PM Internship Scheme 2026: पीएम इंटर्नशिप योजना में रजिस्ट्रेशन करने पर मिलेगा टॉप कंपनी में काम करने का मौका, प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के लिए आवेदन शुरू सरकार द्वारा देश में बढ़ती हुई बेरोजगार की समस्या को ध्यान में रखते हुए कोई न कोई योजना लाती रहती हैं बेरोजगार की समस्या को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा कारपोरेट कार्य मंत्रालय के तहत प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की शुभारम्भ की गई हैं इस पीएम इंटर्नशिप योजना के तहत आने वाले पांच साल की अवधि में 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के मौके प्रदान किये जायेंगे।

👈 आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों को WhatsApp, Telegram या Facebook पर शेयर जरुर करें।
PM Internship Scheme 2026: पढ़ाई के साथ हर महीने मिलेंगे ₹9000! सरकार ने बदले नियम, अब फाइनल ईयर के छात्र भी कर सकेंगे देश की टॉप कंपनियों में काम, तुरंत भरें फॉर्म @ 𝗘𝗸𝗝𝗼𝗯.𝗶𝗻
वैसे हाल फिलहाल वर्ष 2026 में इस योजना में आवेदन करने के नियमों में एक बड़ा बदलाव किया गया है। अब ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर के छात्र भी इस योजना आवेदन कर सकते हैं। भारत की टॉप 500 कंपनियों में काम सीखने के साथ-साथ आपको सरकार की तरफ से एक बेहतरीन स्टाइपेंड (Stipend) भी दिया जाएगा। आज 𝗘𝗸𝗝𝗼𝗯.𝗶𝗻 के इस विशेष आर्टिकल में हम आपको PMIS Portal 2026 पर आवेदन करने का तरीका, योग्यता, आवश्यक दस्तावेज और मिलने वाले पैसों की पूरी जानकारी विस्तार से बताएंगे।
PM Internship Scheme 2026: Highlights
पीएम इंटर्नशिप योजना से जुड़ी मुख्य जानकारी नीचे दी गई तालिका में देखें:
| विवरण (Details) | जानकारी (Information) |
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) |
| विभाग/मंत्रालय | कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय (MCA), भारत सरकार |
| इंटर्नशिप की अवधि | 6 से 12 महीने (रोल और कंपनी के अनुसार) |
| कैटेगरी | योजना |
| प्रतिमाह स्टाइपेंड (Stipend) | ₹ 9,000/- प्रतिमाह + ₹ 6,000/- (एकमुश्त) |
| कौन कर सकता है आवेदन? | 10वीं, 12वीं, ITI, डिप्लोमा और ग्रेजुएट छात्र |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन (Online PMIS Portal) |
| आधिकारिक वेबसाइट | pminternship.mca.gov.in |
कितना मिलेगा स्टाइपेंड? (Financial Benefits)
इस इंटर्नशिप की सबसे बड़ी खासियत इसके तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता है। चयनित युवाओं को सीधे उनके आधार-लिंक्ड बैंक खाते (DBT) में पैसे भेजे जाएंगे:
- मासिक स्टाइपेंड: इंटर्न्स करने वाले अभियार्थीयों को हर महीने ₹9,000 की वित्तीय सहायता दी जाएगी।
- इसमें से ₹8,100 की वित्तीय सहायता सरकार द्वारा DBT के माध्यम से सीधे आपके बैंक खाते में दिए जाएंगे।
- शेष बची हुई ₹900 (10%) की राशि संबंधित कंपनी अपने CSR फंड या निजी फंड से दी जाएगी।
- एकमुश्त ग्रांट (One-Time Grant): इंटर्नशिप ज्वाइन करने के बाद में अभियार्थी को शुरुआत के खर्चों को पूरा करने के सरकार द्वारा ₹6,000 का एकमुश्त ग्रांट (दो किश्तों में) अलग से दी जाएगी।
- बीमा कवर: इस योजना में प्रत्येक इंटर्न को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जैसी बीमा योजनाओं का भी लाभ दिया जायेगा जिससे इंटर्नशिप अवधि के दौरान वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकें।
पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
PMIS 2026 का फॉर्म भरने के लिए आपको निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:
- आयु सीमा (Age Limit): आवेदक की उम्र 21 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- शैक्षणिक योग्यता (Education): इस पीएम इंटर्नशिप प्रोग्राम में रजिस्ट्रेशन करने वाला अभ्यर्थी कम से कम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण से लेकर 12वीं कक्षा, आईटीआई या पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, बीए, बी.एससी, बी.कॉम, बीसीए, बीबीए, बी.फार्मा और स्नातक डिग्री आदि आवेदन करने के वाले पात्र हैं।
- नया नियम: अब रेगुलर कोर्स कर रहे फाइनल ईयर (Final Year) के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं (उन्हें अपने कॉलेज से NOC देना होगा)।
- पारिवारिक आय (Income Limit): आवेदक के परिवार की वार्षिक आय ₹8 लाख (या पिछले वित्तीय वर्ष में ₹12 लाख) से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- कौन योग्य नहीं है? जिनके परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में है, जो पोस्ट ग्रेजुएट, आईआईटी (IIT), एनआईटी, आईआईएम, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएट्स व एमबीए, सीएस, सीए, एमबीबीएस, बीडीएस एवं मास्टर डिग्री अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।
How to Apply Online for PM Internship Scheme 2026?
