Bihar BTSC Polytechnic Instructor Recruitment 2026: विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के अंतर्गत बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) द्वारा बिहार राज्य के सभी सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में अनुदेशक (Instructor) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है।

👈 आपको जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों को WhatsApp, Telegram या Facebook पर शेयर जरुर करें।
BTSC Polytechnic Vacancy 2026: सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में अनुदेशक पदों पर निकली बंपर भर्ती! BTSC ने निकाली बंपर भर्ती, यहाँ से भरें फॉर्म @ EkJob.in
बिहार राज्य के सभी ऐसे उम्मीदवार जिन्होनें इंजीनियरिंग (B.Tech/B.E) और पॉलिटेक्निक (Diploma) में अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं, और अब इसी क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने चाहते हैं, उनके लिए यह बेहद शानदार अवसर सामने आ रहा है। यह बिहार बीटीएससी पॉलिटेक्निक अनुदेशक भर्ती उन युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है जो तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। आज EkJob.in के इस विशेष आर्टिकल में हम आपको Bihar BTSC Polytechnic Vacancy 2026 की विस्तृत शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन करने का पूरा स्टेप-बाय-स्टेप तरीका बताएंगे।
BTSC Polytechnic Recruitment 2026: Highlights
बिहार बीटीएससी पॉलिटेक्निक अनुदेशक से जुड़ी मुख्य जानकारी नीचे दी गई टेबल में देखें:
| विवरण | जानकारी |
| आयोग का नाम | बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) |
| विभाग का नाम | विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग, बिहार सरकार |
| पदों के नाम | अनुदेशक (Instructor) |
| कुल पद (Total Posts) | 252 पद |
| शैक्षणिक योग्यता | Diploma / B.E / B.Tech (संबंधित ब्रांच में) |
| वेतनमान (Pay Scale) | 7th CPC के अनुसार शानदार वेतन और भत्ते |
| आधिकारिक वेबसाइट | btsc.bihar.gov.in |
Bihar BTSC Polytechnic Instructor Recruitment 2026: Important Dates (महत्वपूर्ण तिथियां)
बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) द्वारा जारी किया गया आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, Bihar BTSC Polytechnic Instructor Recruitment 2026 का शेड्यूल इस प्रकार है:
- Notification Release Date: 15 April, 2026
- Application Start Date: 15 April, 2026
- Last Date to Apply: 15 May, 2026
Vacancy Details & Posts (पदों का विवरण?)
बिहार तकनीकी सेवा आयोग में निम्नलिखित इतने पदों पर भर्ती की जाएगी:
- Polytechnic Instructor (Electrician / Wireman) (पॉलीटेक्निक प्रशिक्षक (इलेक्ट्रीशियन / वायरमैन): 252 पद
शैक्षणिक योग्यता और अनुभव (Eligibility Criteria)
सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में इन तकनीकी पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:
- पॉलीटेक्निक प्रशिक्षक (इलेक्ट्रीशियन / वायरमैन) (Polytechnic Instructor (Electrician / Wireman)) के लिए:
- मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय या संस्थान से इलेक्ट्रीशियन / वायरमैन संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा या B.E / B.Tech की डिग्री उत्तीर्ण होनी चाहिए।
Age Limit (आयु सीमा): Age as on 01/08/2026
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष।
- अधिकतम आयु:
- सामान्य (UR) पुरुष: 37 वर्ष।
- सामान्य महिला / BC / EBC: 40 वर्ष।
- SC / ST (पुरुष और महिला): 42 वर्ष।
- (आयु की गणना कट-ऑफ डेट के आधार पर की जाएगी और बिहार सरकार के नियमानुसार छूट लागू होगी।)
Application Fee (आवेदन शुल्क)
- General / BC / EBC / EWS: ₹ 100/-
- SC / ST (बिहार के स्थायी निवासी) / सभी वर्ग की महिलाएं: ₹ 100/-
- Payment Mode: Online Mode
- (आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम- Debit Card, Credit Card या Net Banking से किया जा सकेगा।)
Selection Process (चयन प्रक्रिया)
BTSC द्वारा इस भर्ती में चयन मुख्य रूप से लिखित परीक्षा और शैक्षणिक योग्यता के अंकों के वेटेज के आधार पर किया जाएगा:
- Computer Based Test (CBT): उम्मीदवारों को 100 अंकों की एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा देनी होगी। इसमें 80 प्रश्न तकनीकी विषय (Technical Subject) से और 20 प्रश्न सामान्य अध्ययन (General Studies) से होंगे।
- मेरिट लिस्ट (Weightage of Marks): फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार करने का संभावित फॉर्मूला:
- लिखित परीक्षा (CBT) में प्राप्त अंकों का वेटेज (लगभग 50%)
- B.Tech / Diploma में प्राप्त अंकों का वेटेज (लगभग 20%)
- उच्चतर शिक्षा (M.Tech/Ph.D) के लिए अतिरिक्त अंक (लगभग 10%)
- बिहार सरकार के अधीन संविदा पर कार्य अनुभव (Experience) के लिए अंक – प्रति वर्ष 5 अंक (अधिकतम 25 अंक)।
How to Apply Online for BTSC Polytechnic Instructor 2026?
