WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
🔔 सभी सरकारी नौकरियों की अपडेट देखने के लिए गूगल में Ek Job. In सर्च करें। 🎯

BRABU UG Admission 2026: BA, BSc, BCom ऑनलाइन फॉर्म | Apply Now

BRABU UG Admission 2026: यदि आपने भी इस वर्ष में 12वीं (Intermediate) की परीक्षा को उत्तीर्ण किया है और अब आप बिहार की प्रतिष्ठित बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU), मुजफ्फरपुर से शैक्षणिक सत्र 2026-2030 में चार वर्षीय स्नातक (UG – Choice Based Credit System) कोर्सेज जैसे BA, BSc और BCom करने के लिए नामांकन करने वाले इच्छुक एव योग्य विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी आ गई है।

BRABU UG Admission 2026
BRABU UG Admission 2026

👈 आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों को WhatsApp, Telegram या Facebook पर शेयर जरुर करें।

Bihar University UG Admission 2026: 12वीं पास छात्रों का इंतज़ार खत्म! BRABU मुजफ्फरपुर में ग्रेजुएशन (BA/BSc/BCom) में एडमिशन शुरू, बिना देरी किए यहाँ से भरें फॉर्म @ EkJob.in

1 Bihar University UG Admission 2026: 12वीं पास छात्रों का इंतज़ार खत्म! BRABU मुजफ्फरपुर में ग्रेजुएशन (BA/BSc/BCom) में एडमिशन शुरू, बिना देरी किए यहाँ से भरें फॉर्म @ EkJob.in

आप बिहार विश्वविघालय यूजी प्रवेश 2026 में आवेदन करने के लिए उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरने की पूरी प्रकिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। बिहार यूनिवर्सिटी के अंतर्गत मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण आदि जिले में आने वाले दर्जनों सरकारी और प्राइवेट कॉलेजों में एडमिशन इसी ऑनलाइन फॉर्म के आधार पर होगा। आज EkJob.in के इस विशेष आर्टिकल में हम आपको BRABU UG Admission Form 2026 में ऑनलाइन आवेदन के लिए शैक्षणिक मानदंड, चयन प्रक्रिया, एडमिशन की प्रक्रिया (Merit List), आवेदन शुल्क एवं महत्वपूर्ण तिथियां आदि की जानकारी आपको नीचे विस्तार रूप से बताने जा रहे हैं। एवं ऑनलाइन फॉर्म भरने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका विस्तार से बताएंगे।

BRABU UG Admission 2026: Highlights

बिहार विश्वविघालय यूजी प्रवेश से जुड़ी मुख्य जानकारी नीचे दी गई तालिका में देखें:

विवरण (Details)जानकारी (Information)
यूनिवर्सिटी का नामबाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी (BRABU)
कोर्स का नामUG (BA, BSc, BCom) – 4 Year CBCS
शैक्षणिक सत्र2026 – 2030
कैटेगरीAdmission
नामांकन का आधार12वीं कक्षा के प्राप्तांकों पर (Merit Based)
आवेदन का मोडकेवल ऑनलाइन (UMIS Portal)
आवेदन की स्थितिशुरू हुआ (04 मई, 2026)
आधिकारिक वेबसाइटbrabu.net / brabu.ac.in

BRABU UG Admission 2026: Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)

बिहार विश्वविद्यालय द्वारा जारी किया गया आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, BRABU UG Admission 2026 का शेड्यूल इस प्रकार है:

  • Notification Release Date: 04 May, 2026
  • Application Start Date: 04 May, 2026
  • Last Date to Apply: 25 May, 2026

BRABU UG Admission 2026-30 Course Duration

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) यूजी प्रवेश 2026-30 में कोर्स समय सीमा है वह निम्न प्रकार है-

  • Course Name: Under Graduate (UG) – B.A / B.Sc. / B. Com
    • Bachelor of Arts: BA
    • Bachelor of Science: B. Sc.
    • Bachelor of Commerce: B. Com 
  • UG Course Duration: 4 Years
  • Semester: 8 Semester
  • Session: 2026-30

शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)

बिहार यूनिवर्सिटी (मुजफ्फरपुर) में 4-वर्षीय ग्रेजुएशन के लिए आवेदन करने हेतु छात्रों को निम्नलिखित बुनियादी शर्तें पूरी करनी होंगी:

