AIIMS Patna Faculty Recruitment 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), पटना ने शैक्षणिक वर्ष 2026 के लिए फैकल्टी (Faculty) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। यह भर्ती विशेष रूप से अनुभवी डॉक्टरों और मेडिकल विशेषज्ञों के लिए है जो प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में देश के प्रतिष्ठित संस्थान से जुड़ना चाहते हैं।

👈 आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों को WhatsApp, Telegram या Facebook पर शेयर जरुर करें।
AIIMS Patna Recruitment 2026: एम्स पटना में फैकल्टी बनने का शानदार अवसर! लाखों में सैलरी और सरकारी नौकरी, यहाँ से तुरंत भरें फॉर्म @ EkJob.in
एम्स पटना में काम करना न केवल सम्मान की बात है, बल्कि यह बेहतरीन करियर ग्रोथ और शोध (Research) के अवसर भी प्रदान करता है। आज EkJob.in के इस आर्टिकल में हम आपको AIIMS Patna Faculty Vacancy 2026 की योग्यता, आवेदन शुल्क, सैलरी और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी विस्तार से देंगे।
AIIMS Patna Faculty Vacancy 2026: Highlights
बिहार एम्स पटना से जुड़ी मुख्य जानकारी नीचे दी गई टेबल में देखें:
| विभाग का नाम | अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), पटना |
| पद का नाम | प्रोफेसर, एडिशनल, एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर |
| कुल पद (Total Posts) | 86 पद |
| आवेदन की स्थिति | 20 मार्च 2026 |
| चयन प्रक्रिया | इंटरव्यू (Interview) आधारित |
| सैलरी (Pay Level) | Level-12 से Level-14A (7th CPC) |
| आधिकारिक वेबसाइट | aiimspatna.edu.in |
AIIMS Patna Faculty Recruitment 2026: Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)
बिहार एम्स पटना द्वारा जारी किया गया आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, AIIMS Patna Faculty 2026 का शेड्यूल इस प्रकार है:
- Notification Release Date: 20 March, 2026
- Application Start Date: 20 March, 2026
- Last Date to Apply: 04 May, 2026
Vacancy Details (कौन-कौन से पद हैं?)
इसमें विभिन्न कैटेगरी में अलग-अलग योग्यता वाले कई पद शामिल किये गये हैं:
- प्रोफेसर (Professor): 31 पद
- एसोसिएट प्रोफेसर (Associate Professor): 20 पद
- असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor): 19 पद
- एडिशनल प्रोफेसर (Additional Professor): 16 पद
पदों का विवरण और सैलरी (Pay Scale)
चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार के 7वें वेतन आयोग के अनुसार बेहतरीन सैलरी पैकेज दिया जाएगा:
- प्रोफेसर (Professor): Level-14A (₹ 1,68,900 – ₹ 2,20,400)
- एडिशनल प्रोफेसर: Level-13A2 (₹ 1,48,200 – ₹ 2,11,400)
- एसोसिएट प्रोफेसर: Level-13A1 (₹ 1,38,300 – ₹ 2,09,200)
- असिस्टेंट प्रोफेसर: Level-12 (₹ 1,01,500 – ₹ 1,67,400)
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव (Eligibility)
इस बिहार एम्स पटना फैकल्टी भर्ती के लिए निम्नलिखित शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए:
- अनिवार्य योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा संस्थान से संबंधित विषय में MD/MS/M.Ch/DM या समकक्ष मेडिकल डिग्री होनी चाहिए।
- अनुभव (Experience): * प्रोफेसर: ग्रेजुएशन के बाद कम से कम 14 साल का टीचिंग/रिसर्च अनुभव।
- असिस्टेंट प्रोफेसर: ग्रेजुएशन के बाद कम से कम 3 साल का टीचिंग/रिसर्च अनुभव।
- पंजीकरण: उम्मीदवार का नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) या राज्य मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण होना अनिवार्य है।
Age Limit (आयु सीमा): Age as on 04/05/2026
इस बिहार एम्स पटना फैकल्टी भर्ती के लिए उम्मीदवारों की निम्नलिखित आयुसीमा होनी चाहिए:
- प्रोफेसर और एडिशनल प्रोफेसर के लिए: अधिकतम 50 वर्ष।
- एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए: अधिकतम 50 वर्ष।
- आयु की गणना: 04 मई, 2026 के आधार पर होगी।
- (OBC/SC/ST और सरकारी कर्मचारियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी)
आवेदन शुल्क (Application Fee)
इस बिहार एम्स पटना फैकल्टी भर्ती के लिए उम्मीदवारों की निम्नलिखित आवेदन शुल्क देना होगा:
- सामान्य / ओबीसी (General/OBC): ₹ 2,000/-
- ईडब्ल्यूएस / एससी / एसटी (EWS/SC/ST): ₹ 1,200/-
- दिव्यांग (PWBD) उम्मीदवार: कोई शुल्क नहीं (NIL)।
- Payment Mode: Online Mode (शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।)
How to Apply for AIIMS Patna Faculty 2026?
