WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
🔔 सभी सरकारी नौकरियों की अपडेट देखने के लिए गूगल में Ek Job. In सर्च करें। 🎯

Railway ALP Recruitment 2026: असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर भर्ती | Apply Online

RRB ALP Recruitment 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के तहत असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) पदों पर भर्ती को लेकर शोर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऐसे सभी उम्मीदवार जो अपना भारतीय रेलवे में कैरियर बनाने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए बड़ी खुशखबरी निकल कर आ रही है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2026 में असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के रिक्त पदों को भरने के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Railway ALP Recruitment 2026
Railway ALP Recruitment 2026

👈 आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों को WhatsApp, Telegram या Facebook पर शेयर जरुर करें।

Railway ALP Vacancy 2026: रेलवे में लोको पायलट बनने का सपना होगा सच! 10वीं, ITI और डिप्लोमा पास के लिए निकली बंपर भर्ती, यहाँ से भरें फॉर्म @ EkJob.in

यह असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती उन तकनीकी छात्रों के लिए एक स्वर्णिम अवसर है जिन्होंने 10वीं पास करने के बाद में ITI, डिप्लोमा या इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर ली है। आज EkJob.in के इस आर्टिकल में हम आपको Railway ALP Vacancy 2026 की योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन करने के स्टेप्स के बारे में विस्तार से बताएंगे।

Railway ALP Vacancy 2026: Highlights

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट से जुड़ी मुख्य जानकारी नीचे दी गई टेबल में देखें:

विभाग का नामभारतीय रेलवे (Indian Railways)
भर्ती बोर्डरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
पद का नामअसिस्टेंट लोको पायलट (ALP) (CEN 01/2026)
कुल पद (Total Posts)विज्ञप्ति के अनुसार – लगभग 11,127+
योग्यताITI / Diploma / BE / B.Tech
सैलरी (Salary)₹ 19,900 – ₹ 35,000 (Level-2 + Allowances)
आधिकारिक वेबसाइटindianrailways.gov.in

RRB Assistant Loco Pilot Recruitment 2026: Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

रेलवे द्वारा जारी किया गया आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, RRB Assistant Loco Pilot 2026 का शेड्यूल इस प्रकार है:

  • Notification Release Date: May, 2026
  • Application Start Date: 15 May, 2026
  • Last Date to Apply: 14 June, 2026

Vacancy Details (कौन-कौन से पद हैं?)

इस में विभिन्न कैटेगरी में अलग-अलग योग्यता वाले कई पद शामिल किये गये हैं:

  1. असिस्टेंट लोको पायलट (ALP): 11,127 पद

Eligibility Criteria (योग्यता और पात्रता)

RRB ALP पद के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना होगा:

1. शैक्षणिक योग्यता (Education):

इस रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए निम्नलिखित शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए:

  • उम्मीदवार उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। तथा फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मिलराइट/रखरखाव मैकेनिक, मैकेनिक (रेडियो और टीवी), इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मैकेनिक (मोटर वाहन), वायरमैन, ट्रैक्टर मैकेनिक, आर्मेचर और कॉइल वाइन्डर, मैकेनिक (डीजल) और हीट इंजन संबंधित ट्रेड से आईटीआई (ITI) पास होना चाहिए।
  • या फिर छात्र के पास में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स या ऑटोमोबाइल संबंधित ट्रेड से इंजीनियरिंग में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए।
  • या फिर उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग में डिग्री (BE/B.Tech) होने वाले भी आवेदन करने के पात्र हैं।

2. आयु सीमा (Age Limit): Age as on 01/07/2026

इस रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के लिए उम्मीदवारों की निम्नलिखित आयुसीमा होनी चाहिए:

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष।
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष।
  • आयु की गणना: 01 जुलाई, 2026 के आधार पर होगी।
  • (OBC को 3 साल और SC/ST को 5 साल की सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी)

Application Fee (आवेदन शुल्क)

  • General / OBC / EWS: ₹ 500/- (₹400 रिफंडेबल परीक्षा देने के बाद)।
  • SC / ST / Ex-SM / Female: ₹ 250/- (₹250 रिफंडेबल परीक्षा देने के बाद)।
  • Payment Mode: Online Mode

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट बनने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित चरणों से गुजरना होगा:

  1. CBT 1: प्रारंभिक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (Qualifying Nature)।
  2. CBT 2: मुख्य परीक्षा (दो भाग – Part A और Part B)।
  3. CBAT: कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (साइको टेस्ट)।
  4. Document Verification: दस्तावेजों की जांच।
  5. Medical Exam: लोको पायलट के लिए ‘A-1’ मेडिकल स्टैंडर्ड अनिवार्य है।

Exam Pattern (CBT-1)

इस इस रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती परीक्षा का पैटर्न निम्नलिखित होगा:

  • कुल प्रश्न: 75
  • समय: 60 मिनट
  • विषय: गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति, सामान्य विज्ञान, सामान्य जागरूकता।
  • Negative Marking: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।

सीबीटी प्रथम परीक्षा केवल स्क्रीनिंग परीक्षा होगी इसमें 75 बहुविकल्पीय प्रश्नों को 60 मिनट में हल करना होगा और नेगेटिव मार्किंग एक तिहाई भाग रखी गई है इसमें सामान्य एवं ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को न्यूनतम 40% अंक, ओबीसी एवं एससी को 30% अंक और एसटी को न्यूनतम 25% अंक लाना अनिवार्य है।

