WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
🔔 सभी सरकारी नौकरियों की अपडेट देखने के लिए गूगल में Ek Job. In सर्च करें। 🎯

Bihar Krishi Input Anudan Yojana 2026 Rabi: फसल नुकसान का मुआवजा | ऑनलाइन आवेदन शुरू

Bihar Krishi Input Anudan Yojana 2026: बिहार राज्य द्वारा कृषि इनपुट अनुदान योजना की शुरूवात की गई हैं यह बिहार सरकार की एक ऐसी योजना हैं जिसके माध्यम के द्वारा सभी बिहार किसानों की आर्थिक रूप से मदद प्रदान की जाती है। जिन भी किसानों की फसल बाढ़/अतिवृष्टि/ओलवृष्टि आदि के कारणों से खराब हो गई हो या जाती है। तो किसी भी प्रकार की आपदा के कारण से फसल ख़राब होने पर उन सब किसानों के नुकसान की भरपाई बिहार सरकार की इस योजना की तरफ से अनुदान प्रदान किया जाता है। इस योजना के तहत किसानों को मिलने वाली सब्सिडी की धनराशि DBT के माध्यम से सीधे किसानों बैंक खाते में पहुंचाई जाती है।

Bihar Krishi Input Anudan Yojana 2026 Rabi
Bihar Krishi Input Anudan Yojana 2026 Rabi

👈 आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों को WhatsApp, Telegram या Facebook पर शेयर जरुर करें।

Krishi Input Anudan 2026: किसानों के लिए बड़ी राहत! बाढ़ और बारिश से बर्बाद फसल का मिलेगा ₹22,500 तक का मुआवजा, DBT पोर्टल पर यहाँ से भरें फॉर्म @ EkJob.in

1 Krishi Input Anudan 2026: किसानों के लिए बड़ी राहत! बाढ़ और बारिश से बर्बाद फसल का मिलेगा ₹22,500 तक का मुआवजा, DBT पोर्टल पर यहाँ से भरें फॉर्म @ EkJob.in

बिहार राज्य में अक्सर देखा जाता है, की बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि, बाढ़ या सूखे के कारण किसानों की तैयार खड़ी हुई फसलें भी बर्बाद हो जाती हैं। किसानों के इस भारी आर्थिक नुकसान को बचाने और उन्हें राहत पहुँचाने के लिए बिहार सरकार के कृषि विभाग द्वारा ‘कृषि इनपुट अनुदान योजना’ (Krishi Input Subsidy Scheme) चलाई जाती है।

यदि आपकी भी 2026 में प्राकृतिक आपदाओं (बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि, बाढ़ या सूखे के कारण) के कारण 33% या उससे अधिक का फसल नुकसान हो गया हैं या चूका है, तो आप बिहार सरकार से आर्थिक सहायता (मुआवजा) प्राप्त करने के लिए इस योजना में आवेदन करने इसके पात्र बन जायेंगे। आज EkJob.in के इस आर्टिकल में हम आपको Bihar Krishi Input Anudan Yojana 2026 के तहत मिलने वाली राशि, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और DBT पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने का पूरा स्टेप-बाय-स्टेप तरीका बताएंगे।

Bihar Krishi Input Anudan Yojana 2026: Highlights

बिहार कृषि इनपुट अनुदान योजना से जुड़ी मुख्य जानकारी नीचे दी गई टेबल में देखें:

विवरणजानकारी
योजना का नामबिहार कृषि इनपुट अनुदान योजना 2026
विभाग का नामकृषि विभाग (DBT Agriculture), बिहार सरकार
कैटेगरीयोजना (Scheme)
लाभार्थीबिहार के प्रभावित किसान
मुआवजे का कारणबाढ़, सूखा, ओलावृष्टि या बेमौसम बारिश
अधिकतम लाभ सीमाअधिकतम 2 हेक्टेयर भूमि तक
आवेदन का माध्यमऑनलाइन (DBT Portal)
आधिकारिक वेबसाइटdbtagriculture.bihar.gov.in

Bihar Krishi Input Anudan Yojana 2026 Rabi क्या हैं?