इस बिहार एम्स पटना फैकल्टी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया Ekjob.in द्वारा नीचे दी गई हैं:
- सबसे पहले अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना की आधिकारिक वेबसाइट aiimspatna.edu.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर जाकर “Opportunities” के सेक्शन में जाकर “Recruitment Notices” विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने रिक्रूटमेट पेज आ जायेगा, जहाँ पर आपको “Recruitment of Faculty Posts on Direct Recruitment Basis in various departments at AIIMS Patna” का विकल्प पर क्लिक करके अधिसूचना डाउनलोड करके सही से पढ़ें।
- इसके बाद आपको “New Registration” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक नया पेज खुलकर आयेगा, जहाँ आपके सामने के रजिस्ट्रेशन फॉर्म आयेगा जहाँ आपसे पूछी गई सारी जानकारी जैसे की पोस्ट नाम, आवेदनकर्ता का नाम, जन्म विवरण, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करें। (to fill online application form).
- उसके बाद पंजीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP को दर्ज करके “SUBMIT” बटन पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।
- इसके बाद वापस से लॉग इन वाले पेज पर जाकर “Existing User” पर क्लिक करें।
- पंजीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर प्राप्त “Log in ID” और “Password” दर्ज करके “Submit” ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म प्राप्त होगा, जिसमें आपसे पूछी गई सारी जानकरी दर्ज करके आवश्यक जानकारी के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।
- अपना हालिया पासपोर्ट आकार का फोटो, आवश्यक दस्जावेज और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अपने आवेदन की समीक्षा करें और इसे “Submit” ऑप्शन पर क्लिक करके जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए जमा किए गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।
AIIMS Patna Professor Vacancy 2026: Important Links (Direct Access)
बिहार एम्स पटना फैकल्टी ऑनलाइन आवेदन फॉर्म शुरू होते ही सर्वर डाउन होने पर रिफ्रेश करें या नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करें:
| Action | Link |
Apply Online (Registration) ![]() | Click Here || Click Here |
Candidate Login ![]() | Click Here || Click Here |
Download Full Notification PDF (Advertisement Ref. No. F-203908/Faculty Rect./2026) ![]() | Download PDF || Download PDF |
Check Current Career Openings ![]() | Click Here || Click Here |
| Official Website | aiimspatna.edu.in |
| Join WhatsApp / Telegram (For Updates) | Join Now || Join Now |
| Home Website | ekjob.in |
AIIMS Patna Faculty Recruitment 2026: Frequently Asked Questions (FAQ)
Q1. क्या एम्स पटना की यह भर्ती स्थायी (Permanent) है?
Ans: हाँ, ये पद आमतौर पर नियमित (Regular) आधार पर भरे जाते हैं, जिसकी जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है।
Q2. क्या विदेश में काम करने वाले डॉक्टर आवेदन कर सकते हैं?
Ans: हाँ, बशर्ते उनके पास आवश्यक योग्यता हो और वे भारत सरकार के नियमों को पूरा करते हों।
Q3. चयन का आधार क्या होगा?
Ans: चयन मुख्य रूप से इंटरव्यू (Personal Interview) के माध्यम से किया जाएगा। अधिक आवेदन होने पर स्क्रीनिंग टेस्ट आयोजित किया जा सकता है।
निष्कर्ष: AIIMS Patna Faculty Recruitment 2026 बिहार में चिकित्सा जगत से जुड़े विशेषज्ञों के लिए एक प्रतिष्ठित करियर शुरू करने का सबसे अच्छा मौका है। यदि आप पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, तो आवेदन की अंतिम तिथि से पहले अपना फॉर्म जरूर भरें।