  1. न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड अथवा संस्थान (जैसे- BSEB, CBSE, ICSE) से 12वीं (Intermediate) की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
  2. अंकों की आवश्यकता (Marks Requirement):
    • जिस विषय से आप मेजर कोर्स (Honours) करना चाहते हैं, उस विषय में 12वीं में न्यूनतम 45% अंक होने चाहिए।
    • साइंस (BSc) या कॉमर्स (BCom) से आर्ट्स (BA) स्ट्रीम में स्ट्रीम बदलने वाले छात्रों के 12वीं में कुल अंक न्यूनतम 45% होने चाहिए।
Course NameEducational Qualification
BA (Honours)Inter Passed with 45% or equivalent
B.Sc (Honours)Inter Science Passed with 45% or equivalent
B.Com (Honours)Inter Passed with 45% or equivalent

Application Fee (आवेदन शुल्क)

BRABU के UMIS पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करते समय छात्रों को एक निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा:

  • General / OBC / EWS: ₹ 600/- (With Late Fee – Rs.1500/-)
  • SC / ST Candidates: ₹ 300/- (With Late Fee – Rs.1000/-)
  • Late Fine (यदि लागू हो): ₹ 1500/-
  • Payment Mode: Online Mode (शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम- Debit Card, Credit Card, Net Banking या UPI के जरिए किया जा सकेगा)।

Selection Process (एडमिशन की प्रक्रिया क्या है?)

BRABU में ग्रेजुएशन (BA/BSc/BCom) में एडमिशन के लिए कोई प्रवेश परीक्षा (Entrance Exam) नहीं ली जाती है। पूरी प्रक्रिया इस प्रकार है:

  1. ऑनलाइन आवेदन: छात्रों को आधिकारिक UMIS पोर्टल पर आवेदन फॉर्म भरकर अपने पसंदीदा 3 से 5 कॉलेजों का चयन (College Preference) करना होता है।
  2. मेरिट लिस्ट (Merit List): आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों का चयन 12वीं कक्षा (इंटरमीडिएट) में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट (1st, 2nd, 3rd Merit List) द्वारा किया जाएगा। विद्यार्थियों के इंटर में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार किया जाता है, इसके लिए कोई भी प्रवेश परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा।
  3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: नाम आने पर छात्रों को आवंटित कॉलेज (Allotted College) में जाकर अपने ऑरिजिनल डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन कराना होता है और एडमिशन फीस जमा करनी होती है।
  4. ऑन-स्पॉट एडमिशन (On-Spot): सीटें खाली रहने पर अंत में सीधे कॉलेज स्तर पर स्पॉट एडमिशन का मौका दिया जाता है।

Note: विश्वविद्यालय की ओर से मेधा सूची के अनुसार चार राउंड में ऑनलाइन कट-ऑफ जारी किए जाएंगे। इसके आधार पर कॉलेजों में नामांकन होंगे। नामांकन प्रक्रिया जून में खत्म हो जाएंगी। जुलाई से शैक्षणिक सत्र आरंभ होंगे।

Required Documents (फॉर्म भरने के लिए जरूरी कागजात)

ऑनलाइन फॉर्म भरते समय और कॉलेज में वेरिफिकेशन के समय इन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • मैट्रिक (10वीं) कक्षा का प्रवेश पत्र,
  • मैट्रिक (10वीं) कक्षा का अंक प्रमाण पत्र,
  • इंटरमीडिएट (12वीं) कक्षा का प्रवेश पत्र,
  • इंटरमीडिएट (12वीं) कक्षा का अंक प्रमाण पत्र,
  • इंटरमीडिएट (12वीं) कक्षा अंक पत्र का वेब कॉपी,
  • फोटो आईडी प्रूफ,
  • दो पासपोर्ट साइज स्वप्रमाणित फोटो,
  • हस्ताक्षर का स्कैन कॉपी,
  • बैंक संबंधी जानकारी,
  • चरित्र प्रमाण पत्र,
  • जाति प्रमाण पत्र,
  • आय प्रमाण पत्र,
  • ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) प्रमाणपत्र,
  • स्कूल छोड़ने और प्रवासन प्रमाणपत्र,
  • सक्रीय मोबाइल नंबर,
  • माता-पिता का मोबाइल नंबर,
  • सक्रीय ईमेल आईडी और
  • विश्वविद्यालय/कॉलेज द्वारा आवश्यक कोई अन्य दस्तावेज।

How to Apply Online for BRABU UG Admission 2026?

