बिहार आरटीई प्रवेश 2026: के लिए यहां से करें निःशुल्क ऑनलाइन आवेदन Bihar RTE Admission 2026: प्राइवेट स्कूल में फ्री एडमिशन | Online Form, Date & School List पूरी जानकारी यहां पढ़ें.

👈 आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों को WhatsApp, Telegram या Facebook पर शेयर जरुर करें।
आरटीई बिहार रजिस्टर 2026: अपने बच्चे को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाएं बिल्कुल मुफ्त! सरकार देगी फीस, आवेदन की तारीख जारी
Bihar RTE Admission 2026: क्या आप बिहार राज्य के निवासी हैं और आप अपने बच्चे को बड़े प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने का सपना देखते हो परन्तु ज्यादा फीस और आर्थिक स्थिति ख़राब होने के कारणों से पढ़ा नहीं पाते हैं, तो आपके लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी आ रही है। बिहार सरकार के शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE Act 2009) के तहत शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।
इस बिहार सरकारी योजना के तहत बिहार राज्य के सभी निजी विद्यालयों (Private Schools) में 25% सीटें गरीब और कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित रहती हैं। इन सीटों पर आये हुए एडमिशन वाले बच्चों की पूरी फीस सरकार द्वारा दी जाती है। आज EkJob.in के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि Bihar RTE Online Form 2026 कैसे और कहाँ से भरें, कौन-कौनसे से डॉक्यूमेंट लगेंगे और एडमिशन प्रक्रिया कब से शुरू होकर कब तक चलेगी।
Bihar RTE Admission 2026: Highlights
इस योजना में आवेदन करने से पहले इसकी सभी मुख्य बातें (Overview) यहां से एक साथ जान लें:
| विभाग | Education Department, Bihar |
| योजना का नाम | Bihar RTE 25% Admission 2026-27 |
| लाभ | कक्षा 8 तक बिल्कुल मुफ्त शिक्षा |
| कक्षा (Class) | Class 1 / Pre-Primary (LKG/UKG) |
| आवेदन मोड | Online |
| आवेदन शुरू (Expected) | 02 जनवरी 2026 |
| लॉटरी रिजल्ट | मार्च 2026 |
| हेल्पलाइन | 18003454417/14417 |
| वेबसाइट | gyandeep-rte.bihar.gov.in |
Bihar RTE Registration 2026: Important Dates (महत्वपूर्ण तारीखें)
(नोट: न्यूज़ पेपर में जारी हुई तारीखें हैं,आधिकारिक नोटिस आते ही यहां अपडेट किया जाएगा)
- School Registration End: दिसम्बर 2025
- Student Online Application Start: 02 जनवरी 2026 (प्रथम सप्ताह)
- Last Date to Apply: 02 फरवरी 2026 (प्रथम सप्ताह)
- School Allotment (Lottery): मार्च 2026
- Admission in School: मार्च/अप्रैल 2026
Bihar Gyandeep Portal Registration 2026: Eligibility Criteria (बच्चे की पात्रता)
आवेदन फॉर्म करने के लिए बच्चे और माता-पिता को नीचे बताई गई निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होगी:
- निवास: आवेदक करने वाला बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- वर्ग (Category):
- दुर्बल वर्ग (EWS): इसके माता-पिता की वार्षिक आय ₹2 लाख तक या इससे कम हो (Gen/OBC/SC/ST वर्ग सभी के लिए)।
- अनुसूचित और अल्पसंख्यक वर्ग (EWS): इसके माता-पिता की वार्षिक आय ₹1 लाख तक या इससे कम हो (SC/ST/EBC/Minority वर्ग सभी के लिए)।
- अलाभकारी समूह (Disadvantaged Group): अनाथ बच्चे, या HIV पीड़ित बच्चे।
- आयु सीमा (Age Limit):
- Class 1 के लिए: बच्चे की न्यूनतम उम्र 6 से 7 वर्ष के बीच होनी चाहिए (01 अप्रैल 2026 (अनुमानित तारीख)।
Required Documents (जरूरी दस्तावेज)
आवेदन फॉर्म भरते समय नीचे बताये गये इन डाक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी तैयार रखें:
- जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate): (नगर निगम/पंचायत या अस्पताल का)।
- निवास प्रमाण पत्र (Address Proof): (आधार कार्ड, बिजली बिल, या राशन कार्ड)।
- आय प्रमाण पत्र (Income Certificate): (EWS वालों के लिए अनिवार्य)।
- जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate): (SC/ST/EBC के लिए)।
- बच्चे की पासपोर्ट साइज फोटो।
- माता-पिता का आधार कार्ड और
- सक्रिय मोबाइल नंबर।
How to Apply Online for Bihar RTE Admission 2026?
बच्चे के अभिभावक अपने मोबाइल या लैपटॉप से या फिर साइबर कैफे से EkJob.in के इन स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- सबसे पहले नीचे दिए गए “Apply Online” सेक्शन में दिए लिंक पर क्लिक करें। या फिर
- RTE Bihar की आधिकारिक वेबसाइट
gyandeep-rte.bihar.gov.inपर जाएं। - होम पेज पर “Student Registration” या “छात्र पंजीकरण” पर क्लिक करें।
- Registration पूरा होने के बाद में Student Portal पर USER ID दर्ज रकरके Password डालें।
- पंजीकरण मोबाइल पर प्राप्त OTP से वेरीफाई करें।
- सामने आये हुए आवेदन फॉर्म में बच्चे की जानकारी और माता-पिता की जानकारी भरें।
- इसके बाद School Selection सेक्शन में प्राइवेट स्कूलों की लिस्ट दिखेगी।
- उनमें से अपनी पसंद के स्कूल (मैक्सिमम 5 स्कूल) का चयन करें।
- मांगे गये सभी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- अंत में फॉर्म की समीक्षा करके Submit कर दें।
- आवेदन की रसीद (Printout) निकालकर सुरक्षित रखें।
Bihar RTE Admission 2026: Selection Process (चयन कैसे होगा?)
- RTE के तहत एडमिशन के लिए आपको कोई परीक्षा नहीं देनी होती है।
- चयन प्रक्रिया ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम (Online Lottery) के माध्यम से किया जाता है।
- लॉटरी में जिन भी बच्चों का नाम चयनित होता है, उन्हें अलॉटेड हुए स्कूल में जाकर निर्धारित समय सीमा पर एडमिशन लेना होता है।
- विकलांग बच्चों के लिए 5% सीटे आरक्षित होगी।

