WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
🔔 सभी सरकारी नौकरियों की अपडेट देखने के लिए गूगल में Ek Job. In सर्च करें। 🎯

Bihar Board 11th Admission 2026: OFSS इंटर नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू | Direct Link

Bihar Board 11th Admission 2026: यह तो आप सब जानते हो, की बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा मैट्रिक (10वीं) का परिणाम घोषित कर दिए गये हैं, अब इसके बाद बिहार राज्य के विभिन्न कॉलेजों और स्कूलों में कला, वाणिज्य और विज्ञान में छात्रों के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रणाली (ओएफएसएस) के माध्यम से इंटरमीडिएट या 11वीं कक्षा में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह पूरी एडमिशन प्रक्रिया बिहार बोर्ड द्वारा OFSS (Online Facilitation System for Students) पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन माध्यम से आयोजित करवाई जाएगी।

Bihar Board 11th Admission 2026
Bihar Board 11th Admission 2026

👈 आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों को WhatsApp, Telegram या Facebook पर शेयर जरुर करें।

OFSS Bihar 11th Admission 2026: मैट्रिक पास छात्रों के लिए इंटर में एडमिशन शुरू! मनपसंद कॉलेज में दाखिले के लिए ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म @ EkJob.in

ऐसे सभी छात्र जिनको कक्षा 11 में कला (Arts), विज्ञान (Science), या वाणिज्य (Commerce) संकाय में एडमिशन लेना चाहते हैं, उन्हें OFSS के माध्यम से Common Application Form (CAF) भरना होगा। आज EkJob.in के इस आर्टिकल में हम आपको BSEB 11th Admission 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां, आवेदन शुल्क, जरूरी दस्तावेज और फॉर्म भरने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका विस्तार से बताएंगे।

OFSS Bihar Inter Admission 2026: Highlights

ओएफएसएस बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट प्रवेश से जुड़ी मुख्य जानकारी नीचे दी गई टेबल में देखें:

विवरणजानकारी
बोर्ड का नामबिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
पोर्टल का नामOFSS (Online Facilitation System for Students)
नामांकन कक्षा11वीं (इंटरमीडिएट) – सत्र 2026-2028
कैटेगरीप्रवेश (Admission)
संकाय (Streams)Arts, Science, Commerce & Vocational
आवेदन का माध्यमकेवल ऑनलाइन (Online)
आवेदन शुल्क (Fee)₹ 350/- (सभी वर्गों के लिए)
आधिकारिक वेबसाइटofssbihar.net

OFSS Bihar 11th Admission 2026: Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

बिहार बोर्ड द्वारा जारी किया गया आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, BSEB Inter Admission Online Form 2026 का शेड्यूल इस प्रकार है:

  • Notification Release Date: 08 April, 2026
  • Application Start Date: 08 April, 2026
  • Last Date to Apply: 18 April, 2026

पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

ओएफएसएस बिहार बोर्ड कक्षा इंटर प्रवेश ऑनलाइन फॉर्म के लिए योग्यता निम्नलिखित होनी चाहिए:

  • शैक्षणिक योग्यता: छात्र बिहार बोर्ड सहित CBSC, ICSE या अन्य राज्य की बोर्ड या संस्थान से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

Age Limit (आयु सीमा): Age as on 01/08/2026

  • बिहार बोर्ड कक्षा 11वीं में प्रवेश के लिए कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

Application Fee (आवेदन शुल्क)

  • For All Category: ₹ 350/- (₹ 100/- for application fee + ₹ 200/- for school / college/ university inherent fee + ₹ 50/- Charges) as their admission form charges.
  • Payment Mode: Online Mode (Debit card, credit card, internet banking or E-Challan).

नामांकन के लिए जरूरी दस्तावेज (Required Documents)

OFSS पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले छात्रों के पास निम्नलिखित दस्तावेज (Scanned Copies) होने चाहिए:

  1. एडमिशन फॉर्म।
  2. 10th क्लास की मार्कशीट।
  3. आधार कार्ड (Aadhaar Card)।
  4. जाति प्रमाण पत्र।
  5. मूल निवास प्रमाण पत्र।
  6. विद्यालय छोड़ने का प्रमाणपत्र (TC / SLC)।
  7. रंगीन 2 पासपोर्ट साइज़ फोटो।
  8. जाति प्रमाण पत्र (केवल आरक्षित वर्ग के लिए)।
  9. विज्ञापन में मांगे गये सभी सर्टिफिकेट।
  10. एडमिशन फीस।
  11. सक्रीय मोबाइल नंबर।
  12. सक्रीय ईमेल आईडी।

कॉलेज का चुनाव कैसे करें? (College Selection Rule)

फॉर्म भरते समय छात्रों को अपने मनपसंद कॉलेजों या स्कूलों का विकल्प (Choice Preference) चुनना होता है:

  • न्यूनतम विकल्प: आपको कम से कम 10 कॉलेजों का चयन करना होगा।
  • अधिकतम विकल्प: आप अधिकतम 20 कॉलेजों का विकल्प चुन सकते हैं।
  • सुझाव: अपने अंकों (Marks) और पिछले साल के कट-ऑफ (Cut-Off) के आधार पर ही कॉलेजों का क्रम तय करें। पहले नंबर पर उस कॉलेज को रखें जिसमें आप सबसे ज्यादा पढ़ना चाहते हैं।

How to Apply for Bihar Board 11th Admission 2026?

