WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
🔔 सभी सरकारी नौकरियों की अपडेट देखने के लिए गूगल में Ek Job. In सर्च करें। 🎯

Bihar DElEd Entrance Exam Date 2026: D.El.Ed प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित | Admit Card

बिहार डी.एल.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा तिथि नोटिस हुआ जारी, Bihar DElEd Entrance Exam Date 2026: D.El.Ed प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित | Admit Card यहां से पढ़े पूरी जानकारी।

Bihar DElEd Entrance Exam Date 2026
Bihar DElEd Entrance Exam Date 2026

👈 आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों को WhatsApp, Telegram या Facebook पर शेयर जरुर करें।

Bihar DElEd Exam Date 2026: बिहार DElEd प्रवेश परीक्षा को लेकर बड़ी खबर! BSEB ने जारी की परीक्षा की तिथि और एडमिट कार्ड लिंक, तुरंत यहाँ देखें @ EkJob.in

Bihar DElEd Entrance Exam Date 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) के तहत बिहार डी.एल.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तिथि का नोटिस जारी कर दिया गया हैं। ऐसे सभी अभियार्थी, जो बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा सत्र 2026-2028 में राज्य के सभी सरकारी एवं प्राइवेट डाइट (DIET) कॉलेजों में 2-वर्षीय D.El.Ed (Diploma in Elementary Education) कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन फॉर्म भरा था, और अब ‘संयुक्त प्रवेश परीक्षा’ की तिथियों का जारी होने का इन्तजार कर रहे हैं, उनके लिए बहुत बड़ी खबर आ रही हैं।

हम आपको बिहार डी.एल.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा तिथि की जानकारी देंगे। इस बिहार डी.एल.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए जिन भी अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है वह इस बिहार डी.एल.एड प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं एवं जानना चाहते हैं कि इस बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन कब किया जाएगा। आज EkJob.in के इस विशेष आर्टिकल में हम आपको Bihar DElEd Exam Date 2026 को लेकर विस्तृत जानकारी हमने नीचे उपलब्ध कराई है परीक्षा तिथि की जानकारी के लिए इस पोस्ट में अंत तक बने रहें।

Bihar DElEd Entrance Exam 2026: Highlights

बिहार डी.एल.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा तिथि से जुड़ी मुख्य जानकारी नीचे दी गई टेबल में देखें:

विवरण (Details)जानकारी (Information)
बोर्ड का नामबिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB), पटना
परीक्षा का नामD.El.Ed Joint Entrance Examination 2026
कोर्स का सत्र2026 – 2028 (2 वर्षीय कोर्स)
कैटेगरीAdmit Card
परीक्षा की तिथि8 जून से 22 जून, 2026
परीक्षा का मोडCBT (Computer Based Test – ऑनलाइन)
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि28 मई, 2026 से
आधिकारिक वेबसाइटbsebdeled.com

Bihar Deled Entrance Exam Date 2026: परीक्षा तिथि नोटिस हुआ जारी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा डी.एल.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन 11 दिसम्बर, 2025 से लेकर 24 जनवरी, 2026 तक मांगे गये थे। इसके बाद बिहार डी.एल.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन अब 8 जून से 22 जून, 2026 तक किया जा रहा हैं। ऐसे सभी अभियार्थी जिन्होंने डी.एल.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया था वे 28 मई, 2026 से कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट में जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar DElEd Exam Date 2026: परीक्षा कब होगी?

BSEB के वार्षिक परीक्षा कैलेंडर और पिछले वर्षों के ट्रेंड के अनुसार, D.El.Ed संयुक्त प्रवेश परीक्षा आमतौर पर 8 जून से 22 जून, 2026 के मध्य तक आयोजित की जाती है।

  • चूँकि इस परीक्षा में लाखों छात्र शामिल होते हैं, इसलिए परीक्षा एक दिन में नहीं, बल्कि कई दिनों तक अलग-अलग शिफ्टों (Multiple Shifts) में ऑनलाइन (CBT) माध्यम से ली जाती है।
  • परीक्षा तिथि और आपकी शिफ्ट की जानकारी केवल आपके फाइनल एडमिट कार्ड पर ही दी जाएगी।

Admit Card: Dummy और Final Admit Card का क्या नियम है?

बिहार बोर्ड प्रवेश परीक्षा से पहले दो प्रकार के एडमिट कार्ड जारी करता है:

  1. डम्मी एडमिट कार्ड (Dummy Admit Card): * फॉर्म भरने की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद बोर्ड सबसे पहले ‘डम्मी एडमिट कार्ड’ जारी करता है।
    • इसका उद्देश्य सिर्फ यह चेक करना होता है कि आपके नाम, पिता के नाम, कोटि (Category) या जन्म तिथि में कोई गलती तो नहीं है। यदि गलती है, तो बोर्ड आपको सुधार (Correction) करने के लिए 2-3 दिन का समय देता है।
  2. फाइनल एडमिट कार्ड (Final Admit Card):
    • परीक्षा शुरू होने से लगभग 7 से 10 दिन पहले यानी की 28, मई, 2026 से आपका ‘फाइनल एडमिट कार्ड’ वेबसाइट पर अपलोड किया जाता है।
    • इसमें आपके परीक्षा केंद्र का नाम (Exam Centre), परीक्षा की तारीख (Exam Date) और रिपोर्टिंग टाइम की जानकारी होती है। बिना इसके आपको परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं मिलेगी।

Bihar DElEd Exam Pattern (परीक्षा का पैटर्न कैसा होगा?)

