HDFC Bank Scholarship 2025: छात्रों को ₹75,000 तक की स्कॉलरशिप, 6th से लेकर UG तक के छात्रों के लिए सुनहरा मौका अभी आवेदन करें एचडीएफसी बैंक स्कॉलरशिप के तहत कक्षा 1 से लेकर कॉलेज तक के सभी छात्रों को दी जाएगी 75000 रूपए तक की छात्रवृत्ति यहां से करे आवेदन प्रक्रिया।

👈 आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों को WhatsApp, Telegram या Facebook पर शेयर जरुर करें।
एचडीएफसी बैंक परिवर्तन का शैक्षिक संकट छात्रवृत्ति सहायता (ईसीएसएस) द्वारा देश में आर्थिक रूप या पारिवारिक या व्यक्तिगत संकट के कारणों से शिक्षा पाने में असमर्थ विद्यार्थियों को बिना रुकावट लगातार शिक्षा प्राप्ति प्रोत्साहन के लिए हर कक्षा के विद्यार्थी को अनुदान राशि छात्रवृत्ति के रूप में दी जाएगी इस एचडीएफसी बैंक स्कॉलरशिप के लिए हर वर्ग का विद्यार्थी लाभ उठा सकता हैं इस स्कॉलरशिप में ऑनलाइन माध्यम से 04 सितम्बर, 2025 तक आवेदन प्रक्रिया करके लाभ उठा सकते हैं।
HDFC Bank Parivartan Scholarship 2025 – पात्रता
इस छात्रवृत्ति का लाभ भारत के प्रत्येक राज्य के विद्यार्थी उठा सकते हैं इसके लिए कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक में अध्यनरत हो या फिर डिप्लोमा, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में अध्यनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे विद्यार्थी जिनकी परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए तक या उससे कम की हो और जिन्होंने पिछली कक्षा को कम से कम 55% अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो ऐसे विद्यार्थी एचडीएफसी बैंक स्कॉलरशिप में आवेदन कर सकते हैं साथ ही ऐसे विद्यार्थी पिछले 3 सालों से आर्थिक संकट से जूझ रहा हो उन्हें स्कॉलरशिप राशि देने में प्राथमिकता दी जाएगी।
HDFC Bank Scholarship Scheme 2025 – लाभ
इस स्कॉलरशिप के तहत कक्षा 1 से लेकर कक्षा 6वीं तक के विद्यार्थियों को ₹15,000 कक्षा 7 से लेकर 12वीं कक्षा तक के साथ डिप्लोमा, आईटीआई, पॉलिटेक्निक के छात्रों को ₹18,000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी इसके अलावा सामान्य स्नातक (बीकॉम, बीएससी, बीए, बीसीए) छात्रों को ₹30,000, व्यावसायिक स्नातक अध्ययनरत छात्रों को ₹50,000 रुपए, सामान्य पोस्ट ग्रेजुएट अध्ययनरत (एमकॉम, एमए) छात्रों को ₹35000 और व्यावसायिक पोस्ट ग्रेजुएट अध्ययनरत छात्रों को ₹75000 राशि छात्रवृत्ति के रूप दी जाएगी।
HDFC Parivartan Scholarship 2025 – Documents
इस स्कॉलरशिप में आवेदन करने के लिए वर्तमान पासपोर्ट साइज़ की रंगीन फोटो, पिछले वर्ष की उत्तीर्ण अंकतालिका, आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस इनमे से कोई एक पहचान प्रमाण, अध्यनरत संस्थान की शुल्क रसीद, प्रवेश प्रमाण पत्र, संस्था आईडी कार्ड या बोनाफाइड प्रमाण पत्र में से कोई एक, आईएफएससी कोड के साथ विद्यार्थी बैंक पासबुक और एक किया हुआ रद्द चेक, आय प्रमाण पत्र, शपथ पत्र, पारिवारिक या व्यक्तिगत संकट प्रमाण पात्र (यदि लागू हो तो), आवेदक की बैंक पासबुक/रद्द चेक (आवेदन पत्र में भी जानकारी दर्ज की जाएगी) आदि दस्तावेज़ होने चाहिए।
HDFC Bank Scholarship Yojana 2025 – ऑनलाइन आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई
एचडीएफसी बैंक परिवर्तन का शैक्षिक संकट छात्रवृत्ति सहायता (ईसीएसएस) कार्यक्रम की आधिकारिक वेबसाइट hdfcbankecss.com पर जाये।
होमपेज में अप्लाई नाउ बटन पर टैप करें।
इसके बाद संबधित शैक्षणिक योग्यता के सामने दिए गये अप्लाई बटन पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म को भरें।
अब मांगे गये सभी दस्जावेजों, फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करके सबमिट कर दें।
प्राप्त रसीद को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

HDFC Bank Scholarship Scheme 2025 – Official Notification और Direct Apply लिंक
| आवेदन की अंतिम तिथि: | 04 सितम्बर, 2025 |
| ऑफिशल नोटिफिकेशन: | डाउनलोड करें |
| ऑनलाइन आवेदन: | लिंक-1 (Click Here) || लिंक-2 (Click Here) |
| ऑफिशल वेबसाइट: | hdfcbankecss.com/ |
| होम पेज (Home Page) | Ekjob.in |
| हमारे WhatsApp Channel में यहां से जुड़ें: | Click Here |
नोट: सभी प्रकार की स्कॉलरशिप संबधित सभी जानकारी के अपडेट पाने के लिए नीचे दिए गये व्हात्सप्प एवं टेलीग्राम लिंक पर क्लिक करके हमारे चैनल से जुड़ें।
HDFC Bank Scholarship 2025: FAQs, छात्रों को ₹75,000 तक की स्कॉलरशिप, अभी आवेदन करें
HDFC Bank Scholarship 2025 क्या है?
उत्तर: HDFC Bank Scholarship 2025 एक शैक्षणिक छात्रवृत्ति योजना है इसके अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को ₹15,000 से लेकर ₹75,000 तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।
कौन-कौन से छात्र HDFC Parivartan Scholarship 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं?
उत्तर: इस छात्रवृत्ति में 6वीं से 12वीं कक्षा, ITI, पॉलिटेक्निक, UG, PG, प्रोफेशनल कोर्स या डिप्लोमा में अध्धयन कर रहे ऐसे विद्यार्थी जिनके परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम हो, वे आवेदन कर सकते हैं।
HDFC Bank Scholarship 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
उत्तर: सभी छात्र एचडीएफसी बैंक परिवर्तन का शैक्षिक संकट छात्रवृत्ति सहायता (HDFC Bank) के आधिकारिक पोर्टल (hdfcbankecss.com) पर जाकर ऑनलाइन द्वारा आवेदन कर सकते हैं।
HDFC Scholarship 2025 की अंतिम तिथि क्या है?
उत्तर: इस छात्रवृत्ति में आवेदन की अंतिम तिथि 04 सितम्बर, 2025 निर्धारित की गई है।
HDFC Bank Scholarship के तहत कितनी राशि मिलती है?
उत्तर: इस छात्रवृत्ति में छात्रों को अधययन कर रहे कक्षा और कोर्स के योग्यता के अनुसार ₹15,000 से लेकर ₹75,000 तक की स्कॉलरशिप राशि प्रदान की जाएगी।
HDFC Parivartan ECS Scholarship की चयन प्रक्रिया क्या है?
उत्तर: आवेदन किये गये छात्रों का इस छात्रवृत्ति के लिए चयन डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन, आर्थिक स्थिति और इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा।