RTE Bihar Online Form 2026: Important Links (Direct Access)
आरटीई बिहार एडमिशन फॉर्म भरने के लिए लिंक यहाँ देखें:
| Action | Link |
| Apply Online (Student) | Click Here || Click Here |
| Check School List (Vacancy) | School List || School List |
| Download Notification | Download PDF || Download PDF |
| Check Application Status | Check Here || Check Here |
| Official Website | gyandeep-rte.bihar.gov.in |
| Join WhatsApp / Telegram (For Updates) | Join Now || Join Now |
| Home Website | ekjob.in |
निष्कर्ष: यह Bihar RTE Admission 2026 गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में पढ़ाने का सबसे बड़ा मौका है। तारीख आते ही आवेदन करें। EkJob.in पर नजर बनाए रखें, हम लिंक एक्टिव होते ही आपको बताएंगे।
Bihar RTE Admission 2026: Frequently Asked Questions (FAQ)
Q1. बिहार RTE एडमिशन 2026 कब शुरू होगा?
Ans: Bihar RTE Admission 2026 छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन 02 जनवरी, 2026 से शुरू होने जा रही है।
Q2. क्या एडमिशन के लिए स्कूल फीस देनी होगी?
Ans: बिल्कुल नहीं! RTE के तहत चयनित होने वाले सभी बच्चों को कक्षा 8 तक कोई ट्यूशन फीस नहीं देनी होती है।
Q3. मेरे पास जन्म प्रमाण पत्र नहीं है, क्या आधार कार्ड चलेगा?
Ans: बच्चे के उम्र के प्रमाण के लिए जन्म प्रमाण पत्र सबसे जरूरी है। अगर वह नहीं है, तो आंगनबाड़ी रिकॉर्ड या अस्पताल की पर्ची भी मान्य हो सकती है (नियम शर्तें लागू)।



सर हम अपने बच्चे का आवेदन पिछले साल करवाया था स्कूल भी allotment हो गया था परन्तु स्कूल का स्थिति बिलकुल ख़राब रहने के कारण एडमिशन नहीं करवया तो क्या इस साल आवेदन कर सकते हैं क्या ?