कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती CCI Recruitment 2026 (आवेदन शुरू): कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर भर्ती जारी, यहाँ से तुरंत करें अप्लाई @ Ekjob.in पूरी जानकारी यहां पढ़े।

👈 आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों को WhatsApp, Telegram या Facebook पर शेयर जरुर करें।
CCI Recruitment 2026 (आवेदन शुरू): कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर भर्ती जारी, यहाँ से तुरंत करें अप्लाई @EkJob.in
Cotton Corporation of India Vacancy 2026: यदि आप अपना कैरियर केंद्र सरकार के कपड़ा मंत्रालय में बनाना चाहते हैं तो आपके जीवन में बहुत बड़ा अवसर आ चूका हैं। दि कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CCI) द्वारा विभिन्न श्रेणियों पदों पर (विज्ञापन संख्या DR/CCI/2026) नियमित नियुक्ति (Regular Basis) के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
यह कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया भर्ती में सभी स्नातक डिग्री प्राप्त अभियार्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सभी छात्र को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया कर सकते हैं। आज EkJob.in के इस आर्टिकल में हम आपको CCI Vacancy 2026 की शैक्षणिक योग्यता (Eligibility), आयु सीमा (Age Limit), आवेदन शुल्क (Application Fee), चयन प्रक्रिया (Selection Process), आवेदन करने की प्रक्रिया (How to Apply) के साथ महत्वपूर्ण तिथियाँ की जानकारी विस्तार के साथ बताएंगे।
CCI Recruitment 2026: Overview Table
इस दि कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड भर्ती से जुड़ी सभी मुख्य जानकारियों को नीचे दी गई तालिका में संक्षेप में प्रस्तुत किया गया है:
| विवरण | महत्वपूर्ण जानकारी |
| भर्ती संगठन का नाम | दि कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CCI) |
| स्वामित्व | कपड़ा मंत्रालय, भारत सरकार (Central Government PSU) |
| पद का नाम | मैनेजमेंट ट्रेनी, जूनियर एग्जीक्यूटिव, असिस्टेंट मैनेजर और जूनियर असिस्टेंट |
| विज्ञापन संख्या | Advertisement No. DR/CCI/2026 |
| कुल पदों की संख्या | 148 पद |
| योग्यता (Education) | स्नातक (Graduate) |
| आवेदन की विधा | ऑनलाइन (Online Mode Only) |
| ऑनलाइन आवेदन की अवधि | 09 जुलाई 2026 से 24 जुलाई 2026 |
| चयन प्रक्रिया | कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) एवं दस्तावेज सत्यापन (DV) |
| आधिकारिक वेबसाइट | cotcorp.org.in |
| सबसे तेज सरकारी जॉब्स अपडेट्स के लिए | ekjob.in |
CCI Recruitment 2026: Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)
कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा जारी किया गया आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, Cotton Corporation of India 2026 का शेड्यूल इस प्रकार है:
- विस्तृत अधिसूचना जारी होने की तिथि: 09 जुलाई 2026
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि: 09 जुलाई 2026 (सुबह 10:00 बजे से लाइव)
- ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 24 जुलाई 2026 (रात 11:55 बजे तक)
- आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 24 जुलाई 2026
- लिखित परीक्षा (CBT Exam) की तिथि: कॉर्पोरेशन द्वारा जल्द ही अधिसूचित की जाएगी
पदवार रिक्तियों का विवरण (Post-Wise Vacancy Details)
कुल 148 रिक्तियों को विभिन्न पदों के अनुसार इस प्रकार विभाजित किया गया है:
- जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव (Junior Commercial Executive): 50 पद (सर्वाधिक)
- जूनियर असिस्टेंट – अकाउंट्स (Junior Assistant Accounts): 50 पद
- जूनियर असिस्टेंट – जनरल (Junior Assistant General): 30 पद
- मैनेजमेंट ट्रेनी – मार्केटिंग (MT Marketing): 08 पद
- मैनेजमेंट ट्रेनी – अकाउंट्स (MT Accounts): 08 पद
- असिस्टेंट मैनेजर – ऑफिशियल लैंग्वेज: 01 पद
- असिस्टेंट मैनेजर – आईटी (Information Technology): 01 पद
- कुल पद: 148
पात्रता मापदंड (Eligibility Criteria)
इस CCI Various Post Notification 2026 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा निर्धारित निम्नलिखित कड़े योग्यता मानकों को पूरा करना होगा:
1. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव के लिए: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा संस्थान कृषि विज्ञान विषय के साथ से B.Sc Agriculture (कृषि स्नातक) की डिग्री होनी चाहिए।
- जूनियर असिस्टेंट (अकाउंट्स) के लिए: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा संस्थान कॉमर्स विषय के साथ से B.Com (वाणिज्य स्नातक) की डिग्री होनी चाहिए।
- जूनियर असिस्टेंट (जनरल) के लिए: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation Degree) की डिग्री होनी चाहिए।
- मैनेजमेंट ट्रेनी (मार्केटिंग) के लिए: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा संस्थान से एग्री-बिजनेस मैनेजमेंट या कृषि से संबंधित क्षेत्र में MBA / PGDM की डिग्री होनी चाहिए।
- मैनेजमेंट ट्रेनी (अकाउंट्स) के लिए: उम्मीदवार ने CA (Chartered Accountant) / CMA (ICWA) की परीक्षा पास की हो।
- असिस्टेंट मैनेजर – ऑफिशियल लैंग्वेज के लिए: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय अथवा संस्थान से हिंदी विषय में पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। एवं ग्रेजुएशन तक एक विषय के तौर पर इंग्लिश पढ़ी होनी चाहिए और हिंदी का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।
- असिस्टेंट मैनेजर – आईटी के लिए: किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी अथवा संस्थान से IT/CS में BE, MCA या IT/System डिग्री में स्पेशलाइज़ेशन के साथ MBA/PGDM (ERP की जानकारी को प्राथमिकता दी जाएगी)।
2. आयु सीमा (Age Limit)
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष (सभी पदों के लिए)
- अधिकतम आयु (असिस्टेंट मैनेजर पद): 32 वर्ष
- अधिकतम आयु (अन्य सभी पद): 30 वर्ष
- आयु सीमा में छूट: भारत सरकार के नियमों के अनुसार अनुसूचित जाति/जनजाति (SC/ST) को 5 वर्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) को 3 वर्ष और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
मासिक वेतन / पे-स्केल (Salary Structure)
चयनित उम्मीदवारों को आईडीए (IDA Pattern) के अनुसार आकर्षक वेतनमान प्रदान किया जाता है:
- असिस्टेंट मैनेजर: ₹40,000/- से ₹1,40,000/- प्रति माह
- मैनेजमेंट ट्रेनी (MT): ₹30,000/- से ₹1,20,000/- प्रति माह
- जूनियर एग्जीक्यूटिव / जूनियर असिस्टेंट: ₹22,000/- से ₹90,000/- प्रति माह (शुरुआती सकल वेतन भत्तों के साथ लगभग ₹35,000 से ₹45,000 के बीच होगा)।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
- General, OBC और EWS श्रेणी के लिए: ₹ 1,770/- (आवेदन शुल्क ₹1500 + जीएसटी व इंटीमेशन चार्ज ₹270)
- SC / ST / PwBD / भूतपूर्व सैनिक (Ex-SM) वर्ग के लिए: ₹ 5,90/- (जीएसटी सहित)
- भुगतान का तरीका: ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से)।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया में चयन के लिए दो चरणों का पारदर्शी ढांचा अपनाया जाता है:
- ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CBT): उम्मीदवारों को एक वस्तुनिष्ठ प्रकार की बहुविकल्पीय परीक्षा देनी होगी, जिसमें उनके सामान्य विषयों (जीके, रीजनिंग, अंग्रेजी, क्वांट) के साथ-साथ उनके विशिष्ट मुख्य विषय (जैसे एग्रीकल्चर, कॉमर्स, आदि) से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification): लिखित परीक्षा की मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों को ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स की जांच और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
सीसीआई भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
इस CCI Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने के लिए EkJob.in के बताये गये इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले भारतीय कपास निगम लिमिटेड (सीसीआई) की ऑफिशियल वेबसाइट @cotcorp.org.in/ पर जाएं।
- होम पेज पर जाकर “Whats New” सेक्शन में “RECRUITMENT AGAINST VARIOUS POSTS ON DIRECT RECRUITMENT BASIS – 2026” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद “To read Advertisement” के सामने “Click here” पर क्लिक करके अधिसूचना को डाउनलोड करके आवेदन करने की सारी जानकारी सही से पढ़ें।
- उसके बाद “To Register” आप्शन पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक पंजीकरण का फॉर्म आयेगा, जहाँ आपसे पूछी गई सारी जानकारी जैसे की पोस्ट नाम, पोस्ट कोड, आवेदनकर्ता का नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज करके “Generate OTP” बटन पर क्लिक करें।