बिहार बीटीएससी पॉलिटेक्निक अनुदेशक भर्ती में ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए EkJob.in के बताये इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले आप बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होम पेज में जाकर “Link to View Notice/Advertisenment/Apply Online for Advt No- 23/2026 Polytechnic Instructor (For Various Post).” टैब पर क्लिक करें।
- उसके बाद अब आपको जिस भी ट्रैड के आई.टी.आई से आवेदन करना हैं उसके सामने जाकर “Advertisement”पर क्लिक करके अधिसूचना को डाउनलोड करके ध्यान से आवेदन करने की प्रक्रिया पढ़ें।
- ऐसा करने के बाद “Apply Online” पर क्लिक करे।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आयेगा।
- इसके बाद “Registration” पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक आवेदन फॉर्म आयेगा, जहाँ आपको अपना नाम, ‘पिता/पति का नाम’, ‘अधिवास राज्य’, ‘श्रेणी’, ‘उप श्रेणी’, ‘जन्म तिथि’, लिंग, ‘वैवाहिक स्थिति’, ‘संपर्क नंबर’, ईमेल-आईडी, योग्यता विवरण और अन्य प्रासंगिक जानकारी सहित उम्मीदवार की व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करके है।
- ऐसा करने के बाद सत्यापन कोड दर्ज करके “जमा करें” बटन पर क्लिक करें, अब आपके सामने एक नए स्क्रीन पर आपका पंजीकरण पर्ची प्रदर्शित करेगा जहां आप अपना 16 अंकों का पंजीकरण नंबर विवरण के साथ पा सकते हैं जिसे आप भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट भी ले सकते हैं।
- पंजीकरण पूरा होने के बाद फिर आपको “शुल्क जमा/सुलह” के माध्यम में जाकर अपना पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और लिंग दर्ज करना करें फिर “भुगतान के लिए आगे बढ़ने के लिए यहां क्लिक करें” करके भुगतान करके “प्रिंट भुगतान रसीद” पर क्लिक करके लिया जाना चाहिए।
- यह सब किया करने के बाद “आवेदन पत्र जमा करें” पर क्लिक करें, ऐसा करते ही आपके सामने एक आवेदन फॉर्म आ जायेगा।
- जहाँ उम्मीदवार को पंजीकरण संख्या, शुल्क विवरण, हस्ताक्षर के साथ स्कैन को अपलोड करना हैं।
- अंत में, सबमिट बटन पर क्लिक करें और इसे जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए जमा किए गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।
BTSC Polytechnic Instructor Vacancy 2026: Important Links (Direct Access)
बिहार बीटीएससी पॉलिटेक्निक अनुदेशक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म शुरू होते ही सर्वर डाउन होने पर रिफ्रेश करें या नीचे दिए गए लिंक का उपयोग करें:
| विवरण (Action) | लिंक (Link) |
Apply Online (Registration) ![]() | Click Here || Click Here |
Candidate Login ![]() | Click Here || Click Here |
Download Official Notification PDF ![]() | Download PDF || Download PDF |
Check Current Career Openings ![]() | Click Here || Click Here |
| Official Website | btsc.bihar.gov.in |
| Join WhatsApp / Telegram (For Updates) | Join Now || Join Now |
| Home Website | ekjob.in |
Bihar BTSC Polytechnic Instructor Recruitment 2026: Frequently Asked Questions (FAQ)
Q1. क्या अन्य राज्यों (Other States) के उम्मीदवार BTSC पॉलिटेक्निक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं?
Ans: हाँ, भारत का कोई भी योग्य नागरिक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है। लेकिन दूसरे राज्य के उम्मीदवारों को ‘सामान्य (Unreserved) श्रेणी’ में माना जाएगा और उन्हें आयु या फीस में कोई आरक्षण नहीं मिलेगा।
Q2. क्या चयन के लिए इंटरव्यू (Interview) देना होगा?
Ans: BTSC की हालिया चयन प्रक्रियाओं के अनुसार, पॉलिटेक्निक अनुदेशक के पदों पर चयन मुख्य रूप से लिखित परीक्षा (CBT) और शैक्षणिक योग्यता/अनुभव के अंकों (Weightage) के आधार पर होता है। इंटरव्यू का प्रावधान आमतौर पर नहीं होता है, लेकिन अंतिम नियम आधिकारिक नोटिफिकेशन में ही स्पष्ट होंगे।
Q3. संविदा कर्मियों (Guest Lecturers) को क्या लाभ मिलेगा?
Ans: जो उम्मीदवार पहले से बिहार के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में संविदा पर कार्यरत हैं, उन्हें चयन प्रक्रिया में प्रति वर्ष कार्य अनुभव के लिए 5 अंक (अधिकतम 25 अंक) का अतिरिक्त लाभ (Weightage) दिया जाएगा।


