WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
🔔 सभी सरकारी नौकरियों की अपडेट देखने के लिए गूगल में Ek Job. In सर्च करें। 🎯

Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2026: ₹10 लाख का लोन और 50% सब्सिडी | ऑनलाइन आवेदन

Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2026: बिहार राज्य सरकार द्वारा युवा वर्ग के लड़का और लड़की और अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति /अति पिछड़ा वर्ग के लोगो को आत्मनिर्भर बनाने बिहार में बेरोजगारी कम करने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा ‘मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2026’ की शुरुआत की गई है। इस योजना के अंतर्गत अपना खुद का व्यापार करने के लिए बिहार सरकार द्वारा ₹10 लाख तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2026
Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2026

👈 आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों को WhatsApp, Telegram या Facebook पर शेयर जरुर करें।

Bihar Udyami Yojana 2026: बिहार के युवाओं और महिलाओं को बिजनेस के लिए मिलेंगे ₹10 लाख, सरकार माफ करेगी ₹5 लाख! यहाँ से तुरंत भरें फॉर्म @ EkJob.in

इस मुख्यमंत्री उद्यमी योजना की खासियत यह है कि इसमें चयनित उम्मीदवारों को प्राप्त हुई ₹10 लाख रूपये में से ₹5 लाख (50%) की सब्सिडी दी जाएगी, यानी आपको केवल ₹5 लाख राज्य सरकार को वापस लौटाने होगें। आज EkJob.in के इस आर्टिकल में हम आपको Bihar Udyami Yojana 2026 की पात्रता, जरूरी दस्तावेज, प्रोजेक्ट लिस्ट और आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से बताएंगे।

Bihar Udyami Yojana 2026: Highlights

बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से जुड़ी मुख्य जानकारी नीचे दी गई टेबल में देखें:

योजना का नामबिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना (SC/ST/EBC/Yuva/Mahila)
विभागउद्योग विभाग, बिहार सरकार
कैटेगरीयोजना (Scheme)
कुल सहायता राशि₹ 10 लाख
सब्सिडी (अनुदान)₹ 5 लाख (50%)
ब्याज दरमहिलाओं के लिए 0%, अन्यों के लिए 1%
आवेदन करने की अंतिम तिथि23 मार्च, 2026
आधिकारिक वेबसाइटudyami.bihar.gov.in

Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2026: Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

बिहार राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, Bihar Mukhyamantri Udyami 2026 का शेड्यूल इस प्रकार है:

  • Notification Release Date: 25 February, 2026
  • Application Start Date: 25 February, 2026
  • Last Date to Apply: 23 March 2026

योजना के लाभ (Benefits of the Scheme)

इस बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना द्वारा मिलने वाले लाभ की सूची निम्न प्रकार से नीचे बताई गई हैं:

  1. भारी सब्सिडी: इस योजना के अंतर्गत सम्बंधित क्षेत्र के युवा युवतियों को कुल परियोजना लागत (प्रति इकाई) का 50% रुपया अधिकतम 5,00,000 (पाँच लाख) सरकार द्वारा माफ कर दिया जाता है।
  2. नये उद्योग: इस योजना के अंतर्गत केवल नये उद्योंगों की स्थापना के लिए लाभ राशि दी जाएगी।
  3. आसान किस्तें: लोन की बची हुई ब्याज मुक्त शेष राशि को 7 साल में 84 आसान किस्तों में देना होगा।
  4. नाममात्र ब्याज: इस योजना के अंतर्गत चयनित हुई महिला उद्यमियों के लिए यह लोन के रूप में मिली राशि पूरी तरह ब्याज मुक्त (0%) होगी, जबकि अन्य (सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए) के लिए केवल 1% साधारण ब्याज देना होगा।
  5. प्रशिक्षण सहायता: चयनित किये गये सभी उम्मीदवारों को अपना उद्योग चलाने के लिए बिहार सरकार की तरफ से उन्हें विशेष ट्रेनिंग भी प्रदान की जाएगी।

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत आवेदन करने हेतु आवश्यक पात्रता एवं मापदंड विशेष रूप से क्या होनी जरुरी हैं इसके बारे में विस्तार रूप से बताने जा रहे हैं:

  • बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का लाभार्थी बिहार का निवासी होना अनिवार्य है।
  • बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का लाभार्थी अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति /अति पिछड़ा वर्ग/महिला/युवा के अंतर्गत होना चाहिए।
  • बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का आवेदक की शैक्षिक योग्यता कम से कम इंटरमीडिएट (10+2), आई0टी0आई0, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा या सक्षम उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • उम्मीदवार की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
  • आवेदक की अपनी इकाई प्रोपराइटरशीप फर्म, पार्टनरशिप फ़र्म, LLP अथवा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी हो।
  • प्रोपराइटरशीप व्यवसाय उद्यमी द्वारा अपने निजी PAN पर किया जायेगा।

