WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
🔔 सभी सरकारी नौकरियों की अपडेट देखने के लिए गूगल में Ek Job. In सर्च करें। 🎯

Union Bank of India Apprentice Recruitment 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए बैंक में भर्ती | Apply Online

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के 1865 पदों पर निकली नई भर्ती Union Bank of India Apprentice Recruitment 2026: ग्रेजुएट युवाओं के लिए बैंक में भर्ती | Apply Online यहाँ से करें आवेदन प्रक्रिया।

Union Bank of India Apprentice Recruitment 2026
Union Bank of India Apprentice Recruitment 2026

👈 आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों को WhatsApp, Telegram या Facebook पर शेयर जरुर करें।

Union Bank Recruitment 2026: बैंक में नौकरी पाने का सुनहरा मौका! यूनियन बैंक ने निकाली अप्रेंटिस की बंपर भर्ती, बिना भारी परीक्षा के ऐसे होगा चयन @ EkJob.in

Union Bank of India Apprentice Recruitment 2026: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) द्वारा भारत के सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में ‘अप्रेंटिस एक्ट 1961’ के तहत अप्रेंटिस (Apprentice) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। ऐसे सभी उम्मीदवार जिनका सपना बैंकिंग क्षेत्र आगे चलकर अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, उनके लिए यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI) द्वारा एक बेहतरीन अवसर डे रहा है।

यह भर्ती उन सब उम्मीदवारों के लिए है, जिन्होंने हाल ही में ग्रेजुएट डिग्री को पूरी हैं और बैंकिंग कार्यों का व्यावहारिक अनुभव (Practical Experience) प्राप्त करना चाहते हैं। एक साल की इस ट्रेनिंग के दौरान उम्मीदवारों को आकर्षक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। आज EkJob.in के इस लेख में हम आपको Union Bank Apprentice Vacancy 2026 की शैक्षणिक योग्यता (Eligibility), आयु सीमा (Age Limit), आवेदन शुल्क (Application Fee), चयन प्रक्रिया (Selection Process), आवेदन करने की प्रक्रिया (How to Apply) के साथ महत्वपूर्ण तिथियाँ की जानकारी विस्तार के साथ बताएंगे।

Union Bank Apprentice 2026: Highlights

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी नीचे दी गई टेबल में देखें:

विवरण (Details)जानकारी (Information)
बैंक का नामयूनियन बैंक ऑफ इंडिया (UBI)
पद का नामअप्रेंटिस (Apprentice)
कुल पद (Total Posts)1865 पद
ट्रेनिंग की अवधि12 महीने (1 साल)
शैक्षणिक योग्यताग्रेजुएशन (स्नातक) पास
आवेदन का माध्यमकेवल ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटunionbankofindia.co.in

Union Bank Apprentice Recruitment 2026: Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

Union Bank of India द्वारा जारी किया गया आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, UBI Apprentice Recruitment 2026 का शेड्यूल इस प्रकार है:

  • Notification Release Date: 29 April, 2026
  • Application Start Date: 29 April, 2026
  • Last Date to Apply: 19 May, 2026

Vacancy Details (पदों का विवरण?)

इस यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस में कितने पद निकाले गये हैं, यहां देखें:

  • अप्रेंटिस (Apprentice): 1865 पद

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

यूनियन बैंक अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु निम्नलिखित योग्यता होना अनिवार्य है:

  1. शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय (Arts, Science, Commerce) में स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।
  2. भाषा का ज्ञान: उम्मीदवार जिस भी राज्य से आवेदन कर रहा हैं, उसे वहां की स्थानीय भाषा (Local Language) बोलने, पढ़ने और लिखने का ज्ञान होना चाहिए।

Age Limit (आयु सीमा): Age as on 01/04/2026

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष।
  • अधिकतम आयु: 28 वर्ष।
  • आरक्षित लाभ: पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 03 वर्ष एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लिए 05 वर्ष तक की अधिकतम आयु में छूट दी गई हैं।
  • आयु की गणना: 01 अप्रैल, 2026 तिथि के अनुसार होगी।

Application Fee (आवेदन शुल्क)

  • General / OBC (पुरुष): ₹ 800/- + GST
  • SC / ST / सभी महिलाएं: ₹ 600/- + GST
  • PwBD: ₹ 400/- + GST
  • आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या BHIM UPI के माध्यम से किया जा सकता है।

Stipend (मासिक वजीफा)

चयनित अप्रेंटिस को एक वर्ष की ट्रेनिंग के दौरान हर महीने एक निश्चित राशि दी जाएगी। सरकारी मानदंडों के अनुसार यह राशि लगभग ₹15,000 प्रतिमाह के आसपास हो सकती है। (सटीक राशि के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर देखें)।