अपना बिहार विश्वविघालय यूजी प्रवेश ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म सफलतापूर्वक जमा करने के लिए EkJob.in के इन आसान स्टेप्स का पालन करें:

  1. सबसे पहले बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) की आधिकारिक वेबसाइट www.brabu.ac.in पर जाये।
  2. होम पेज में जाने के बाद “STUDENT SERVICES” सेक्शन में जाकर “UG (2026) New Apply” टैब पर क्लिक करना होगा।
  3. अब आपके सामने “Login” का डैशबोर्ड खुलकर नया पेज आ जायेगा।
  4. यहां आपको “Don’t have account? Create Account” ऑप्शन पर टैब करना होगा।
  5. इसके बाद आपके सामने “Student Register Account” का आवेदन फॉर्म आ जायेगा।
  6. अब आपके पूछी गई जानकारी जैसे की “Select Session”,”Select Programme”,Select Course”,”Select Stream/Core Subject”,”Full Name”,”Mobile Number” और “Password” दर्ज करके “Send OTP” पर क्लिक करें।
  7. अब आपके पंजीकरण मोबाइल नंबर पर प्राप्त “ओटीपी” को दर्ज करें।
  8. यहां आपसे पूछी गई निजी जानकारी भरकर मांगे गये आवश्यक दस्तावेज को अपलोड करें।
  9. इसके बाद ऑनलाइन माध्यम से बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) यूजी 1 सेमेस्टर प्रवेश फ़ीस जमा कर दें।
  10. अंत में, आवेदन फॉर्म पूरा करके सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  11. और प्राप्त रसीद को डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

Bihar University UG Admission 2026: Important Links (Direct Access)

बिहार विश्वविघालय यूजी प्रवेश का नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक यहाँ देखें (जैसे ही एक्टिव होगा):

विवरण (Action)डायरेक्ट लिंक (Link)
Apply Online Link (UMIS Portal) Click Here || Click Here
Candidate Login Login Here || Login Here
Download Admission Notice PDFDownload Notice || Download Notice
Official BRABU Websitebrabu.ac.in
Join WhatsApp Group for Merit List UpdatesJoin Now || Join Now
Home Websiteekjob.in

BRABU UG Admission 2026: Frequently Asked Questions (FAQ)

Q1. BRABU मुजफ्फरपुर में UG (BA, BSc, BCom) का एडमिशन फॉर्म कब आएगा?

Ans: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद, आमतौर पर अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई महीने में BRABU का UMIS एडमिशन पोर्टल ऑनलाइन आवेदन के लिए खोल दिया जाता है।

Q2. मुझे फॉर्म भरते समय कितने कॉलेजों का चयन करना चाहिए?

Ans: फॉर्म भरते समय आपको कम से कम 3 और अधिकतम 5 कॉलेजों का विकल्प (Choice) देने की सुविधा मिलती है। आप अपने अंकों के अनुसार सबसे पहले अपने पसंदीदा कॉलेज को रखें।

Q3. अगर फॉर्म में गलती हो जाए तो क्या सुधार (Correction) का मौका मिलेगा?

Ans: हाँ, आवेदन की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय द्वारा पोर्टल को 2-3 दिनों के लिए दोबारा खोला जाता है, जिसे ‘एडिट विंडो’ (Edit Window) कहते हैं। इसमें छात्र अपनी गलतियों को सुधार सकते हैं।

निष्कर्ष: BRABU UG Admission 2026 की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन और पारदर्शी है। जिन छात्रों के अंक 12वीं में बहुत अच्छे हैं, उन्हें पहली मेरिट लिस्ट में ही उनके मनपसंद सरकारी (Constituent) कॉलेज में एडमिशन मिल जाएगा। BRABU एडमिशन की मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ और हर ताज़ा अपडेट सबसे पहले अपने मोबाइल पर पाने के लिए EkJob.in को रोज़ाना विज़िट करते रहें।

Whatsapp Group ekjob.in

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now