WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
🔔 सभी सरकारी नौकरियों की अपडेट देखने के लिए गूगल में Ek Job. In सर्च करें। 🎯

Indian Navy Agniveer MR Musician Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए नौसेना में म्यूजिशियन की भर्ती | 10th Pass Navy Jobs Apply Online

Indian Navy Agniveer MR Musician Recruitment 2026: भारतीय नौसेना (Indian Navy) में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर म्यूजिशियन Agniveer MR (Musician) पदों पर भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया गया हैं इस भारतीय नौसेना अग्निवीर म्यूजिशियन भर्ती में केवल अविवाहित पुरुष और महिला ही आवेदन कर सकते हैं।

Indian Navy Agniveer MR Musician Recruitment 2026
Indian Navy Agniveer MR Musician Recruitment 2026

👈 आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों को WhatsApp, Telegram या Facebook पर शेयर जरुर करें।

Navy MR Musician Vacancy 2026: 10वीं पास युवा के लिए भारतीय नौसेना में नौकरी करने का सुनहरा मौका! जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया @ EkJob.in

इस इंडियन नेवी अग्निवीर म्यूजिशियन भर्ती के लिए सभी इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार को इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं आप इंडियन नेवी अग्निवीर म्यूजिशियन भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया आधिकारिक पोर्टल पर जाकर कर सकते हैं।

यह इंडियन नेवी अग्निवीर म्यूजिशियन भर्ती में केवल 10वीं पास (Matriculation) उम्मीदवार आवेदन करने पात्र रहेंगे। इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की कोई कठिन लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी, बल्कि आपके ‘संगीत कौशल’ (Musical Skills) का परीक्षण के आधार पर सीधे चयनित किया जायेगा। आज EkJob.in के इस आर्टिकल में हम आपको Navy Agniveer Musician Vacancy 2026 की योग्यता, वाद्ययंत्रों की जानकारी, चयन प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन का तरीका विस्तार से बताएंगे।

Navy Agniveer MR (Musician) 2026: Highlights

इंडियन नेवी अग्निवीर म्यूजिशियन से जुड़ी मुख्य जानकारी नीचे दी गई टेबल में देखें:

विवरणजानकारी
संस्था का नामभारतीय नौसेना (Indian Navy)
पद का नामअग्निवीर MR (म्यूजिशियन)
योजनाअग्निपथ योजना (4 वर्ष)
शैक्षणिक योग्यता10वीं (Matriculation) पास
आवेदन की स्थितिऑनलाइन (Online)
लिंग (Gender)अविवाहित पुरुष एवं महिला दोनों
आधिकारिक वेबसाइटjoinindiannavy.gov.in

Indian Navy Agniveer MR Musician Vacancy 2026: Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

इंडियन नेवी द्वारा जारी किया गया आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, Indian Navy Agniveer MR Musician 2026 का शेड्यूल इस प्रकार है:

  • Notification Release Date: 11 April, 2026
  • Application Start Date: 11 April, 2026
  • Last Date to Apply: 26 April, 2026

Vacancy Details & Posts (पदों का विवरण?)

इंडियन नेवी में अग्निवीर MR (म्यूजिशियन) के कुल निम्नलिखित पदों पर भर्ती की जाएगी:

  • अग्निवीर एमआर (म्यूजिशियन) (Agniveer MR (Musician): – पद

शैक्षणिक योग्यता और संगीत कौशल (Eligibility Criteria)

इस अग्निवीर MR (म्यूजिशियन) पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्नलिखित योग्यताएं होनी अनिर्वाय है:

  1. शैक्षणिक योग्यता: भारत सरकार या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी बोर्ड अथवा संस्थान से 10वीं कक्षा (Matriculation) उत्तीर्ण होनी चाहिए।
  2. संगीत कौशल (Musical Proficiency): उम्मीदवार के पास संगीत की दक्षता (कीबोर्ड (Keyboard), स्ट्रिंग (String), या विंड (Wind) इंस्ट्रूमेंट्स जैसे – गिटार (Guitar), पियानो (Piano), वायलिन (Violin), सैक्सोफोन (Saxophone), ट्रम्पेट (Trumpet) या ड्रम (Drums) आदि बजाने का अच्छा ज्ञान और योग्यता होनी चाहिए।

Age Limit (आयु सीमा)

  • उम्मीदवार का जन्म 01 जुलाई 2004 से 31 दिसंबर 2008 के बीच होना चाहिए (दोनों तिथियां शामिल हैं)। यानिकी उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष और अधिकतम आयु 21 वर्ष तक होनी चाहिए।

Application Fee (आवेदन शुल्क)

  • For All Candidates: ₹ 60/- GST (Through CSC)
  • Payment Mode: Online Mode
  • (शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI द्वारा किया जा सकता है।)

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

म्यूजिशियन पद के लिए चयन प्रक्रिया सामान्य GD/MR भर्ती से थोड़ी अलग होती है। इसमें मुख्य रूप से 3 चरण होते हैं:

