WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
🔔 सभी सरकारी नौकरियों की अपडेट देखने के लिए गूगल में Ek Job. In सर्च करें। 🎯

CSIR CIMFR Technician Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए रिसर्च संस्थान में परमानेंट भर्ती | Apply Online

सीएसआईआर सीआईएमएफआर में टेक्नीशियन पदों पर निकली भर्ती CSIR CIMFR Technician Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए रिसर्च संस्थान में परमानेंट भर्ती | Apply Online पूरी जानकारी यहां पढ़ें और देखें।

CSIR CIMFR Technician Recruitment 2026
CSIR CIMFR Technician Recruitment 2026

👈 आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों को WhatsApp, Telegram या Facebook पर शेयर जरुर करें।

CSIR CIMFR Vacancy 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए केंद्र सरकार ने टेक्नीशियन पदों पर निकाली बंपर भर्ती, तुरंत यहाँ से भरें फॉर्म @ EkJob.in

CSIR CIMFR Technician Recruitment 2026: यदि आपने 10वीं कक्षा उत्तीर्ण के साथ में ITI कर रखी हुई है और आपका सपना केंद्र सरकार के कोई एक प्रतिष्ठित रिसर्च संस्थान में परमानेंट नौकरी (Permanent Govt Job) पाने का हैं, तो वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) के अंतर्गत आने वाली संस्थान केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान (CIMFR), धनबाद में ‘टेक्नीशियन’ (Technician / Group II) के रिक्त पदों पर निकाली गई भर्ती की अधिसूचना आपका यह सपना पूरा करने जा रही हैं।

यह सीएसआईआर सीआईएमएफआर टेक्नीशियन भर्ती में सभी विद्यार्थी सीएसआईआर सीआईएमएफआर की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। आज EkJob.in के इस विशेष आर्टिकल में हम आपको CIMFR Dhanbad Technician Vacancy 2026 की शैक्षणिक योग्यता (Eligibility), आयु सीमा (Age Limit), आवेदन शुल्क (Application Fee), चयन प्रक्रिया (Selection Process), आवेदन करने की प्रक्रिया (How to Apply) के साथ महत्वपूर्ण तिथियाँ की जानकारी विस्तार के साथ बताएंगे।

CSIR CIMFR Recruitment 2026: Highlights

सीएसआईआर सीआईएमएफआर टेक्नीशियन भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी नीचे दी गई टेबल में देखें:

विवरण (Details)जानकारी (Information)
संस्थान का नामकेंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान (CIMFR)
मंत्रालयविज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार
पद का नामटेक्नीशियन (Technician – 1)
कुल पद (Total Posts)30 पद
शैक्षणिक योग्यता10वीं + ITI सर्टिफिकेट
नौकरी का स्थानधनबाद, रांची, बिलासपुर या अन्य CIMFR सेंटर
आवेदन का मोडऑनलाइन (Online) / हार्ड कॉपी भेजना
आधिकारिक वेबसाइटcimfr.res.in

CSIR CIMFR Technician Recruitment 2026: Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

CSIR CIMFR द्वारा जारी किया गया आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, CSIR CIMFR Technician 2026 का शेड्यूल इस प्रकार है:

  • Notification Release Date: 20 May, 2026
  • Application Start Date: 20 May, 2026
  • Last Date to Apply: 19 June, 2026

CSIR CIMFR Technician Vacancy Details (कितने पद पर होगी भर्ती?)

इस CSIR CIMFR में निम्नलिखित इतने पदों पर भर्ती की जाएगी:

  1. तकनीशियन (Technician): 30 पद

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

CSIR CIMFR में टेक्नीशियन पद के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:

  1. 10वीं पास: उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड अथवा संस्थान से विज्ञान (Science) विषयों के साथ 10वीं (Matriculation) पास होना चाहिए।
  2. तकनीकी योग्यता (ITI): साथ में NCVT या SCVT द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड (जैसे- Instrument Mechanics, Survey / Surveyor / Surveying, Fitter, Welder, Carpenter, Electrician, Wireman, Refrigeration and Air Conditioning (RAC), Draughtsman (Civil), Automobile / Mechanic Motor Vehicle (MMV), Draughtsman (Mechanical)) में ITI का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

Age Limit (आयु सीमा)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष।
  • अधिकतम आयु (UR/EWS): 28 वर्ष।
  • आयु की गणना: 19 जून, 2026 तिथि के अनुसार होगी।
  • आयु में छूट: केंद्र सरकार के नियमानुसार OBC को 3 वर्ष और SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Application Fee (आवेदन शुल्क)

  • General / OBC / EWS: ₹ 100/- (सामान्यतः)
  • SC / ST / PwBD / Women / Ex-Servicemen: शून्य (कोई शुल्क नहीं)
  • भुगतान का प्रकार: ऑनलाइन माध्यम
  • (शुल्क का भुगतान SBI Collect के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा और उस रसीद (Payment Receipt) का प्रिंटआउट फॉर्म के साथ लगाना अनिवार्य है।)

Salary (वेतनमान)

CIMFR में टेक्नीशियन पद पर 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के अनुसार सैलरी दी जाती है:

  • पे मैट्रिक्स: Level-2
  • बेसिक पे: ₹ 19,900/- से ₹ 63,200/-(बेसिक पे के अलावा आपको महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA) मिलेगा, जिससे शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग ₹30,000 – ₹37,000 प्रतिमाह बन जाती है)।