बिहार कृषि इनपुट अनुदान योजना के अंतर्गत बिहार सरकार के कृषि विभाग द्वारा पहले चरण में बाढ़ के कारण 1.5 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलों की 33% से अधिक क्षतिग्रस्त हो जाने पर अनुदान राशि देने का प्रावधान रखा गया है इस योजना के द्वारा प्रति हेक्टेयर 17000 रूपये की अनुदान राशि सिंचित क्षेत्र किसानों को और प्रति हेक्टेयर 8500 रुपए का अनुदान राशि असिंचित क्षेत्र किसानों को इस योजना के अंतगर्त पंजीकरण करके के बाद कृषि संवेग द्वारा जांच करने के बाद जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला स्तर पर एसडीएम आपदा द्वारा किसानों के बैंक खाते में इनपुट अनुदान राशि सीधी भेज दी जाएगी।

Bihar Krishi Input Anudan Yojana 2026 Rabi: Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

बिहार राज्य सरकार द्वारा जारी किया गया आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, Bihar Krishi Input Anudan Yojana 2026 Rabi का शेड्यूल इस प्रकार है:

  • Notification Release Date: April, 2026
  • Application Start Date: 10 April, 2026
  • Last Date to Apply: April, 2026

योजना के लाभ (Benefits of the Scheme)

इस बिहार कृषि इनपुट अनुदान योजना द्वारा मिलने वाले लाभ की सूची निम्न प्रकार से नीचे बताई गई हैं:

  • इस योजना के तहत आवेदन करने वाले सभी किसानों को सिंचित क्षेत्रों की सिंचाई के लिए 17,000/- रूपये और असिंचित क्षेत्रों के लिए 8,500/- रूपये का अऩुदान प्रति हेक्टेयर जमीन की दर से प्रदान किया जायेंगे।
  • बिहार कृषि इनपुट योजना के माध्यम से किसानों को आपदा द्वारा फसल नुकसान की भरपाई बिहार सरकार द्वारा की जाती है, यह भरपाई अनुदान के रूप प्राप्त होगी।
  • शाश्वत/ बहुवर्षीय फसल (गन्ना सहित) के लिए 22,500 रूपये प्रति हेक्टेयर का अनुदान राशि दी जाएगी।
  • जिस किसानों की 3 इंच से अधिक बालू व सिल्ट का जमाव होने वाली भूमि होगी तो उसे 12,200/- रूपये प्रति हेक्टेयर की दर से प्रदान किये जायेगे।
  • इस योजना के तहत वर्ष 2025 में रबी मौसम में बाढ़/अतिवृष्टि आपदा के कारण प्रतिवेदित 11 जिलों (अररिया, बेगुसराय, भागलपुर, दरभंगा, खगड़िया, किशनगंज, मधेपुरा, मधुबनी, पूर्णिया, समस्तीपुर और सुपौल) के 20 प्रखंडों के 229 पंचायतों में क्षतिग्रस्त फसलों की भरपाई का लाभ किसानों के बैंक खाते में प्रदान होगा।
  • कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत किसान अधिकतम 2 हेक्टेयर भूमि तक के लिए अनुदान राशि प्राप्त कर सकते है।
  • इस योजना के तहत सभी किसानों को कम से कम 1,000/- रूपये की धन राशि का अनुदान प्रदान किया जायेगा।
  • इस योजना के तहत पूरी अनुदान राशि लाभार्थियों किसानों के सीधे बैंक खाते में जमा की जायेगी।
  • कृषि इनपुट अनुदान योजना का लाभ सभी पंजीकृत रैयत एवं गैर रैयत किसान को देय होगा।

उपरोक्त ऊपर बताई गई बिदुओँ की मदद से विस्तार से आप इस कल्याणकारी योजना के सभी प्रकार के लाभ व विशेषताओं के बारे में जानकर किसी अन्य किसान को आसानी से बता सकते हो जिससे वो भी इस योजना का लाभ उठा सकें।

योजना के तहत कितनी राशि (मुआवजा) मिलेगी?