- उसके बाद पंजीकृत ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर आये हुए “OTP” को दर्ज करके “वेरिफिकेशन” करें।
- इस तरह से आपका “रजिस्टर” पूरा हो जायेगा।
- अब पुन “Already Registered? To Login” के पेज में जाकर “Click here” पर क्लिक करें।
- अब ओनी “User ID” और “Password” दर्ज करके “LOGIN” बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने वापस से आवेदन फॉर्म आयेगा जहाँ आपसे आपको व्यक्तिगत, शैक्षिक विवरण जैसे की पिता का नाम, जन्म विवरण, जेंडर, केटेगरी, पूरा पता, राष्ट्रीयता आदि दर्ज करके अपना फोटो और हस्ताक्षर को अपलोड करके “सबमिट” बटन पर क्लिक कर दें।
- ऐसा करने के बाद अपने वर्ग के अनुसार शुल्क का भुगतान करें।
- इस प्रकार से आप ऑनलाइन आवेदन करने की प्रकिया पूरी हो जाएगी।
- भविष्य के लिए अपने पास आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर उसे सुरक्षित रख लें।
Cotton Corporation of India Vacancy 2026: महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)
सीसीआई भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन और अप्लाई लिंक नीचे देखें:
| महत्वपूर्ण लिंक्स | डायरेक्ट लिंक विवरण |
👉 Apply Online (Registration) ![]() | Click Here || Click Here |
👉 Candidate Login ![]() | Login Here || Login Here |
📥Download Official Detailed Notification PDF ![]() | Download PDF || Download PDF |
| 📥Check Exam Syllabus | Check Now || Check Now |
| 🌐Official CCI Portal Website | cotcorp.org.in |
| 🌐Join Telegram/WhatsApp Group for Bharti Updates (अपना व्हाट्सएप्प और टेलीग्राम चैनल लिंक यहाँ हैं) | Join Now || Join Now |
| 📊 Visit ekjob.in Homepage | ekjob.in |
CCI Recruitment 2026: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Q1. CCI Recruitment 2026 के तहत ऑनलाइन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख क्या है?
Ans: इस भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन शुल्क भुगतान करने की प्रक्रिया 9 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और ऑनलाइन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2026 (रात 11:55 बजे तक) निर्धारित की गई है।
Q2. जूनियर कमर्शियल एग्जीक्यूटिव (JCE) पद के लिए क्या योग्यता मांगी गई है?
Ans: इस पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% कुल अंकों (आरक्षित वर्ग के लिए 45%) के साथ कृषि विज्ञान में स्नातक यानी B.Sc. Agriculture की नियमित डिग्री होनी अनिवार्य है।
Q3. क्या इस भर्ती में पूरे देश के छात्र आवेदन करने के पात्र हैं?
Ans: जी हाँ, यह केंद्र सरकार के कपड़ा मंत्रालय के अधीन एक अखिल भारतीय (All India Job) केंद्रीय पीएसयू भर्ती है, इसलिए भारत का कोई भी नागरिक जो पात्रता शर्तों को पूरा करता है, इसके लिए आवेदन कर सकता है।
Q4. क्या परीक्षा में नकारात्मक अंकन (Negative Marking) का कोई नियम है?
Ans: परीक्षा की सटीक मार्किंग स्कीम और निगेटिव मार्किंग के प्रावधानों का विस्तृत विवरण कॉर्पोरेशन द्वारा परीक्षा पाठ्यक्रम के साथ अलग से जारी किया जाएगा, जिसे उम्मीदवार अधिसूचना पीडीएफ में भी देख सकते हैं।
निष्कर्ष (Conclusion): भारतीय कृषि और वस्त्र उद्योग के मुख्य सेतु यानी कॉटन कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में नियमित अधिकारी व कार्यकारी पदों पर काम करने का यह CCI Recruitment 2026 एक बेहद प्रतिष्ठित और बेहतरीन अवसर है। विशेष रूप से बी.एससी एग्रीकल्चर और बी.कॉम पास युवाओं के लिए बिना किसी पूर्व अनुभव के 100 पदों पर सीधी भर्ती आना एक बड़ी सौगात है। चूंकि आवेदन करने के लिए केवल 15 दिनों का ही सीमित समय (24 जुलाई तक) दिया गया है, इसलिए योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते अपना फॉर्म पूरी सावधानी से भर लें और अपनी तैयारी को तेज कर दें।
केंद्रीय मंत्रालयों की सभी भर्तियों, कृषि क्षेत्र की सरकारी नौकरियों, बैंकिंग अपडेट्स, परीक्षा परिणाम और नवीनतम एडमिट कार्ड की 100% सटीक व सबसे तेज अपडेट सबसे पहले हिंदी में पाने के लिए हमेशा हमारी वेबसाइट Ekjob.in पर नियमित रूप से आते रहें और इस महत्वपूर्ण जानकारी को अपने दोस्तों के साथ साझा करना न भूलें।