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

Union Bank Apprentice का चयन मुख्य रूप से दो चरणों में होता है:

  1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा (Online Test): इसमें सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग और अंग्रेजी से जुड़े बुनियादी प्रश्न पूछे जाते हैं।
  2. स्थानीय भाषा परीक्षण (Local Language Test): यदि उम्मीदवार ने 10वीं या 12वीं कक्षा में उस राज्य की स्थानीय भाषा एक विषय के रूप में पढ़ी है, तो उसे इस टेस्ट से छूट मिल सकती है। अन्यथा, उसे भाषा का टेस्ट पास करना होगा।
  3. मेडिकल एग्जामिनेशन: उम्मीदवार का शारीरिक रूप से फिट होना अनिवार्य है।

इस Union Bank of India Apprentice Recruitment 2026 में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का चयन ऑनलाइन टेस्ट (वस्तुनिष्ठ प्रकार), स्थानीय भाषा का ज्ञान और परीक्षण और मेडिकल परीक्षा चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा ऑनलाइन टेस्ट में सामान्य/वित्तीय जागरूकता के 25 सामान्य अंग्रेजी के 25 मात्रात्मक एवं तार्किक योग्यता के 25 और कंप्यूटर ज्ञान के 25 प्रश्न सहित कुल 100 प्रश्न पूछे जायेंगे प्रत्येक प्रश्न 1-1 अंक का होगा यानी कुल टेस्ट 100 अंक का होगा और जिसे करने के लिए 60 मिनट का समय अवधि दी जाएगी।

How to Apply Online for Union Bank Apprentice 2026?

इस यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती में ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए EkJob.in के बताये इन स्टेप्स का पालन करें:

  1. सबसे पहले आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को NATS (National Apprenticeship Training Scheme) या NAPS पोर्टल पर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  2. इसके बाद यूनियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.co.in पर जाना होगा।
  3. होम पेज में जाकर ‘Recruitment‘ सेक्शन में जाकर उबलब्ध “Union Bank Apprentice Program 2026” के लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड को भरकर लॉगिन (Login) प्रक्रिया को करें।
  5. सामने आये हुए आवेदन फॉर्म में मांगी गई अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी को ध्यान से भरें।
  6. अपनी नवीन पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर को अपलोड करें।
  7. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  8. फॉर्म को ‘Final Submit’ करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

UBI Apprentice Vacancy 2026: Important Links (Direct Access)

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अप्रेंटिस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन और अप्लाई लिंक नीचे देखें:

एक्शन (Action)डायरेक्ट लिंक (Link)
Apply Online LinkClick Here || Click Here
Download Official Notification PDFDownload PDF || Download PDF
NATS Portal RegistrationRegister Now (NATS Portal) || Register Now (NAPS)
Official UBI Portalunionbankofindia.co.in
Join Telegram/WhatsApp for Bank Job AlertsJoin Now || Join Now
Home Websiteekjob.in

Union Bank of India Apprentice Recruitment 2026: Frequently Asked Questions (FAQ)

Q1. क्या अप्रेंटिसशिप पूरी होने के बाद यूनियन बैंक में पक्की नौकरी मिलेगी?

Ans: नहीं। यह केवल एक साल का ट्रेनिंग प्रोग्राम है। हालांकि, बैंक की भविष्य की भर्तियों में अप्रेंटिसशिप करने वाले उम्मीदवारों को कुछ वेटेज या प्राथमिकता दी जा सकती है, लेकिन यह पक्की नौकरी की गारंटी नहीं है।

Q2. आवेदन के लिए कितनी फीस (Fee) देनी होगी?

Ans: सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आमतौर पर ₹800 – ₹900 के करीब शुल्क होता है, जबकि SC/ST/PwBD के लिए यह शुल्क कम या शून्य हो सकता है।

Q3. क्या मैं दूसरे राज्य से आवेदन कर सकता हूँ?

Ans: हाँ, आप किसी भी राज्य से आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते आपको उस राज्य की स्थानीय भाषा (Local Language) का अच्छा ज्ञान हो।

निष्कर्ष: Union Bank of India Apprentice Recruitment 2026 उन छात्रों के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है जो बैंकिंग इंडस्ट्री को करीब से समझना चाहते हैं। यदि आप बैंक एग्जाम्स की तैयारी कर रहे हैं, तो यह ट्रेनिंग आपके अनुभव को और मजबूत करेगी। बैंक भर्ती के एडमिट कार्ड, एग्जाम डेट और रिजल्ट की सबसे तेज़ अपडेट के लिए EkJob.in को रोज़ाना विज़िट करते रहें।

यूनियन बैंक भर्ती के बारे में आपका कोई सवाल है? नीचे कमेंट में पूछें!

Whatsapp Group ekjob.in

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now