D.El.Ed प्रवेश परीक्षा 2026 को क्रैक करने के लिए इसका एग्जाम पैटर्न समझना बहुत जरूरी है। परीक्षा कंप्यूटर पर ऑनलाइन (CBT) ली जाएगी:

  • प्रश्नों का प्रकार: बहुविकल्पीय प्रश्न (Objective MCQs).
  • कुल प्रश्न: 120 प्रश्न।
  • कुल अंक: 120 अंक (प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक)।
  • नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking): छात्रों के लिए बड़ी राहत की बात यह है कि इस परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है। आप सभी 120 प्रश्न हल कर सकते हैं।
  • समय अवधि: 2 घंटे 30 मिनट (150 मिनट)।

विषयवार प्रश्नों की संख्या:

  1. सामान्य हिंदी / उर्दू – 25 प्रश्न (25 अंक)
  2. गणित (Mathematics) – 25 प्रश्न (25 अंक)
  3. विज्ञान (Science) – 20 प्रश्न (20 अंक)
  4. सामाजिक अध्ययन (Social Studies) – 20 प्रश्न (20 अंक)
  5. सामान्य अंग्रेजी (General English) – 20 प्रश्न (20 अंक)
  6. तार्किक एवं विश्लेषणात्मक क्षमता (Reasoning) – 10 प्रश्न (10 अंक)

How to Download Bihar DElEd Admit Card 2026?

बिहार डी.एल.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा तिथि नोटिस डाउनलोड करने के लिए ekjob.in के इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले बिहार डी.एल.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा रजिस्ट्रेशन (BSEB D.El.Ed) की आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जाएं।
  2. होमपेज में जाकर एग्जाम नोटिस में जाकर बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा-2025 के लिए महत्वपूर्ण सूचना लिंक पर क्लिक करना है।
  3. अब आपके स्क्रीन पर एग्जाम नोटिस खुल जाएगा, जहां पर आप परीक्षा तिथि चेक कर सकते हैं।
  4. इस प्रकार से बिहार डी.एल.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा तिथि 2026 चेक किया जा सकता हैं।

Bihar DElEd Exam Date 2026: Important Links (Direct Access)

बिहार डी.एल.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा तिथि नोटिस डाउनलोड लिंक का उपयोग करें:

एक्शन (Action)डायरेक्ट लिंक (Link)
Check Exam Routine/Notice PDF Download PDF || Download PDF
Download Final Admit CardClick HereClick Here
Download Notification PDFDownload PDF || Download PDF
Official BSEB Portalbsebdeled.com
Join Telegram/WhatsApp for Fastest UpdatesJoin Now || Join Now
Home Websiteekjob.in

Bihar DElEd Entrance Exam Date 2026: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

Q1. बिहार D.El.Ed प्रवेश परीक्षा में पासिंग मार्क्स (Passing Marks) कितने हैं?

Ans: परीक्षा पास करने के लिए सामान्य (General) वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 35% अंक (42 अंक) और आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/EWS) के उम्मीदवारों को 30% अंक (36 अंक) लाना अनिवार्य है। (हालांकि, अच्छे सरकारी कॉलेज के लिए आपको 80+ का टारगेट रखना चाहिए)।

Q2. क्या मैं परीक्षा केंद्र पर पेन और पेपर ले जा सकता हूँ?

Ans: परीक्षा केंद्र के अंदर रफ कार्य (Rough Work) के लिए पेपर वहीं से उपलब्ध कराया जाता है। आपको सिर्फ अपना एडमिट कार्ड, एक ओरिजिनल फोटो ID (आधार कार्ड/वोटर ID) और 2 पासपोर्ट साइज फोटो साथ ले जाना होगा।

Q3. बिहार D.El.Ed की आंसर-की (Answer Key) और रिजल्ट कब तक आता है?

Ans: परीक्षा खत्म होने के 10 से 15 दिनों के भीतर बोर्ड आधिकारिक ‘Answer Key’ जारी कर देता है, जिस पर छात्र आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं। इसके लगभग एक महीने बाद फाइनल रिजल्ट और मेरिट लिस्ट (Rank Card) जारी की जाती है।

निष्कर्ष: Bihar DElEd Entrance Exam Date 2026 की घोषणा के साथ ही अब आपके पास रिवीजन के लिए बहुत सीमित समय बचा है। गणित और हिंदी/उर्दू के सेक्शन पर ज्यादा ध्यान दें क्योंकि ये स्कोरिंग विषय हैं। D.El.Ed से जुड़ी हर ताज़ा खबर, काउंसलिंग की प्रक्रिया और कट-ऑफ की सटीक जानकारी के लिए EkJob.in को रोज़ाना विज़िट करते रहें। शुभकामनाएं!

Whatsapp Group ekjob.in

Leave a Comment

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now