WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
🔔 सभी सरकारी नौकरियों की अपडेट देखने के लिए गूगल में Ek Job. In सर्च करें। 🎯

Bihar DECE LE Admission 2026: पॉलिटेक्निक के दूसरे साल में सीधे प्रवेश | Online Form

Bihar DECE LE Admission 2026: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) द्वारा बिहार राज्य में स्थिति विभिन्न सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा (Polytechnic) के द्वितीय वर्ष (Third Semester) में प्रवेश के लिए नामांकन हेतु DECE (LE) – 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

Bihar DECE LE Admission 2026
Bihar DECE LE Admission 2026

👈 आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों को WhatsApp, Telegram या Facebook पर शेयर जरुर करें।

Bihar Polytechnic Lateral Entry 2026: 12वीं और ITI पास छात्रों के लिए खुशखबरी! बिना 1st Year पढ़े सीधे 2nd Year में लें एडमिशन, यहाँ से भरें DECE LE का फॉर्म @ EkJob.in

ऐसे सभी छात्र जिन्होंने 12वीं (विज्ञान/वोकेशनल) या फिर 10वीं के बाद 2 साल का ITI कोर्स कर लिया हो, और अब अपना 1 साल बचाना चाहते हैं और उनके लिए Lateral Entry (LE) में प्रवेश करना सबसे बेहतरीन विकल्प है। आज EkJob.in के इस आर्टिकल में हम आपको Bihar DECE LE Online Form 2026 की पात्रता, आवेदन शुल्क, परीक्षा का पैटर्न और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताएंगे। जो अपना 1 साल बचाना चाहते हैं और

Bihar DECE (LE) 2026: Highlights

बिहार डीईसीई एलई परीक्षा से जुड़ी मुख्य जानकारी नीचे दी गई टेबल में देखें:

विवरणजानकारी
बोर्ड का नामबिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB)
परीक्षा का नामDECE (Lateral Entry) – 2026
कैटेगरीAdmission (प्रवेश)
प्रवेश पाठ्यक्रमपॉलिटेक्निक (Diploma in Engineering) – 2nd Year
आवेदन की स्थितिशुरू (23 अप्रैल 2026)
परीक्षा का माध्यमऑफलाइन (OMR Based)
आधिकारिक वेबसाइटbceceboard.bihar.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

कार्यक्रम (Event)तिथि (Date)
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू09 मार्च 2026
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि23 अप्रैल 2026 (11:59 PM)
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि24 अप्रैल 2026
आवेदन पत्र में सुधार (Correction Window)25 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि15 मई 2026
प्रवेश परीक्षा (Exam Date)24 मई 2026

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

DECE LE परीक्षा का फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए:

  1. 12वीं साइंस (10+2 Science): किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से (भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान अनिवार्य विषय के साथ गणित एवं जीव विज्ञान में से कोई एक विषय) से 12वीं कक्षा विज्ञान विषय से उत्तीर्ण होनी चाहिए।
  2. 12वीं वोकेशनल (10+2 Vocational): किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं कक्षा विज्ञान विषय से (गणित विषय के साथ) या 12वीं विज्ञान विषय (वोकेशनल / टेकनिकल विषय के साथ) उत्तीर्ण होनी चाहिए।
  3. ITI पास (10th + 2 Years ITI): किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। तथा 2 साल के कोर्स के साथ ITI का डिप्लोमा होना चाहिए।

Application Fee (आवेदन शुल्क)

DECE LE परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को एक समान शुल्क का भुगतान करना होता है:

  • All Category (General/ EWS/ BC/ EBC/ SC/ ST/ DQ/ Disable Candidate (PH): ₹ 2200/-
  • भुगतान करने का माध्यम: शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (Debit/Credit Card, Net Banking, UPI) द्वारा से किया जा सकता है।

आयु सीमा (31 दिसंबर 2026 तक):

बिहार डीईसीई लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा 2026 आवेदन पत्र के लिए उम्मीदवार को निम्नलिखित आयु सीमा निर्धारित की गई हैं:

कोर्स का नाम (Course)Minimum AgeMaximum Age
Diploma Engineering (Lateral Entry – 2nd Year)No MinimumNo Maximum

आवश्यक दस्तावेज़ (Documents Required)

बिहार डीईसीई लेटरल एंट्री प्रवेश आवेदन फॉर्म 2026 के दौरान उन सभी छात्र – छात्रोंओं को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज़ की सूची निम्न है –

  • ऑनलाइन भरे हुए आवेदन पत्र 2026 का प्रिंटआउट,
  • नवीन 6 रंगीन पासपोर्ट साइज़ फोटो,
  • आधार कार्ड की कॉपी,
  • मार्कशीट, मैट्रिक/इंटरमीडिएट या समकक्ष का अनंतिम प्रमाण पत्र,
  • जाति प्रमाण पत्र (केवल आरक्षित वर्ग के लिये),
  • चरित्र प्रमाण पत्र,
  • आय प्रमाण पत्र,
  • मूल निवास प्रमाण पत्र/मूल आवासीय प्रमाण पत्र,
  • अन्य आवश्यक प्रमाणपत्र (कॉलेज अनुसार),
  • विद्यालय छोड़ने का प्रमाणपत्र (TC / SLC)