सरकार द्वारा फसल के नुकसान का आकलन भूमि के प्रकार (सिंचित/असिंचित) के आधार पर किया जाता है। अनुदान द्वारा मिलने वाली राशि की निर्धारित दरें इस प्रकार से हैं:

  1. असिंचित क्षेत्र (Rainfed Area) के लिए: ₹ 8,500 प्रति हेक्टेयर।
  2. सिंचित क्षेत्र (Irrigated Area) के लिए: ₹ 17,000 प्रति हेक्टेयर।
  3. शाश्वत/बागवानी फसलें (Perennial Crops) के लिए: ₹ 22,500 प्रति हेक्टेयर।

महत्वपूर्ण नियम: इस बिहार कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत किसान को अधिकतम 2 हेक्टेयर (लगभग 5 एकड़) भूमि तक के लिए ही अनुदान देय होगा। यदि नुकसान का आकलन कम भी है, तो भी सभी किसान को कम से कम ₹ 1,000 का न्यूनतम अनुदान अवश्य उनके बैंक खातों में दिया जाएगा।

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

कृषि इनपुट अनुदान का लाभ लेने के लिए किसान को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • किसान बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
  • जिस पंचायत/जिले को सरकार द्वारा ‘आपदा प्रभावित’ घोषित किया गया है, किसान की भूमि उसी क्षेत्र में होनी चाहिए।
  • किसान का पंजीकरण बिहार के DBT Agriculture Portal पर होना अनिवार्य है (13 अंकों की किसान पंजीकरण संख्या होनी चाहिए)।
  • रैयत (स्वयं की भूमि वाले) और गैर-रैयत (बटाईदार) दोनों प्रकार के किसान इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवश्यक दस्तावेज (Required Documents)

बिहार कृषि इनपुट अनुदान योजना में ऑनलाइन आवेदन करने से पहले निम्नलिखित दस्तावेजों की स्कैन कॉपी (PDF/JPEG) तैयार रखें:

  1. किसान पंजीकरण संख्या (Farmer Registration Number)
  2. आधार कार्ड (Aadhaar Card) – जो आपके बैंक खाते से लिंक (NPCI Seeded) होना चाहिए।
  3. भूमि के कागजात: किसान के पास उसकी जमीन से संबंधित जमीन रसीद, जमाबंदी, LPC (Land Possession Certificate), वंशावली और विक्रय पत्र होना आवश्यक हैं।
  4. घोषणा पत्र (Self Declaration Form): (रैयत और गैर-रैयत किसानों के लिए अलग-अलग वार्ड सदस्य/मुखिया द्वारा हस्ताक्षरित)।
  5. खेती संबंधित समस्त प्रमाण पत्र / दस्तावेज व स्व – घोषणा पत्र होना चाहिए।
  6. खेत की तस्वीर (जिसमें फसल का नुकसान दिखाई दे रहा हो)।
  7. मोबाइल नंबर।
  8. पासपोर्ट साइज फोटो।

How to Apply Online for Bihar Krishi Input Anudan 2026?

बिहार कृषि इनपुट अनुदान योजना के लिए घर बैठे अपने मोबाइल या लैपटॉप से आवेदन करने के लिए Ekjob.in के इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले कृषि विभाग, बिहार की आधिकारिक वेबसाइट dbtagriculture.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “ऑनलाइन सेवाएँ” सेक्शन के अंतर्गत कृषि इनपुट अनुदान (रबी)- 2025-26  के लिंक पर क्लिक करें।
  3. उसके बाद अब आपके सामने बिहार कृषि इनपुट अनुदान योजना से संबंधित सभी जरुरी दिशा निर्देश का एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको ध्यान से पढ़ना होगा।
  4. सही से दिशा निर्देश पढ़ने के बाद आपको “आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें।
  5. इसके बाद किसान पंजीकरण संख्या बॉक्स में अपना 13 अंकों का किसान पंजीकरण संख्या (Registration Number) दर्ज करके ‘Search‘ पर क्लिक करें।
  6. क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको आवेदन फॉर्म दिखाई देगा उसके बाद इसी आवेदन फॉर्म को सही से भरे जैसे  – आवेदन की व्यक्तिगत जानकारी, बैंक खाते की जानकारी, भूमि और फसल की पूरी जानकारी आदि।
  7. अब आपको अपना स्व-घोषणा पत्र (Declaration Form), LPC या रसीद अपलोड करें।
  8. आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक चेक करें और ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।
  9. सफल सबमिट करने के बाद आवेदन की पावती (Receipt) का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
  10. इस रसीद को कृषि समन्वयक (Agriculture Coordinator) को जांच के समय दिखाना पड़ सकता है।