OFSS पोर्टल पर फॉर्म भरने के लिए ekjob.in के बताये गये इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले आप छात्रों के लिए ऑनलाइन सुविधा प्रणाली (ओएफएसएस) की आधिकारिक वेबसाइट @ofssbihar.net पर जाएँ।
  2. वेबसाइट के होम पेज में जाकर “Common Application Form for Admission in Intermediate Schools” लिंक पर क्लिक करें।
  3. चेक बॉक्स को क्लिक करके सरे नियम को स्वीकार करके “Click here to fill your application form” बटन पर क्लिक करें।
  4. अब आपके सामने एक आवेदन फॉर्म आयेगा, जहाँ आपको सभी जानकारी जैसे की परीक्षा बोर्ड का नाम, किस साल परीक्षा उतीर्ण की गईं हैं, जन्म तिथि, रोल नंबर, आवेदन का नाम, आवेदन के माता-पिता का नाम, प्राप्तांक एवं स्कैन फोटो को अपलोड करें।
  5. इसके बाद अपना पता की जानकारी दर्ज करके सभी विवरणों को भरकर विधालय / महाविधालय में नामांकन हेतु अपनी प्राथमिकता का विकल्प भरें।
  6. इसके बाद “Please click here to deposit the application fee of Rs. 300.” पर क्लिक करके ऑनलाइन पेमेंट भर दें।
  7. सभी जानकारी दर्ज करके के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करके “Common Application Form” का “Preview” देख सकते हैं इसके बाद फिर “Confirm” बटन पर क्लिक करें।
  8. अब आपके पंजीकरण मोबाइल नंबर पर OTP (One Time Password) प्राप्त होगा, जिसे भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक कर दें
  9. ऐसा करते ही आपके सामने पेमेंट का नया पेज खुलकर आ जायेगा जहाँ आप अपनी सुविधा के अनुसार चुन कर पेमेंट पे करके “Print Application Copy” पर क्लिक करके आवेदन प्रपत्र की प्रति का प्रिंट कर लें।
  10. अंत में आवेदन फॉर्म की प्रिंट कॉपी ले लें क्योंकि इसका उपयोग प्रवेश के समय होगा।

Bihar Board 11th Admission 2026 – Cutoff & Selection Process (चयन प्रक्रिया)

OFSS Bihar 11th Admission 2026 के लिए विद्यार्थियों को OFSS के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा आवेदन के समय विद्यार्थियों को जिन शैक्षणिक संस्थानों में नामांकन लेना है उनकी प्राथमिकता बतानी होगी यदि विद्यार्थी के प्राप्तांक अच्छे हैं तो चयनित शैक्षणिक संस्थान में नामांकन हेतु पहली चयन सूची में ही नाम आ सकता है मैट्रिक में प्राप्तांक कम होने पर विद्यार्थियों को दूसरी एवं तीसरी चयन सूची का इंतजार करना होगा।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा Bihar Board 11th Admission 2026 में नामांकन हेतु मैट्रिक के प्राप्तांक के अनुसार मेरिट लिस्ट तैयार कर जारी की जाती है विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी पहली चयन सूची के विद्यार्थियों को नामांकन के लिए समय दिया जाता है जो विद्यार्थी नामांकन नहीं लेते हैं तो रिक्त सीटों के अनुसार दूसरी चयन सूची जारी की जाती है यदि किसी विद्यार्थी का नाम पहली दूसरी चयन सूची में नहीं आता है तो वह दूसरे शिक्षण संस्थानों के लिए भी आवेदन कर सकता है।

OFSS Bihar Inter Admission 2026: Important Links (Direct Access)

ओएफएसएस बिहार बोर्ड कक्षा इंटर प्रवेश ऑनलाइन आवेदन फॉर्म शुरू होते ही सर्वर डाउन होने पर रिफ्रेश करें या नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करें:

ActionLink
Apply Online (Registration) Click Here || Click Here
Candidate Login Click Here || Click Here
Download Official Notification PDF Download PDF || Download PDF
Download Prospectus Click Here || Click Here
Official Websiteofssbihar.net
Join WhatsApp / Telegram (For Updates)Join Now || Join Now
Home Websiteekjob.in

Bihar Board 11th Admission 2026: Frequently Asked Questions (FAQ)

Q1. OFSS 11वीं एडमिशन का फॉर्म कब से भरा जाएगा?

Ans: मैट्रिक का रिजल्ट जारी होने के बाद, 08 अप्रैल से OFSS पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

Q2. यदि मेरा नाम पहली मेरिट लिस्ट में नहीं आया तो क्या करूँ?

Ans: घबराएं नहीं! बिहार बोर्ड कुल 3 मेरिट लिस्ट (1st, 2nd, 3rd Merit List) जारी करता है। यदि आपका अंक कम है, तो दूसरी या तीसरी लिस्ट में आपका नाम आ सकता है।

Q3. क्या मैं बाद में अपना कॉलेज या संकाय (Stream) बदल सकता हूँ?

Ans: हाँ, पहली मेरिट लिस्ट आने के बाद यदि आप आवंटित कॉलेज से संतुष्ट नहीं हैं, तो आप ‘Slide Up’ प्रक्रिया के माध्यम से कॉलेज बदलने का अनुरोध कर सकते हैं।

निष्कर्ष: Bihar Board 11th Admission 2026 की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, इसलिए फॉर्म भरते समय कोई भी गलती न करें। विशेषकर मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी बिल्कुल सही दें। पहली मेरिट लिस्ट (1st Selection List) और नामांकन से जुड़ी हर ताज़ा अपडेट के लिए EkJob.in को रोज़ाना विजिट करते रहें।

Whatsapp Group ekjob.in

1 thought on “Bihar Board 11th Admission 2026: OFSS इंटर नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू | Direct Link”

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now