जरूरी दस्तावेज (Required Documents List)

इस बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में फॉर्म भरने से पहले इन दस्तावेजों को स्कैन करके अपने पास जरुर रख लें:

  1. आधार कार्ड (मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए)।
  2. जाति प्रमाण पत्र (पिता के नाम से)।
  3. निवास प्रमाण पत्र।
  4. मैट्रिक (10वीं) का सर्टिफिकेट (जन्म तिथि के लिए)।
  5. इंटरमीडिएट या समकक्ष योग्यता का सर्टिफिकेट।
  6. पैन कार्ड (व्यक्तिगत या फर्म का)।
  7. हालिया पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर।
  8. बैंक स्टेटमेंट या रद्द चेक (Current Account बेहतर है)।
  9. मोबाइल नंबर।

How to Apply for Bihar Udyami Yojana 2026?

इस बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया Ekjob.in द्वारा नीचे दी गई हैं:

  • step 1: सबसे पहले आपको बिहार उद्योग विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट www.udyami.bihar.gov.in पर जाएँ।
  • step 2: होमपेज पर जाकर वहां आपको “पंजीकरण” ऑप्शन पर लिंक करें।
  • step 3: इसके बाद अब आपके सामने “रजिस्ट्रेशन फॉर्म” खुल जायेगा।
  • step 4: अब आप उस फॉर्म में पूछी हुई सारी जानकारी दर्ज करें। जैसे: नाम, ईमेल आईडी, लिंग, मोबाइल नंबर, आधार नंबर और आवेदन का प्रकार आदि।
  • step 5: उसके बाद “ओटीपी” प्राप्त करें विकल्प पर क्लिक करें।
  • step 6: अब आपके दर्ज “रजिस्टर्ड” मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त करें। उसे आप फॉर्म में दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • step 7: क्लिक करते ही आपके सामने “लॉग इन” करने का विकल्प पर क्लिक करें।
  • step 8: अब आप इस “आवेदन फॉर्म” में आपसे पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करें।
  • step 9: इसके बाद आपको लॉग इन करने का विकल्प पर क्लिक करें।
  • step 10: ऐसा करने के बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल जायेगा। उसके बाद इस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी दर्ज करें जैसे की: व्यक्तिगत जानकारी, शिक्षा विवरण, पारिवारिक विवरण, संगठन विवरण, परियोजना विवरण, वित्त विवरण, बैंक विवरण आदि।
  • step 11: सभी प्रकार की जानकारी दर्ज करके अपने मांगे गये दस्तावेज अटैच करें।
  • step 12: इसके बाद सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें।
  • step 13: आएदन फॉर्म सबमिट करने के बाद रसीद (Acknowledgement) का प्रिंटआउट अपने पास जरूर रख लें।
  • step 14: इस तरह से आप बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं।

Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2026: Important Links (Direct Access)

बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म शुरू होते ही सर्वर डाउन होने पर रिफ्रेश करें या नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करें:

ActionLink
Apply Online Link Click Here || Click Here
Download Full Notification PDF Download PDF || Download PDF
Download New Project List PDF Check Now || Check Now
Check Udyami Selection List 2026 Check Result || Check Result
Check Current Scheme Openings Click Here || Click Here
Official Websiteudyami.bihar.gov.in
Join WhatsApp / Telegram (For Updates)Join Now || Join Now
Home Websiteekjob.in

Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2026: Frequently Asked Questions (FAQ)

Q1. क्या इस योजना के लिए कोई इंटरव्यू देना होता है?

Ans: नहीं, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में लाभार्थियों का चयन पूरी तरह से रैंडम लॉटरी (Random Lottery) के माध्यम से कंप्यूटर द्वारा किया जाता है।

Q2. क्या पहले से चल रहे बिजनेस के लिए लोन मिल सकता है?

Ans: यह योजना मुख्य रूप से नए उद्योग स्थापित करने के लिए है, हालांकि विशिष्ट मामलों की जानकारी आप उद्योग विभाग से ले सकते हैं।

Q3. आवेदन के लिए करंट अकाउंट (Current Account) जरूरी है?

Ans: रजिस्ट्रेशन के समय व्यक्तिगत बचत खाता (Saving Account) चल सकता है, लेकिन चयन के बाद फर्म के नाम से करंट अकाउंट खुलवाना अनिवार्य होता है।

निष्कर्ष: Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2026 बिहार के युवाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने का सबसे बड़ा अवसर है। यदि आप भी अपना काम शुरू करना चाहते हैं, तो दस्तावेजों को तैयार रखें क्योंकि पोर्टल खुलते ही लाखों आवेदन प्राप्त होते हैं। बिहार की सभी सरकारी योजनाओं और नौकरियों की जानकारी के लिए EkJob.in को बुकमार्क कर लें।

Whatsapp Group ekjob.in

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now