SubjectsNo. of QuestionsNo. of Marks
General Intelligence & Reasoning2525
Mathematics2020
General Awareness1010
General Science2020
Total7575

सीबीटी प्रथम में मेरिट के आधार पर 15 गुना अभ्यर्थियों को सीबीटी सेकंड परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा इसके प्रथम पार्ट में 100 प्रश्न 90 मिनट में और सेकंड पार्ट में 75 प्रश्न 60 मिनट में हल करने होंगे इसमें नकारात्मक अंकन एक तिहाई भाग रखा गया है इसके बाद कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए आठ गुना अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा।

SubjectsNumber of QuestionsTime Duration 
Part A
Mathematics, General Intelligence & Reasoning and Basic Science and Engineering10090 Minutes
Part B
Trade Test/Professional Knowledge7560 minutes
Total175 Questions

How to Apply for Railway ALP 2026?

इस रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया नीचे दी गई हैं:

  1. अपने रीजन की रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाये।
  2. वेबसाइट के होम पेज में जाकर संबधित बोर्ड की वेबसाइट पर क्लिक करें।
  3. उसके बाद संबधित रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की वेबसाइट में जाकर “नोटिफिकेशन” के सेक्शन पर जाकर क्लिक करें।
  4. ऐसा करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलकर आयेगा, जहां आपको “RECRUITMENT FOR Assistant Loco Pilot (ALP) No. 01/2026” क्लिक करके अधिसूचना डाउनलोड करके उसे सही से पढ़ें।
  5. इसके बाद “आवेदन के लिए यहां क्लिक करें” बटन पर क्लिक करें।
  6. अब आपको “नए आवेदन के लिए यहां क्लिक करें” पर क्लिक करें।
  7. इसके बाद आपके सामने एक आवेदन फॉर्म आयेगा जहाँ आपसे “व्यक्तिगत जानकारी” जैसे की आवेदन का नाम, जन्म तिथि विवरण, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जेंडर और ईमेल आईडी आदि जानकारी दर्ज करके “ओटीपी जनरेट करें” बटन पर क्लिक करें।
  8. इसके बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करके “पुनर्सत्यापन” बटन पर क्लिक कर दें।
  9. अब आपके पंजीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर प्राप्त एसएमएस पर प्राप्त “रजिस्ट्रेशन/यूजर आईडी” और “पासवर्ड” प्राप्त हो जायेगा।
  10. ऐसा करने के बाद “लॉग इन” पेज में जाकर “रजिस्ट्रेशन/यूजर आईडी” और “पासवर्ड” दर्ज करके “लॉग इन” बटन पर क्लिक करें।
  11. अब आपके सामने “कर्मचारी विवरण और पता विवरण” का फॉर्म प्राप्त होगा, जिसमें पूछी गई जानकरी दर्ज करें।
  12. इसके नीचे “शिक्षा विवरण दर्ज करें” में पूछी जानकारी दर्ज करके अपना हालिया पासपोर्ट आकार का फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करके “Submit” पर क्लिक करें।
  13. अपने आवेदन की समीक्षा करें और इसे जमा करें।
  14. भविष्य के संदर्भ के लिए जमा किए गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।

Railway Assistant Loco Pilot Recruitment 2026: Important Links (Direct Access)

रेलवे असिस्टेंट लोको पायलट ऑनलाइन आवेदन फॉर्म शुरू होते ही सर्वर डाउन होने पर रिफ्रेश करें या नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करें:

ActionLink
Apply Online (Registration) Click Here || Click Here
Candidate Login Click Here || Click Here
Download Notification (CEN Advt 01/2026) Download PDF || Download PDF
Check Syllabus & Exam Pattern Download PDF || Download PDF
RRB Exam Calendar PDFDownload PDF || Download PDF
Official Websiteindianrailways.gov.in
Join WhatsApp / Telegram (For Updates)Join Now || Join Now
Home Websiteekjob.in

Railway ALP Recruitment 2026: Frequently Asked Questions (FAQ)

Q1. क्या केवल 10वीं पास छात्र ALP के लिए आवेदन कर सकते हैं?

Ans: नहीं, 10वीं के साथ ITI या डिप्लोमा/डिग्री होना अनिवार्य है।

Q2. क्या इसमें आँखों का टेस्ट (Eye Test) होता है?

Ans: हाँ, लोको पायलट के लिए ‘A-1’ मेडिकल श्रेणी अनिवार्य है, जिसमें आँखों की रोशनी (6/6) बिना चश्मे के होनी चाहिए।

Q3. ALP की शुरुआती सैलरी कितनी होती है?

Ans: बेसिक पे ₹19,900 है, लेकिन रनिंग अलाउंस (किलोमीटर भत्ता) जोड़कर यह ₹35,000 – ₹45,000 के बीच पहुँच जाती है।

निष्कर्ष: Railway ALP Recruitment 2026 उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका है जो भारतीय रेल को चलाने का सपना देखते हैं। चूंकि प्रतियोगिता कठिन होती है, इसलिए अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दें। रेलवे भर्ती की हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए EkJob.in को फॉलो करें।

Whatsapp Group ekjob.in

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now