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

इस CSIR CIMFR Technician Recruitment 2026 में चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए इसे दो चरणों में बांटा गया है:

  1. ट्रेड टेस्ट (Trade Test): शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को उनके ITI ट्रेड से संबंधित एक प्रैक्टिकल टेस्ट (Skill Test) के लिए बुलाया जाएगा। यह टेस्ट केवल क्वालिफाइंग नेचर (Qualifying) का होता है।
  2. लिखित परीक्षा (Written Exam): जो छात्र ट्रेड टेस्ट पास करेंगे, उन्हें ओएमआर (OMR) या कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) देनी होगी। इसमें तीन पेपर होते हैं:
    • पेपर 1: मेंटल एबिलिटी टेस्ट (कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं)।
    • पेपर 2: जनरल अवेयरनेस और इंग्लिश लैंग्वेज (नेगेटिव मार्किंग होगी)।
    • पेपर 3: संबंधित ट्रेड का विषय (Trade Subject)।(अंतिम मेरिट लिस्ट केवल पेपर 2 और पेपर 3 में प्राप्त अंकों के आधार पर ही बनाई जाएगी)।

इस CSIR CIMFR Technician Recruitment 2026 की लिखित परीक्षा ओएमआर आधारित या कंप्यूटर आधारित वस्तुनिष्ठ प्रकार बहुविकल्पीय 150 प्रश्न पूछे जायेंगे पेपर अंग्रेज़ी और हिंदी दोनों भाषा में होगा एवं सभी प्रश्न 10वीं लेवल और आईटीआई संबधित के होगे जिसे करने के लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जायेगा पेपर में मानसिक योग्यता परीक्षण के 50, सामान्य ज्ञान के 25, अंग्रेजी भाषा के 25 और संबंधित विषय के 50 प्रश्न पूछे जायेंगे जो कुल 400 अंक के होगे।

How to Apply Online for CSIR CIMFR 2026?

सीएसआईआर सीआईएमएफआर टेक्नीशियन ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए EkJob.in के बताये इन स्टेप्स का पालन करें:

  1. सबसे पहले CIMFR की आधिकारिक वेबसाइट cimfr.res.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर “Notifications” सेक्शन पर क्लिक करके नए पेज में जाये।
  3. यहाँ जाकर आपको दिए गये “Advertisement for Technician-1 (2026)” के लिंक क्लिक करें।
  4. इसके बाद वहां ‘Apply Online‘ लिंक पर क्लिक करें।
  5. अभ्यर्थी “नया रजिस्ट्रेशन” (New Registration) पर क्लिक करके पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
  6. रजिस्टर्ड किये गये अभ्यर्थी “रजिस्ट्रेशन आईडी” (Registration ID) और “पासवर्ड” (Password) दर्ज करके लॉगिन प्रक्रिया करे।
  7. सामने आये हुए आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी, 10वीं और ITI के अंकों का विवरण ध्यानपूर्वक भरें।
  8. अपनी हालिया फोटो, हस्ताक्षर (Signature) और कास्ट/ITI सर्टिफिकेट (PDF) अपलोड करें।
  9. ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म को ‘Final Submit‘ कर दें।
  10. भविष्य के संदर्भ के लिए जमा किए गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।

CSIR CIMFR Technician Vacancy 2026: Important Links (Direct Access)

सीएसआईआर सीआईएमएफआर टेक्नीशियन भर्ती ऑनलाइन आवेदन फॉर्म शुरू होते ही सर्वर डाउन होने पर रिफ्रेश करें या नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करें:

एक्शन (Action)डायरेक्ट लिंक (Link)
Apply Online Link (Registration)Click HereClick Here
Download Official Notification PDFDownload Notice || Download Notice
Official CIMFR Portalcimfr.res.in
Join Telegram/WhatsApp for ITI JobsJoin Now || Join Now
Home Websiteekjob.in

CSIR CIMFR Technician Recruitment 2026: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q1. क्या 12वीं पास उम्मीदवार CIMFR Technician के लिए आवेदन कर सकते हैं?

Ans: यदि आपने 12वीं की है, लेकिन आपके पास 10वीं (55%) के साथ ITI का सर्टिफिकेट नहीं है, तो आप आवेदन नहीं कर सकते। इस पद के लिए ITI होना अनिवार्य है।

Q2. क्या यह एक परमानेंट सरकारी नौकरी (Permanent Govt Job) है?

Ans: जी हाँ, CSIR-CIMFR में टेक्नीशियन की यह भर्ती भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत एक 100% परमानेंट नौकरी है।

Q3. परीक्षा का माध्यम (Language) क्या होगा?

Ans: लिखित परीक्षा के प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी (Bilingual) दोनों भाषाओं में उपलब्ध होंगे।

निष्कर्ष: CSIR CIMFR Technician Recruitment 2026 उन ITI पास युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो रेलवे के अलावा किसी बेहतरीन सरकारी विभाग में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इसमें ट्रेड टेस्ट सबसे अहम होता है, इसलिए अपनी प्रैक्टिकल नॉलेज (Practical Skills) को मजबूत रखें। केंद्र सरकार की हर ताज़ा ITI भर्ती, एडमिट कार्ड, और कट-ऑफ की अपडेट के लिए EkJob.in को रोज़ाना विज़िट करते रहें। ऑल द बेस्ट!

Whatsapp Group ekjob.in

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now