवेदन फॉर्म में मांगी जानकारी को भरे।
अब सभी मांगें हुए महत्त्वपूर्ण दस्तावेज़, रंगीन पासपोर्ट फोटो व हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड कर दें।
ऑनलाइन माध्यम से कैटेगरी अनुसार फीस का भुगतान करें।
आवेदन फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल कर सुरक्षित रख लेना है।
AAI Assistant Vacancy Check
ऑनलाइन आवेदन फार्म शुरू तिथि: 04 फरवरी 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 05 मार्च 2025
ऑफिशल नोटिफिकेशन यहां: डाउनलोड करें
ऑनलाइन आवेदन: यहां से करें
ऑफिशियल वेबसाइट: aai.aero/
सरकारी नौकरी भर्ती सूचना के लिए: यहां जुड़ें