  1. Preliminary Screening & Musical Test (प्रारंभिक जांच और संगीत परीक्षण): सबसे पहले आवेदन किये गये उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्टिंग करने के बाद उसको संबंधित वाद्ययंत्र (Instrument) को बजाकर अपना टैलेंट दिखाना होगा। इसमें आपकी धुन, लय और इंस्ट्रूमेंट पर पकड़ जांची जाएगी। इस आधार पर चयनित किया जायेगा।
  2. Physical Fitness Test (PFT):
    • दौड़ (Run): पुरुष उम्मीदवारों को 1.6 किलोमीटर की दौड़ 6 मिनट 30 सेकंड में और महिलाओं को 8 मिनट में पूरी करनी होगी।
    • उठक-बैठक (Squats): पुरुष- 20, महिला- 15
    • पुश-अप्स (Push-ups): पुरुष- 15 (महिलाओं के लिए बेंट नी सिट-अप्स- 10)
  3. Medical Examination (मेडिकल टेस्ट): नौसेना के मानकों के अनुसार INS चिल्का (Chilka) में विस्तृत चिकित्सा परीक्षण।

How to Apply for Indian Navy Agniveer Musician 2026?

इंडियन नेवी अग्निवीर म्यूजिशियन ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए EkJob.in के बताये इन आसान स्टेप्स का पालन करें:

  1. सबसे पहले आप Indian Navy की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होम पेज में जाकर “News” के सेक्शन में जाए।
  3. वहाँ जाकर “Online application window for Agniveer-MR (Musician) – 02/26 entry is live from 11 Apr – 26 Apr 26.” पर क्लिक करके अधिसूचना को डाउनलोड करके ध्यान से आवेदन करने की प्रक्रिया पढ़ें।
  4. इसके बाद “Click Here” पर क्लिक करें।
  5. अब आपके सामने “Register Here” के ऑप्शन पर क्लिक करें, ऐसा करते ही आपके सामने एक आवेदन फॉर्म खुल जायेगा।
  6. आपके आवेदन फॉर्म में पूछी गई सारी जानकारी जैसे की ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, आवेदन का नाम, राष्ट्रीयता और कैप्चा दर्ज करके “Register” बटन पर क्लिक करें।
  7. इस तरह से आपका “Register” पूरा हो जायेगा।
  8. इसके बाद पुन: होम पेज में जाकर “Login” में जाकर “Registered Email” और “Password” दर्ज करके “लॉग इन” बटन पर क्लिक करें।
  9. अब आपके सामने एक आवेदन फॉर्म आयेगा, जहाँ आपसे पूछी गई सारी जानकारी दर्ज करें।
  10. ऐसा करने के बाद आपको हाल की स्कैन की गई पासपोर्ट आकार की फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक योग्यता आदि मांगे गये आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करके “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
  11. आवेदन फीस का ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
  12. अपने आवेदन फॉर्म की समीक्षा करके जमा करें।
  13. भविष्य के संदर्भ के लिए जमा किए गए का आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।

Navy MR Musician Vacancy 2026: Important Links (Direct Access)

इंडियन नेवी अग्निवीर म्यूजिशियन ऑनलाइन आवेदन फॉर्म शुरू होते ही सर्वर डाउन होने पर रिफ्रेश करें या नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करें:

ActionLink
Apply Online (Registration) Click Here || Click Here
Candidate Login Click Here || Click Here
Download Official Notification PDF Download PDF || Download PDF
Check Current Career Openings Click Here || Click Here
Official Website Visitjoinindiannavy.gov.in
Join WhatsApp / Telegram (For Updates)Join Now || Join Now
Home Websiteekjob.in

Indian Navy Agniveer MR Musician Recruitment 2026: Frequently Asked Questions (FAQ)

Q1. क्या बिना म्यूजिक सर्टिफिकेट के भी आवेदन कर सकते हैं?

Ans: हाँ, यदि आपके पास कोई सर्टिफिकेट नहीं है लेकिन आप कोई वाद्ययंत्र (Instrument) बहुत अच्छी तरह से बजा लेते हैं, तो भी आप आवेदन कर सकते हैं। स्किल टेस्ट में आपका व्यावहारिक प्रदर्शन ही सबसे ज्यादा मायने रखता है।

Q2. क्या नौसेना म्यूजिशियन के लिए लिखित परीक्षा होती है?

Ans: Agniveer MR (Musician) के लिए आमतौर पर पारंपरिक लिखित परीक्षा (CBT) नहीं होती है। चयन पूरी तरह से आपके ‘म्यूजिकल स्किल टेस्ट’ और ‘फिजिकल फिटनेस’ पर आधारित होता है।

Q3. वेतन और सेवा अवधि कितनी होगी?

Ans: यह भर्ती अग्निपथ योजना के तहत है, जिसमें 4 साल की सेवा होगी। इसमें पहले साल ₹30,000/- प्रतिमाह का पैकेज मिलेगा, जो चौथे साल तक ₹40,000/- हो जाएगा। 4 साल बाद 25% अग्निवीरों को स्थायी किया जाएगा।

निष्कर्ष: Indian Navy Agniveer Musician Recruitment 2026 उन होनहार युवाओं के लिए एक शानदार प्लेटफॉर्म है जो अपने संगीत के शौक को ही अपने करियर और देश सेवा का माध्यम बनाना चाहते हैं। अपने इंस्ट्रूमेंट पर रोज़ाना प्रैक्टिस करें और फिजिकल फिटनेस (दौड़) को भी मजबूत रखें। रक्षा बलों से जुड़ी हर नई भर्ती की जानकारी के लिए EkJob.in को रोज़ाना विजिट करते रहें।

Whatsapp Group ekjob.in

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now