How to Check Bihar Krishi Input Anudan Yojana Application Status Online?

  • बिहार कृषि इनपुट अनुदान योजना स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले बिहार सरकार की कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट dbtagriculture.bihar.gov.in पर ओपन करके उसके होम पेज पर जाए।
  • होम पेज खुलने के बाद आपको बैनिफिशरी कॉर्नर का विकल्प आयेगा जिस पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद आपको आपके सामने आवेदन का स्टेट्स जाने का विकल्प दिखाई देगा जिस पर आप क्लिक करें।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जिसमें आपको अपनी 13 अंकों का किसान पंजीकरण संख्या को दर्ज करें।
  • अंतिम में, आपको सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करके आसानी से आवेदन अपना स्टेट्स देख सकता हैं और उसका प्रिंट आउट प्राप्त कर सकते हैं।

Krishi Input Subsidy Bihar 2026 Rabi: Important Links (Direct Access)

बिहार कृषि इनपुट अनुदान योजना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म शुरू होते ही सर्वर डाउन होने पर रिफ्रेश करें या नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करें:

विवरण (Action)डायरेक्ट लिंक (Link)
कृषि इनपुट ऑनलाइन आवेदन करें (Apply Here) Click HereClick Here
स्व-घोषणा पत्र (Declaration Form) डाउनलोड करें Download PDF || Download PDF
आवेदन की स्थिति (Status) चेक करें Check Status || Check Status
DBT Agriculture Official Portaldbtagriculture.bihar.gov.in
Join WhatsApp / Telegram (For Updates)Join Now || Join Now
Home Websiteekjob.in

Bihar Krishi Input Anudan Yojana 2026 Rabi: Frequently Asked Questions (FAQ)

Q1. बटाईदार (गैर-रैयत) किसानों को क्या-क्या डॉक्यूमेंट देने होंगे?

Ans: गैर-रैयत किसानों को भूमि के कागजात के बजाय एक स्व-घोषणा पत्र देना होता है, जिस पर संबंधित वार्ड सदस्य, मुखिया या कृषि समन्वयक के हस्ताक्षर होने चाहिए।

Q2. मुझे अनुदान का पैसा कैसे मिलेगा?

Ans: पंचायत स्तर पर कृषि समन्वयक द्वारा आपके खेत और नुकसान का भौतिक सत्यापन (Physical Verification) किया जाएगा। रिपोर्ट सही पाए जाने पर अनुदान की राशि सीधे आपके आधार लिंक बैंक खाते (DBT के माध्यम से) में भेज दी जाएगी।

Q3. मेरा बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, क्या मुझे पैसा मिलेगा?

Ans: नहीं, बिहार सरकार की सभी योजनाओं का पैसा अब आधार-बेस्ड पेमेंट सिस्टम (ABPS) के जरिए भेजा जाता है। इसलिए बैंक खाते का NPCI से लिंक (DBT इनेबल्ड) होना अनिवार्य है।

निष्कर्ष: Bihar Krishi Input Anudan Yojana 2026 प्राकृतिक आपदाओं की मार झेल रहे किसानों के लिए एक बहुत बड़ा सहारा है। सरकार द्वारा पोर्टल खोले जाने पर बिना किसी देरी के अपना आवेदन दर्ज करें ताकि पंचायत स्तर पर वेरिफिकेशन जल्दी हो सके। बिहार कृषि विभाग की सभी लेटेस्ट योजनाओं और अपडेट्स के लिए EkJob.in के साथ जुड़े रहें।

Whatsapp Group ekjob.in

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now