Application Fee (आवेदन शुल्क)

बिहार DECE LE परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को एक समान परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होता है:

  • General / BC / EBC / SC / ST / DQ: ₹ 2200/-
  • (शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से Credit Card, Debit Card, Net Banking या UPI के माध्यम से किया जा सकता है।)

DECE LE Exam Pattern & Syllabus (परीक्षा का स्वरूप)

बिहार डीईसीई लेटरल एंट्री प्रवेश परीक्षा में कुल 150 ऑब्जेक्टिव (MCQ) प्रश्न पूछे जाते हैं और परीक्षा की अवधि 2 घंटे 15 मिनट होती है:

विषय (Subject)प्रश्नों की संख्याअंक (Marks)
Physics (भौतिक विज्ञान)50200
Chemistry (रसायन विज्ञान)50200
Mathematics (गणित)50200
कुल (Total)150600

ध्यान दें: इस बिहार डीईसीई LE परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking) लागू होती है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काट लिया जाएगा। इसलिए तुक्का लगाने से बचें।

How to Apply for Bihar DECE LE Admission 2026?

अपना बिहार डीईसीई एलई प्रवेश ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए नीचे बताये गये इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पार्षद (BCECEB) की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर आपको “Online Application Portal of Bihar DECE[LE]-2026” लिंक पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।
  4. अब आपके सामने एक नए पेज में पंजीकरण करने के लिए आवेदन फॉर्म खुलकर आयेगा, आपको नीचे बताये जा रहे स्टेप्स को फॉलो करते हुए अपना आवेदन फॉर्म को पूरा करना होगा।

अब नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें –

  1. Step-1 (Registration): अपनी ईमेल आईडी (Email Id) और मोबाइल नंबर (Mobile Number) के साथ रजिस्टर प्रक्रिया करें।
  2. Step-2 (Personal Info): अपनी व्यक्तिगत जानकारी को भरकर अब आवेदन फॉर्म को सेव करें।
  3. Step-3 (Photo & Signature): इसके बाद अपनी पासपोर्ट साइज फोटो और हिंदी और अंग्रेजी में किये गये सिग्नेचर को अपलोड करें।
  4. Step-4 (Educational Info): अब अपनी 10वीं कक्षा संबधित सभी जानकारी को भरें।
  5. Step-5 (Fee Payment): अपनी श्रेणी के अनुसार परीक्षा का आवेदन शुल्क का भुगतान जमा दें।
  6. Step-6 (Download Part A & B): अंत में आवेदन फॉर्म सबमिट करें और ‘Part-A’ और ‘Part-B’ का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

Bihar Polytechnic Lateral Entry Form 2026: Important Links (Direct Access)

बिहार डीईसीई एलई प्रवेश आवेदन फॉर्म लिंक जारी होते ही सर्वर डाउन होने पर रिफ्रेश करें या नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करें:

ActionLink
Apply Online Link (Registration) Click Here || Click Here
Download Official Notification PDF Download Now || Download Now
Bihar DECE Lateral Entry Prospectus 2026 Download PDF || Download PDF
BCECE Board Official Websitebceceboard.bihar.gov.in
Join WhatsApp Group for Live UpdatesJoin Now || Join Now
होम पेज (Home Page)EkJob.in

Bihar DECE LE Admission 2026: Frequently Asked Questions (FAQ)

Q1. क्या 10वीं (Matric) पास छात्र सीधे DECE LE का फॉर्म भर सकते हैं?

Ans: नहीं, केवल 10वीं पास छात्र लेटरल एंट्री का फॉर्म नहीं भर सकते। 10वीं पास छात्रों को 3 वर्षीय रेगुलर डिप्लोमा (DCECE – PE) का फॉर्म भरना होता है। DECE LE के लिए 12वीं या 10वीं के साथ 2 वर्षीय ITI अनिवार्य है।

Q2. यदि मैंने ITI इलेक्ट्रीशियन से किया है, तो क्या मैं सिविल इंजीनियरिंग चुन सकता हूँ?

Ans: नियमतः ITI छात्रों को उनके ट्रेड के अनुसार ही ब्रांच अलॉट की जाती है। हालांकि काउंसलिंग के दौरान सीट की उपलब्धता और बोर्ड के नए नियमों के अनुसार ब्रांच बदलने की गुंजाइश हो सकती है। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक विवरणिका (Prospectus) पढ़ें।

Q3. परीक्षा कहाँ आयोजित की जाती है?

Ans: DECE LE की प्रवेश परीक्षा आमतौर पर बिहार के प्रमुख जिलों और राजधानी पटना में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाती है।

निष्कर्ष: Bihar DECE LE Admission 2026 उन छात्रों के लिए एक शॉर्टकट और सुनहरा मौका है जो जल्दी और कम समय में अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई (पॉलिटेक्निक) पूरी करना चाहते हैं। अपनी 12वीं और ITI के सिलेबस का अच्छे से रिवीजन करें। बिहार की सभी एडमिशन और शिक्षा संबंधी अपडेट्स के लिए EkJob.in को रोज़ाना चेक करते रहें।

Whatsapp Group ekjob.in

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now