इस योजना के तहत आप एक साथ 3 कंपनियों की इंटर्नशिप के लिए अपनी प्राथमिकता (Preference) चुन सकते हैं। आवेदन करने के लिए EkJob.in के इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के आधिकारिक पोर्टल pminternship.mca.gov.in पर जाना होगा।
- होमपेज में उबलब्ध “Login/Register” बटन पर टैब करें।
- इसके बाद अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके नीचे दिए गये चेकबॉक्स पर टिक करें
- फिर इसके बाद ‘Submit‘ बटन पर क्लिक कर दें।
- अब आपके दर्ज किये गये मोबाइल नंबर पर आया हुआ “OTP” को डालकर अपना अकाउंट वेरिफाई करें।
- आपके सामने आये आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षिक जानकारी की जानकारी भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
- इसके बाद अपनी योग्यता अनुसार इंटर्नशिप के अवसरों का चयन करें।
- यहां इंटर्नशिप अवसरों में आवेदन करने के लिए पसंदीदा सेक्टर, शहर और रोल के अनुसार इंटर्नशिप (Internships) का चयन कर सकते हैं।
- आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी भरकर मांगे दस्तावेज को अपलोड करें।
- अपनी मनचाही पसंद की अधिकतम 3 इंटर्नशिप के लिए ‘Apply’ पर क्लिक करें।
- चयन की गई कंपनियां द्वारा आपका आवेदन पत्र की जांच करके डैशबोर्ड पर ऑफर लेटर भेजा जायेगा।
- जिसे आप ‘Accept’ करके ज्वाइन कर सकते हैं।
Prime Minister Internship Scheme Apply Online 2026: Important Links (Direct Access)
पीएम इंटर्नशिप योजना का नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक यहाँ देखें (जैसे ही एक्टिव होगा):
| एक्शन (Action) | डायरेक्ट लिंक (Link) |
PMIS Youth Registration (Apply Online) ![]() | Click Here || Click Here |
PM Internship Portal Login ![]() | Login Here || Login Here |
| Download Step-by-Step Manual PDF | Download PDF || Download PDF |
| Official Website | pminternship.mca.gov.in |
| Join WhatsApp Group for Jobs & Schemes | Join Now || Join Now |
| Home Website | ekjob.in |
PM Internship Scheme 2026: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
Q1. क्या PM Internship Scheme के लिए कोई आवेदन शुल्क (Form Fee) है?
Ans: नहीं, यह प्रक्रिया पूरी तरह से निःशुल्क (Free) है। MCA पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन या फॉर्म भरने का कोई पैसा नहीं लगता है।
Q2. मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरा चयन (Selection) हो गया है?
Ans: कंपनियों द्वारा आवेदनों की छंटनी करने के बाद, यदि आप शॉर्टलिस्ट होते हैं, तो आपको pminternship.mca.gov.in के अपने डैशबोर्ड (Dashboard) पर और ईमेल/SMS के माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा।
Q3. इंटर्नशिप पूरी होने के बाद क्या होगा? क्या सरकारी नौकरी मिलेगी?
Ans: यह इंटर्नशिप 6 से 12 महीने की होती है। इसके पूरा होने पर भारत सरकार और कंपनी की ओर से आपको एक ‘Experience Certificate’ (प्रमाण पत्र) दिया जाएगा। यह सरकारी नौकरी की गारंटी तो नहीं है, लेकिन टॉप 500 कंपनियों का यह अनुभव आपकी सीवी (Resume) को बहुत मजबूत बना देगा, जिससे भविष्य में शानदार नौकरी मिलना बेहद आसान हो जाएगा।
निष्कर्ष: PM Internship Scheme 2026 देश के युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ-साथ कमाई और रियल-वर्ल्ड कॉर्पोरेट एक्सपीरियंस हासिल करने का सबसे बेहतरीन जरिया है। अगर आप योग्य हैं, तो अपना प्रोफाइल तुरंत 100% पूरा करें और इंटर्नशिप के लिए अप्लाई करें। ऐसी ही सभी सरकारी योजनाओं और जॉब्स की ताज़ा जानकारी के लिए 𝗘𝗸𝗝𝗼𝗯.𝗶𝗻 को अपने ब्राउज़र में बुकमार्क कर लें और रोज़ाना विज़िट करें।

